Bhopal School Holiday: छात्रों को राहत, भारी बारिश के चलते 11 अगस्त को भी स्कूलों में अवकाश घोषित, आदेश जारी
भोपाल: मध्यप्रदेश में लगातार हो रही भारी बारिश से कई जिलों में जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। नदी-नाले उफान पर हैं कई सड़कें जलमग्न हैं और कुछ इलाकों लोग अपने घरों से तक बाहर नहीं निकल पा रहे हैं। राजधानी भोपाल में भी तेज बारिश की स्थिति देखी जा रही है। इतना ही नहीं, भारी बारिश का असर अब बच्चों की पढ़ाई पर भी दिखाई देने लगा है।
बता दें कि जलभराव और खराब मौसम के कारण कई जगह छात्र स्कूल नहीं पहुंच पा रहे हैं। ऐसे हालात को देखते हुए भोपाल में छात्रों के हित में प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। भोपाल में लगातार हो रही बारिश को देखते हुए मंगलवार, 11 अगस्त 2026, मंगलवार को भी स्कूलों में कक्षा 1 से 12वीं तक के विद्यार्थियों के लिए अवकाश घोषित किया गया है। जिला शिक्षा अधिकारी ने इस संबंध में आदेश जारी किया है।
बारिश के चलते लिया गया फैसला
जिला शिक्षा अधिकारी की ओर से जारी आदेश के मुताबिक भोपाल जिले में संचालित स्कूलों में विद्यार्थियों के लिए अवकाश रहेगा। बारिश और मौजूदा मौसम की स्थिति को देखते हुए यह फैसला लिया गया है।
ज्ञात हो कि भोपाल में सोमवार को भी बारिश के कारण स्कूलों में छुट्टी घोषित की गई थी। मंगलवार के लिए जारी नए आदेश के बाद लगातार दूसरे दिन स्कूलों में विद्यार्थियों का अवकाश रहेगा।
छतरपुर में महिला ने दो बच्चों के साथ कुएं में लगाई छलांग, तीनों की मौत, जांच में जुटी पुलिस
मध्यप्रदेश के छतरपुर से एक बड़ी खबर सामने आई है। जहां प्रकाश बम्होरी थाना क्षेत्र के बम्होरी पुरवा में एक महिला ने अपने दो बच्चों के साथ मौत को गले लगा लिया है। इस घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
बता दें कि बम्हौरी पुरवा गांव की करीब 21 वर्षीय महिला भगवती कुशवाहा ने कथित तौर पर घरेलू विवाद के चलते अपने दो बच्चों के साथ कुएं में छलांग लगा दी। दोनों बच्चों की उम्र करीब दो और तीन वर्ष बताई जा रही है। इस घटना में महिला समेत दोनों बच्चों की मौत हो गई।
शवों को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा
सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों की मदद से तीनों शवों को कुएं से बाहर निकाला। इस हृदय विदारक घटना के बाद से पूरे गांव और पीड़ित परिवार में मातम पसरा हुआ है। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मर्ग कायम कर घरेलू विवाद के मुख्य कारणों की गहन जांच शुरू कर दी है।
खेल में रहता था परिवार
बताया जा रहा है कि परिवार गांव के बाहर खेत पर रहता था। ग्रामीणों के अनुसार महिला और उसके पति के बीच शराब को लेकर विवाद होता था। हालांकि घटना के वास्तविक कारणों की अभी पुष्टि नहीं हुई है। घटना के कारणों की पुष्टि के लिए जांच जारी है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर कार्रवाई की जा रही है।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Mp Breaking News








