Responsive Scrollable Menu

RBI ने बदले क्रेडिट कार्ड से जुड़े नियम, अप्रैल 2027 से होंगे लागू, यूजर्स को राहत

क्रेडिट कार्ड उपयोगकर्ताओं लिए बड़ी अपडेट सामने आई है। रिजर्व बैंक ऑफ़ इंडिया (RBI) ने नियमों ने कुछ बदलाव किए हैं, जो 1 अप्रैल 2027 से लागू होने वाले हैं। नए नियमों के तहत खाते को “Past Due” रिपोर्ट किया जाएगा या उसे पर लेट पेमेंट चार्ज लगाया जाएगा, जब भुगतान निर्धारित तिथि के 3 दिन बाद तक नहीं किया गया हो। इससे संबंधित निर्देश भी कार्ड जारीकर्ता कंपनियों और बैंकों को दिए गए हैं।

यदि कोई ग्राहक निर्धारित डेडलाइन के भीतर या उसके तीन दिन के अंदर क्रेडिट कार्ड बिल का भुगतान कर देता है, तो नए नियमों के तहत उस पर कोई भी पेनल्टी या एक्स्ट्रा चार्ज नहीं लगाया जाएगा। इससे पहले कई मामलों में देरी के तुरंत बाद ही ग्राहकों पर जुर्माना लगाया जाता था। आरबीआई के इस फैसले क्रेडिट कार्ड यूजर्स को राहत मिलेगी। छोटी-छोटी गलतियों के कारण यदि बिल भुगतान करने में देरी होती है, तो उन्हें 3 दिन का अतिरिक्त समय मिलेगा।

इन नियमों को भी जान लें 

चार्ज की गणना पर भी आरबीआई ने जताई है। यह स्पष्ट किया है कि देर से भुगतान शुल्क और अन्य संबंधी शुल्क केवल तय तिथि के बाद बकाया राशि पर ही लगाए जाएंगे, न कि बकाया राशि पर।बकाया दिनों की संख्या (Date Post Due) और देर से पेमेंट का चार्ज क्रेडिट कार्ड स्टेटमेंट पर बताई गई पेमेंट की तारीख से गिना जाएगा। नए नियमों की जानकारी सेंट्रल बैंक ने इन नियमों के बारे में “कमर्शियल बैंक- ऐसेट क्लासिफिकेशन, प्रोविजनिंग और इनकम रिकॉग्निशन निर्देश 2026” में बताया है। जिसमें समय-समय पर संशोधन होता रहता है।

अप्रैल 2027 से लागू होंगे लोन के लिए भी नए नियम 

आरबीआई ने खराब ऋणों (NPA) के लिए नियम सख्त कर दिए हैं। अब ऋणों को तीन चरणों में विभाजित किया जाएगा। नए ECL फ्रेमवर्क के तहत यदि बैंक को लगता है कि किसी लोन में भविष्य में नुकसान हो सकता है, तो बैंकों पहले से पूंजी तैयार रखनी होगी। अगर कोई लोन 30 दिन तक बकाया हो जाता है, तो यह खतरे की शुरुआत का संकेत माना जाएगा। बैंक को इसे लेकर तुरंत सतर्क होना पड़ेगा। यदि लोन 90 दिन से ज्यादा बकाया रहा, तो उसे NPA में शामिल किया जाएगा।

NOTI29250DAA33E8FD4FB0B7680453870F9447

Continue reading on the app

मिनी कूपर S कन्वर्टिबल कार का स्पेशल एडिशन लॉन्च:237kmph की टॉप स्पीड और 16.82kmpl का माइलेज, कीमत ₹61.50 लाख

लग्जरी कार मेकर मिनी ने भारत में अपनी नई 'कूपर S कन्वर्टिबल JCW पैक' लॉन्च कर दी है। कंपनी का दावा है कि कार सिर्फ 6.9 सेकंड में 100 की स्पीड पकड़ सकती है। इसकी एक्स-शोरूम कीमत 61.50 लाख रुपए रखी गई है। कार कंप्लीट बिल्ट यूनिट (CBU- पूरी तरह से बनी बनाई) के रूप में इंपोर्ट कर बेची जाएगी। इसकी लिमिटेड यूनिट्स ही भारत आएंगी। इस नए पैक में स्टैंडर्ड मॉडल के मुकाबले सिर्फ कॉस्मेटिक बदलाव दिखेंगे, मैकेनिकली कोई बदलाव नहीं है। कार की बुकिंग शुरू कर दी गई है और अब इसकी डिलीवरी भी शुरू हो चुकी है। यह उन लोगों के लिए एक खास ऑप्शन है, जो ओपन-टॉप ड्राइविंग के साथ स्पोर्टी लुक पसंद करते हैं। भारतीय बाजार में यह मिनी की दूसरी कार है जिसे जॉन कूपर वर्क्स (JCW) पैक के साथ उतारा गया है। एक्सटीरियर: दो नए कलर के साथ 17-इंच अलॉय व्हील्स JCW पैक मिलने के बाद इस कन्वर्टिबल कार का लुक काफी एग्रेसिव हो गया है। कार में दो एक्सक्लूसिव पेंट शेड्स - 'मिडनाइट ब्लैक' और 'लीजेंड ग्रे' दिए गए हैं। लीजेंड ग्रे कलर में बोनट पर स्ट्राइप्स (पट्टियां) भी मिलती हैं। कार की फ्रंट ग्रिल, ओआरवीएम (ORVM), डोर हैंडल, व्हील आर्च और बंपर पर ग्लॉस-ब्लैक फिनिश दी गई है। इसमें 17-इंच के नए JCW ब्लैक अलॉय व्हील्स और जेट ब्लैक फैब्रिक रूफ मिलती है। इंटीरियर और फीचर्स: स्पोर्टी सीट्स और हाई-टेक केबिन कार के केबिन को भी स्पोर्टी लुक देने के लिए पूरी तरह ब्लैक रखा गया है। इसमें JCW ब्रांडेड स्पोर्ट्स सीट्स और खास स्टीयरिंग व्हील दिया गया है। डैशबोर्ड और हेडरेस्ट पर रेड स्ट्राइप्स (लाल पट्टियां) दी गई हैं जो ब्लैक इंटीरियर के साथ कॉन्ट्रास्ट बनाती हैं। फीचर्स की बात करें तो इसमें 9.4-इंच का सर्कुलर OLED टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम और हरमन कार्डन का ऑडियो सिस्टम मिलता है। इसके अलावा हेड-अप डिस्प्ले (HUD), वायरलेस चार्जिंग, एपल कारप्ले और एंड्रॉइड ऑटो की सुविधा मिलती है। स्मार्ट फीचर्स के तौर पर इस कार में मिनी कनेक्टेड-कार सुइट, हेड-अप डिस्प्ले, वायरलेस चार्जिंग, एप्पल कारप्ले और एंड्रॉइड ऑटो की सुविधा दी गई है। परफॉर्मेंस: 2.0-लीटर टर्बो इंजन और 237kmph टॉप स्पीड मैकेनिकल तौर पर यह स्टैंडर्ड कूपर S जैसी ही है। इसमें 2.0-लीटर का 4-सिलेंडर टर्बो-पेट्रोल इंजन लगा है जो 204hp की पावर और 300Nm का टॉर्क जनरेट करता है। रफ्तार: यह कार 0 से 100 किमी/घंटा की स्पीड महज 6.9 सेकंड में पकड़ लेती है। टॉप स्पीड: इसकी अधिकतम रफ़्तार 237 किमी/घंटा है। माइलेज: कंपनी का दावा है कि यह कार 16.82kmpl का माइलेज देती है। सेफ्टी फीचर्स: ABS के साथ EBD और स्टेबिलिटी कंट्रोल इसमें JCW ब्रांडेड स्पोर्ट ब्रेक्स दिए गए हैं, जो हाई स्पीड पर बेहतर कंट्रोल देते हैं। इसके अलावा मल्टीपल एयरबैग्स, ABS के साथ EBD और स्टेबिलिटी कंट्रोल जैसे फीचर्स स्टैंडर्ड मिलते हैं।

Continue reading on the app

  Sports

पंजाब के शेरों पर भारी पड़े राजस्थान के रॉयल्स, सीजन का पहला मैच हारी प्रीति जिंटा की टीम

rajasthan royals beat Punjab kings: राजस्थान रॉयल्स आईपीएल 2026 की पहली टीम बनी है, जिसे पंजाब किंग्स को इस सीजन में हराया है. अपने घरेलू मैदान पर खेलने उतरी श्रेयस अय्यर की पंजाब किंग्स को राजस्थान रॉयल्स ने 6 विकेट से हराया. पंजाब को इस हार अंकतालिका में नुकसान नहीं हुआ है. टीम पहले स्थान पर कायम है. वहीं, राजस्थान रॉयल्स को अपनी छठी जीत का फायदा मिला है, जिससे टीम तीसरे स्थान पर पहुंच गई है. Tue, 28 Apr 2026 23:07:05 +0530

  Videos
See all

US Iran War: Iran Deal या Attack? 72 घंटे में बड़ा फैसला, जंग या शांति का आखिरी मौका | US Iran #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-28T20:45:00+00:00

Viral Video: Reel की सनक...पानी की टंकी में बनाया स्विमिंग पूल, वीडियो देखकर रह जाएंगे दंग! Top News #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-28T21:00:16+00:00

News Ki Pathshala | Sushant Sinha : Bengal में मुस्लिम वोटर्स बीजेपी के लिए बड़ी चुनौती ? #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-28T20:55:06+00:00

King Charles highlighted defence cooperation between US and UK, recalling aftermath of 9/11.#BBCNews #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-28T20:42:17+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers