Responsive Scrollable Menu

इक्वाडोर की विदेश मंत्री गैब्रिएला सोमरफेल्ड भारत दौरे पर, कई अहम बैठकों में होंगी शाम‍िल

नई दिल्ली, 28 अप्रैल (आईएएनएस)। विदेश मंत्रालय (एमईए) ने मंगलवार को बताया क‍ि इक्वाडोर की विदेश मंत्री गैब्रिएला सोमरफेल्ड 29 अप्रैल से एक मई तक भारत के दौरे पर रहेंगी। सोमरफेल्ड, जो इक्वाडोर की ह्यूमन मोबिलिटी मंत्री भी हैं, बुधवार को विदेश मंत्री एस. जयशंकर के साथ बातचीत करेंगी।

इसके बाद उनका कार्यक्रम राजघाट जाने का है, जहां वे महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि देंगी। उसी दिन शाम को वे स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री जेपी नड्डा, वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल और विदेश राज्य मंत्री पबित्रा मार्गेरिटा से भी मुलाकात करेंगी।

पिछले साल नवंबर में पबित्रा मार्गेरिटा ने इक्वाडोर का आधिकारिक दौरा किया था और वहां के राष्ट्रपति डैनियल नोबोआ अजि‍न से मुलाकात की थी। उस दौरान दोनों देशों के बीच सहयोग को और बढ़ाने और अलग-अलग क्षेत्रों में साझेदारी मजबूत करने पर बात हुई थी।

उस यात्रा के दौरान मार्गेरिटा ने इक्वाडोर के कई मंत्रियों, उप-मंत्रियों और अधिकारियों से भी मुलाकात की थी। इसमें कृषि, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, साइबर सुरक्षा, ट्रेनिंग, शिक्षा, संस्कृति, पर्यटन, व्यापार, कपड़ा, स्वास्थ्य और दवाइयों जैसे क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर चर्चा हुई थी।

इसके अलावा, उन्होंने विदेश मंत्री सोमरफेल्ड के साथ भी बैठक की थी, जिसमें दोनों देशों के राजनयिक प्रशिक्षण संस्थानों के बीच सहयोग के लिए एक समझौता (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए गए थे।

मार्गेरिटा और सोमरफेल्ड ने मिलकर क्विटो में भारत के नए स्थायी दूतावास का भी उद्घाटन किया था, जिससे दोनों देशों के रिश्तों को मजबूत करने की भारत की प्रतिबद्धता दिखाई देती है।

दिसंबर में भी मार्गेरिटा ने भारत में इक्वाडोर के राजदूत फर्नांडो बुचेली वर्गास से मुलाकात की थी और दोनों देशों के बीच सहयोग बढ़ाने और साझा हितों के क्षेत्रों में काम करने पर चर्चा की थी।

भारत और इक्वाडोर ने साल 1969 में कूटनीतिक संबंध स्थापित किए थे। दोनों देशों ने साल 2000 में विदेश कार्यालय परामर्श के लिए एक समझौता किया था। एमईए के अनुसार, अब तक दोनों देशों के बीच 2005, 2008, 2011, 2014 और 2023 में कुल पांच दौर की वार्ता हो चुकी है।

--आईएएनएस

एवाई/पीएम

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

Why the US-Israel war with Iran has been bad news for China too | The Global Story

As the US-Israel war with Iran reaches a diplomatic stalemate - one idea seems to be taking hold: that China is the real winner. Some have argued that the US’s biggest rival is quietly boosting its international standing, leverage and reputation as a reliable partner. Yet beneath the surface the economic situation in China looks far less triumphant. We speak to the BBC China Correspondent Laura Bicker who has been reporting from inside China’s factories and trading hubs to explore whether the potential political gains China may be accruing from the Iran war are being offset by the acute economic cost - and what this means for China’s long-term geopolitical ambitions. New episodes of The Global Story are released daily. If you’re in the UK, listen on BBC Sounds. If you live outside the UK, listen on BBC.com or wherever you get your podcasts. Listen to the podcast here: https://app.magellan.ai/listen_links/the-global-story-ytl Subscribe to our channel here: https://bbc.in/bbcnews For the latest news download the BBC News app or visit BBC.com/news #BBCNews #China #Iran Chapters: 00:00 Introduction 01:39 Is China an ally of Iran? 03:51 'The Axis of upheaval' 05:31 Is the US-Israel war with Iran an opportunity for China? 09:31 China's reliance on exports 12:30 The world's largest trade fair 18:12 What do Chinese people think about Donald Trump? 19:56 Has the Iran war been bad news for China? 21:40 What will happen when Donald Trump visits China?

Continue reading on the app

  Sports

PBKS vs RR: राजस्थान ने पंजाब किंग्स के 'विजय रथ' को रोका, RR ने PBKS को 6 से विकेट दी मात, जायसवाल ने ठोका अर्धशतक

Punjab Kings vs Rajasthan Royals: आईपीएल 2026 में पंजाब किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच मुकाबला खेला खेला गया, जिसे राजस्थान रॉयल्स ने ...विकेट से मैच को जीत लिया। इस जीत के साथ RR ने पंजाब के 'विजय रथ' को रोक दिया है। Tue, 28 Apr 2026 22:56:26 +0530

  Videos
See all

News Ki Pathshala | Sushant Sinha: Russia गए ईरान के विदेश मंत्री और Putin के बीच क्या बातचीत हुई ? #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-28T20:32:50+00:00

Seagull imitators compete for best screech at European championships. #Seagull #Belgium #BBCNews #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-28T20:15:00+00:00

'We are meeting at times of great uncertainty', says King Charles. #BBCNews #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-28T20:18:11+00:00

Sonam Raghuvanshi Bail News: सोनम को जमानत मिलने पर छलका राजा की मां का दर्द ! | Crime News #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-28T20:21:19+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers