Responsive Scrollable Menu

देश में मार्च में क्रेडिट कार्ड खर्च 24 प्रतिशत बढ़कर 2,194 अरब रुपए हुआ: रिपोर्ट

नई दिल्ली, 28 अप्रैल (आईएएनएस)। मंगलवार को जारी एक रिपोर्ट के मुताबिक, भारत में मार्च में क्रेडिट कार्ड से होने वाला खर्च 24 प्रतिशत बढ़कर 2,194 अरब रुपए हो गया। यह बढ़ोतरी मौसमी कारणों और पिछले कम आधार की वजह से हुई है, हालांकि अब उपभोग की वृद्धि सामान्य होती दिख रही है।

असित सी. मेहता इन्वेस्टमेंट इंटरमीडिएट्स की रिपोर्ट के अनुसार, साल-दर-साल आधार पर यह वृद्धि 8.9 प्रतिशत रही, जो अपेक्षाकृत कम है।

रिपोर्ट में कहा गया है कि महीने-दर-महीने खर्च में आई तेज बढ़ोतरी स्थायी मांग में तेजी नहीं दिखाती, बल्कि यह मौसमी खर्च और आंकड़ों के प्रभाव का परिणाम है। अब सेक्टर तेजी के दौर से निकलकर सामान्य स्थिति की ओर बढ़ रहा है।

क्रेडिट कार्ड की संख्या में भी वृद्धि हुई है। कुल सक्रिय कार्ड करीब 8 प्रतिशत बढ़कर लगभग 11.8 करोड़ हो गए हैं, जिससे यूजर्स की संख्या लगातार बढ़ रही है।

मार्च में लगभग 9.3 लाख नए क्रेडिट कार्ड जारी किए गए, जो पिछले साल के मुकाबले 7.96 प्रतिशत ज्यादा हैं। इससे पता चलता है कि वृद्धि का मुख्य कारण नए ग्राहकों का जुड़ना है, न कि प्रति व्यक्ति खर्च में बड़ी बढ़ोतरी।

हालांकि खर्च के पैटर्न में मिला-जुला रुझान देखने को मिला। प्रति कार्ड औसत खर्च महीने-दर-महीने 22.8 प्रतिशत बढ़ा, लेकिन सालाना आधार पर यह सिर्फ 0.9 प्रतिशत ही बढ़ा।

इसी तरह, प्रति ट्रांजैक्शन औसत खर्च भी महीने के आधार पर बढ़ा, लेकिन सालाना आधार पर इसमें गिरावट का रुझान जारी रहा, जिससे उपभोग की तीव्रता में ज्यादा सुधार नहीं दिखा।

इससे पहले आई एक रिपोर्ट में बताया गया था कि फरवरी में क्रेडिट कार्ड खर्च सालाना आधार पर 6 प्रतिशत बढ़ा था, लेकिन महीने-दर-महीने यह घटकर 1,772 अरब रुपए रह गया था, जो 11 प्रतिशत की गिरावट थी।

फरवरी में करीब 10.5 लाख नए कार्ड जारी किए गए थे, जो सालाना आधार पर 7.7 प्रतिशत ज्यादा थे।

--आईएएनएस

डीबीपी

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

भारत ने माली टेरर अटैक की कड़े शब्दों में की निंदा, रक्षा मंत्री के निधन पर जताया दुख

नई दिल्ली, 28 अप्रैल (आईएएनएस)। भारत ने माली आतंकी हमलों का शिकार हुए रक्षा मंत्री और पूर्व सैनिक मामलों के मंत्री जनरल सादियो कामारा के निधन पर शोक व्यक्त किया। देश के विभिन्न हिस्सों में जारी हमलों को भारत ने अस्वीकार्य बताया है।

विदेश विभाग ने एक बयान जारी किया। जिसमें लिखा गया कि भारत माली में कई जगहों को निशाना बनाकर किए गए आतंकवादी हमलों की कड़ी निंदा करता है। हम पीड़ितों के परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करते हैं और इस कठिन समय में माली की सरकार और वहां की जनता के साथ अपनी एकजुटता दर्शाते हैं।

इसमें आगे लिखा गया, हम इस आतंकवादी हमले में माली के रक्षा और पूर्व सैनिक (वेटरन) मामलों के मंत्री, जनरल सादियो कामारा के निधन पर भी अपनी हार्दिक संवेदना व्यक्त करते हैं। भारत आतंकवाद के सभी रूपों और अभिव्यक्तियों से निपटने की अपनी दृढ़ प्रतिबद्धता को दोहराता है, और इस क्षेत्र में शांति और स्थिरता सुनिश्चित करने के प्रयासों का समर्थन करता है।

शनिवार को ही माली सरकार की ओर से एक बयान जारी कर आतंकी हमले की जानकारी दी गई थी। सरकार ने बताया था कि राजधानी बमाको के पास स्थित गैरीसन टाउन काटी समेत कई सैन्य ठिकानों और इलाकों पर आतंकी हमले हुए।

इन हमलों में देश के रक्षा मंत्री सादियो कामारा की उनके घर पर हुए हमले में मौत हो गई। हमले में उनकी दूसरी पत्नी भी मारी गईं।

शनिवार को आतंकियों ने देश के कई शहरों में एक साथ हमले किए थे, जिसमें 16 लोग घायल हो गए थे। सिन्हुआ न्यूज एजेंसी ने सरकार के हवाले से बताया कि शनिवार शाम को हमले काटी, सेवारे, गाओ, किदाल और राजधानी बमाको समेत कई जगहों पर हुए।

घायलों में आम नागरिक और सैन्यकर्मी शामिल थे, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सरकार ने कहा कि नुकसान ज्यादा नहीं हुआ है। माली में भारतीय दूतावास ने वहां रह रहे भारतीयों से सतर्क रहने की अपील की थी।

आतंकी हमले के अगले दिन यानी रविवार को माली की सेना ने पश्चिमी इलाके कूलिकोरो में 100 से ज्यादा आतंकियों को मार गिराया है। यह जानकारी रविवार को जारी एक बयान के हवाले से सिन्हुआ ने दी।

सेना के जनरल स्टाफ के मुताबिक, शनिवार को हुए आतंकी हमलों के बाद तलाशी अभियान चलाया गया। इस दौरान सेना के एयर सिस्टम ने कोलोकानी इलाके के पश्चिम में एक ठिकाने की ओर बढ़ रहे मोटरसाइकिलों के काफिले को देखा।

इसके बाद एयर स्ट्राइक की गई, जिसमें 100 से ज्यादा आतंकी मारे गए और उनका सामान भी नष्ट कर दिया गया।

--आईएएनएस

केआर/

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

  Sports

Orange Cap, Purple Cap Holder in IPL 2026: वैभव सूर्यवंशी ने 400 रन ठोक किया ऑरेंज कैप पर कब्जा

Orange Cap, Purple Cap Holder in IPL 2026: वैभव सूर्यवंशी ऑरेंज कैप की रेस में सबसे आगे निकले. आरसीबी के तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार पर्पल कैप की दौड़ में टॉप पर Tue, 28 Apr 2026 23:38:52 +0530

  Videos
See all

अभद्र तस्वीर पर ऐश्वर्य कपूर ने लगाई क्लास, शो छोड़ भागे संजय सरकार! | Poochta Hai Bharat #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-28T18:34:02+00:00

Delhi में Swati Maliwal का बयान: संसद में महिलाओं की 14.4% भागीदारी पर चिंता | Latest News #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-28T18:28:47+00:00

Raghav Chadha Joins BJP: AAP छोड़ BJP में शामिल हुए राघव चड्ढा को मिला सबक | Nitin Nabin | N18V #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-28T18:45:00+00:00

Suvendu Adhikari on TMC: TMC के जहांगीर खान पर ये क्या बोले सुवेंदु अधिकारी | #shorts #tmc #bjp #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-28T18:27:05+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers