Responsive Scrollable Menu

राष्ट्रीय परिवार स्वास्थ्य सर्वेक्षण के छठे चरण के परिणाम जल्द ही जारी होने की उम्मीद

नई दिल्ली, 28 अप्रैल (आईएएनएस)। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा राष्ट्रीय परिवार स्वास्थ्य सर्वेक्षण (एनएफएचएस-6) के छठे चरण के परिणाम जल्द ही जारी किए जाने की संभावना जताई है।

एनएफएचएस देश में किए गए सबसे बड़े और व्यापक नमूना सर्वेक्षणों में से एक है। एनएफएचएस-6 में देश के राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के 6,79,238 परिवारों को शामिल किया गया था। 2023-24 के दौरान आयोजित इस सर्वेक्षण का उद्देश्य स्वास्थ्य और संबंधित संकेतकों पर उच्च गुणवत्ता वाले आंकड़े जुटाना है ताकि नीति निर्माताओं और कार्यक्रम प्रबंधकों को भारत के स्वास्थ्य क्षेत्र में मानक निर्धारित करने और समय के साथ प्रगति का आकलन करने में सहायता मिल सके।

एनएफएचएस-6 में डेटा संग्रह के लिए पूरी तरह से डिजिटल माध्यम का उपयोग किया गया है, जिसमें कंप्यूटर-असिस्टेड पर्सनल इंटरव्यूइंग (सीएपीआई) सॉफ्टवेयर का इस्तेमाल किया गया है। इसमें वास्तविक समय में त्रुटियों का पता लगाने, जांच करने और डेटा की गहन समीक्षा करने के लिए अंतर्निहित प्रावधान हैं। डेटा संग्रह में कठोर क्षेत्रीय पर्यवेक्षण और निगरानी शामिल थी। अनुमानों की सटीकता, निरंतरता और विश्वसनीयता सुनिश्चित करने के लिए डेटा प्रसंस्करण के दौरान बहुस्तरीय जांच, व्यापक सत्यापन और समीक्षा की गई है। एनएफएचएस का पांचवां चरण 2019-21 में आयोजित किया गया था।

राष्ट्रीय परिवार स्वास्थ्य सर्वेक्षण (एनएफएचएस) भारत भर में जनसंख्या, स्वास्थ्य और पोषण संबंधी विस्तृत जानकारी एकत्रित करने के लिए किया जाने वाला एक व्यापक, बहु-स्तरीय घरेलू सर्वेक्षण है। यह सर्वेक्षण भारत सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय (एमओएचएफडब्ल्यू) द्वारा मुंबई स्थित अंतर्राष्ट्रीय जनसंख्या विज्ञान संस्थान (आईआईपीएस) की नोडल एजेंसी के रूप में संचालित किया जाता है।

एनएफएचएस का मुख्य उद्देश्य प्रजनन दर, मृत्यु दर, परिवार नियोजन, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य, टीकाकरण, पोषण, एनीमिया, गैर-संचारी रोग, एचआईवी से संबंधित व्यवहार और महिला सशक्तिकरण जैसे प्रमुख संकेतकों पर उच्च गुणवत्ता वाले, राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिनिधि आंकड़े उपलब्ध कराना है। ये आंकड़े नीति निर्माण, कार्यक्रम मूल्यांकन और राज्य एवं जिला स्तर पर राष्ट्रीय एवं वैश्विक स्वास्थ्य एवं विकास लक्ष्यों की निगरानी के लिए एक महत्वपूर्ण साक्ष्य आधार के रूप में कार्य करते हैं।

--आईएएनएस

ओपी/पीएम

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

चीन सेवा उद्योग की क्षमता और गुणवत्ता बढ़ाएगा

बीजिंग, 28 अप्रैल (आईएएनएस)। चीनी राज्य परिषद के न्यूज कार्यालय ने मंगलवार को सेवा उद्योग की क्षमता और गुणवत्ता में सुधार बढ़ाने के बारे में राय का परिचय दिया।

राष्ट्रीय विकास और सुधार आयोग के उप प्रमुख शन चूलिन ने कहा कि सेवा उद्योग की क्षमता और गुणवत्ता में सुधार बढ़ाने के बारे में राय हाल में जारी की गई। इसमें कहा गया है कि वर्ष 2030 तक सेवा उद्योग का पैमाना 1,000 खरब युआन तक पहुंचेगा।

इसका मतलब है कि 200 खरब युआन से अधिक का अतिरिक्त अवसर उपलब्ध होगा। राय में 10 मुख्य क्षेत्रों में संबंधित कार्यों की योजना बनाई गई।

राय के अनुसार प्रौद्योगिकी सेवा, आधुनिक लॉजिस्टिक्स, सॉफ्टवेयर व सूचना सेवा, आपूर्ति श्रृंखला से जुड़े वित्त, ऊर्जा संरक्षण व पर्यावरण संरक्षण सेवा और व्यावसायिक सेवा समेत 6 मुख्य क्षेत्रों में अनुसंधान व डिजाइन का पेशेवर और उच्च स्तरीय विकास बढ़ाया जाएगा, उत्पादन प्रक्रिया में मूल्य वृद्धि की जाएगी और बाजार मूल्य की प्राप्ति बढ़ाई जाएगी।

वहीं, आवासीय सेवा, बुजुर्गों व बच्चों की देखभाल, स्वास्थ्य सेवा और संस्कृति, पर्यटन व खेल से जुड़ी सेवा समेत चार मुख्य क्षेत्रों में बुनियादी जरूरतों के लिए अधिक समावेशी और उच्च गुणवत्ता वाली सेवाओं को बढ़ावा दिया जाएगा।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

--आईएएनएस

एबीएम/

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

  Sports

PBKS vs RR मैच के दौरान स्टेडियम में बहा खून, प्रियांश आर्या बने वजह, VIDEO

Priyansh Arya, Punjab Kings: प्रियांश आर्या के चलते स्टेडियम में खून बह गया. सवाल है पंजाब किंग्स के खिलाड़ी को लेकर ऐसा क्या हुआ? PBKS vs RR मैच में ये घटना कब घटी, आइए जानते हैं. Wed, 29 Apr 2026 09:07:14 +0530

  Videos
See all

India में Nuclear Bomb के इस्तेमाल के लिए कौन फैसला ले सकता है? | #shorts #shortvideo #ytshorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-29T03:45:00+00:00

Bengal Voting Live: बंगाल में दूसरे चरण का मतदान | West Bengal Election | TMC | BJP | Second Phase #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-29T03:38:39+00:00

PM Modi : 'CONG, TMC-DMK जैसी पार्टियों ने धोखा दिया है' | #shorts | #pmmodi #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-29T03:45:00+00:00

PM Modi Road Show In Varanasi: PM मोदी के रोड शो से पहले सड़कों पर कार्यकर्ताओं का दिखा उत्साह | UP #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-29T03:45:07+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers