Responsive Scrollable Menu

बंगाल में सेकेंड फेज की 142 सीटों पर आज वोटिंग:2021 में TMC ने 123 सीटें जीती थीं; भवानीपुर में ममता और सुवेंदु में मुकाबला

पश्चिम बंगाल में सेकेंड फेज की 142 सीटों पर आज वोटिंग होगी। इनमें ज्यादातर सीटें ऐसी हैं, जहां से TMC पिछले दो या तीन बार से लगातार चुनाव जीत रही है। 2021 के चुनाव में TMC ने 142 में 123 सीटों पर जीत दर्ज की थी। सेकेंड फेज के चुनाव में सबसे कड़ा मुकाबला भवानीपुर सीट पर होने वाला है। यह CM ममता बनर्जी की परंपरागत सीट है। ममता के खिलाफ भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी चुनाव लड़ रहे हैं। सुवेंदु 2021 में ममता को नंदीग्राम से हरा चुके हैं। 142 सीटों में भांगड़ में सबसे ज्यादा 19 उम्मीदवार मैदान में हैं। गोगाट में सबसे कम 5 उम्मीदवार हैं। क्षेत्रफल के हिसाब से सबसे बड़ा विधानसभा क्षेत्र कल्याणी है, जबकि सबसे छोटा जोरासांको है। बंगाल में पहले फेज में 152 सीटों पर 23 अप्रैल को वोटिंग हुई थी। 4 मई को चुनाव के रिजल्ट आएंगे। बंगाल चुनाव की 2 तस्वीरें… दूसरे फेज में 1448 उम्मीदवार, 3.2 करोड़ वोटर्स पश्चिम बंगाल की कुल 294 सीटों में 210 जनरल सीटें हैं। 68 सीटें SC और 10 सीटें ST के लिए आरक्षित हैं। कुल 6.8 करोड़ वोटर्स हैं। पहली बार वोट डालने वाले लोगों की संख्या पांच लाख से ज्यादा है। वहीं 3.79 लाख वोटर्स 85 से ज्यादा उम्र के हैं। दूसरे फेज में कुल 1448 उम्मीदवारों में 220 महिलाएं शामिल हैं। कुल 3 करोड़ 21 लाख वोटर्स अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। हुगली जिले के चिनसुरा में सबसे ज्यादा 2,75,715 मतदाता हैं। सबसे कम मतदाता नॉर्थ 24 परगना के भाटपाड़ा में हैं, जहां 1,17,195 वोटर हैं। इस फेज के लिए केंद्रीय बलों की कुल 2,321 कंपनियां तैनात की गई हैं। इसके अलावा 142 जनरल ऑब्जर्वर, 95 पुलिस ऑब्जर्वर और 100 एक्सपेंडिचर ऑब्जर्वर भी तैनात हैं। कुल मिलाकर 41,001 पोलिंग स्टेशन बनाए गए हैं। इनमें से 14,218 शहरी और 25,083 ग्रामीण क्षेत्रों में हैं। 23 अप्रैल : पहले फेज में 152 सीटों पर वोटिंग हुई पहले फेज में 93% मतदान, पहली बार इतनी वोटिंग बंगाल विधानसभा चुनाव के पहले फेज में 152 सीटों पर 92.72% मतदान हुआ था। पहली बार राज्य में इतनी ज्यादा वोटिंग हुई। इससे पहले बंगाल में सबसे ज्यादा वोटिंग 2011 में 84.72% दर्ज किया गया था। उसी दिन तमिलनाडु की सभी 234 सीटों चुनाव हए। असम, केरलम और पुडुचेरी में 9 अप्रैल को वोटिंग हुई थी। सभी राज्यों के चुनाव के नतीजे 4 मई को एकसाथ आएंगे। ममता बनर्जी लगातार 3 बार से बंगाल की मुख्यमंत्री बंगाल में 14 साल से CM ममता के सामने BJP मुख्य चुनौती है। 2026 के चुनाव में टीएमसी जीती तो ममता बनर्जी लगातार चौथी बार मुख्यमंत्री बनेंगी। वे ऐसा करने वाली देश पहली महिला होंगी। जयललिता के नाम 5 बार तमिलनाडु की मुख्यमंत्री बनने का रिकॉर्ड है। हालांकि, वह 1991 से 2016 तक अलग-अलग कार्यकाल (लगातार नहीं) में मुख्यमंत्री पद पर रहीं। ममता ने 34 साल का लेफ्ट शासन खत्म किया पिछले 3 विधानसभा चुनाव में महिला वोटरों की संख्या बढ़ी

Continue reading on the app

यूपी के बांदा में 45.6°C तापमान, देश में सबसे गर्म:राजस्थान-बिहार में आंधी-बारिश का अलर्ट; दिल्ली, मध्य प्रदेश में भी गर्मी से मिलेगी राहत

देश के कई शहर हीटवेव की चपेट में हैं। यूपी का बांदा मंगलवार को भी सबसे दर्म शहर रहा। यहां 45.6°C पारा दर्ज हुआ। इसके अलावा ओडिशा के झारसुगड़ा में 45.3°C, महाराष्ट्र के अकोला और अमरावती में 45.2°C तापमान रहा। IMD के मुताबिक, बुधवार से यूपी, राजस्थान, बिहार, मध्य प्रदेश, दिल्ली और हरियाणा में हीटवेव से राहत की उम्मीद है। यूपी के 58 जिलों में तेज आंधी के साथ बारिश हो सकती है। बिजली गिरने की भी आशंका है। बिहार में 30 अप्रैल तक आंधी-बारिश की स्थिति बन सकती है। इस दौरान तापमान में तीन से पांच डिग्री तक की गिरावट की संभावना है। बिहार में 1 मई से फिर से तापमान बढ़ेगा। कई जिलों में लू चल सकती है। हरियाणा में मंगलवार से ही बारिश का दौर शुरू हो गया। यमुनानगर और पंचकूला में हल्की बारिश हुई। बुधवार को 50-60 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से धूल भरी आंधी के साथ बारिश की संभावना है। अगले 2 दिन के मौसम का हाल 30 अप्रैल: 1 मई: देशभर से गर्मी की 5 तस्वीरें मिजोरम में बारिश-लैंडस्लाइड से 77 घर क्षतिग्रस्त, कई स्कूल बंद मिजोरम में पिछले दो दिनों से जारी भारी बारिश, आंधी और लैंडस्लाइड के कारण चार जिलों में 77 घर क्षतिग्रस्त हो गए हैं। आइजोल में 39 और लुंगलेई में 31 घरों को नुकसान पहुंचा है, जबकि सियाहा और कोलासिब जिलों में भी नुकसान की खबर है। इसके अलावा कई स्कूल बिल्डिंग, चर्च हॉल, अस्पताल, आंगनवाड़ी और एक लाइब्रेरी भी डैमेज हुई है। भारी बारिश के चलते राज्य के नौ जिलों में स्कूल बंद कर दिए गए हैं। मौसम विभाग के अनुसार, राज्य में अगले तीन दिनों तक भारी बारिश, आंधी और तेज हवाओं की संभावना बनी हुई है।

Continue reading on the app

  Sports

Riyan Parag Vaping: भारत में बैन इस सिगरेट से कश लगाते दिखे रियान पराग, RR के कप्तान पर होगी कार्रवाई?

Rajasthan Royals, Riyan Parag: राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग मुश्किल में फंस सकते हैं. ऐसा इसलिए क्योंकि पंजाब और राजस्थान मैच के दौरान उनकी सामने आई एक तस्वीर पर हंगामा मचा है. Wed, 29 Apr 2026 07:55:02 +0530

  Videos
See all

India में Nuclear Bomb के इस्तेमाल के लिए कौन फैसला ले सकता है? | #shorts #shortvideo #ytshorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-29T03:45:00+00:00

PM Modi : 'CONG, TMC-DMK जैसी पार्टियों ने धोखा दिया है' | #shorts | #pmmodi #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-29T03:45:00+00:00

Bengal Voting Live: बंगाल में दूसरे चरण का मतदान | West Bengal Election | TMC | BJP | Second Phase #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-29T03:38:39+00:00

PM Modi Road Show In Varanasi: PM मोदी के रोड शो से पहले सड़कों पर कार्यकर्ताओं का दिखा उत्साह | UP #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-29T03:45:07+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers