Responsive Scrollable Menu

LPG बुकिंग से लेकर डिजिटल पेमेंट तक, 1 मई से लागू होंगे ये 10 नए नियम, आमजन पर पड़ेगा असर

मई महीने की शुरुआत के साथ कई बड़े बदलाव होने वाले हैं। जिसका सीधा असर आम नागरिकों का पर पड़ेगा। एलपीजी बुकिंग से लेकर बैंकिंग ट्रांजैक्शन से जुड़े नए नियम (1 May New Rules) लागू होंगे। इन बदलावों की लिस्ट में ऑनलाइन गेमिंग, शेयर बाजार, म्युचुअल फंड इत्यादि भी शामिल है। नागरिकों को इसकी जानकारी पहले होनी चाहिए, ताकि वे खुद को पहले से तैयार कर सकें।

1 मई से घरेलू एलपीजी गैस के कीमतों उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। पिछले दो महीनों में 14.2 किलोग्राम की एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में 60 रुपये का इजाफा हुआ है। एलपीजी बुकिंग के नियम बड़ा बदलाव होने जा रहा है।

शहरों में अब दो सिलेंडरक की बुकिंग के बीच 21 नहीं बल्कि 25 दिनों का इंतजार करना पड़ेगा। डिलीवरी सिस्टम में भी कई अपडेट किए गए हैं, ओटीपी आधारित ऑथेंटिकेशन अनिवार्य होगा। प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों के लिए आधार आधारित ई-केवाईसी को अनिवार्य कर दिया गया है।

डिजिटल पेमेंट और यूपीआई से जुड़े नए नियम 

  • अब यूपीआई के जरिए होने वाले ATM ट्रांजेक्शन को भी अब फ्री ट्रांजेक्शन लिमिट में शामिल किया जाएगा।
  • आरबीआई 1 में से डिजिटल ट्रांजेक्शन के लिए नया नियम लागू करने जा रहा है। अब सभी डिजिटल ट्रांजेक्शन के लिए टू फैक्टर ऑथेंटिकेशन लागू होगा।

बैंकिंग नए नियम 

कई बैंकों ने सर्विस चार्ज में बदलाव किया है। एसबीआई बीपीसीएल क्रेडिट कार्ड यूजर्स को 1 लाख रुपये तक वार्षिक खर्च करने पर 499 रुपये की एनुअल फीस से छूट मिलेगी। पहले यह लिमिट 50 हजार रुपये थी। इस क्रेडिट कार्ड के लिए लेट पेमेंट चार्ज के लिए भी नया स्लैब 1 मई से लागू होगा।

एचडीएफसी बैंक एसएमएस के जरिए इंस्टा अलर्ट पर अब 20 पैसे+जीएसटी नहीं बल्कि 15 पैसे+जीएसटी शुल्क प्रति एसएमएस लगेगा। वहीं सभी डेबिट कार्ड के रिप्लेसमेंट या रिइश्यूएंस के लिए 40 रुपये अधिक शुल्क लगेगा। वर्तमान में शुल्क 200 रुपये+टैक्स है।

पैन कार्ड से जुड़े नए नियम 

1 में से पैन कार्ड के लिए भी नए नियम लागू होने वाले हैं। यदि कोई व्यक्ति एक वित्त वर्ष में 10 लाख रुपये से अधिक का कैश डिपॉजिट या विथ्ड्रॉ करता है, तो उसके लिए पैन कार्ड अनिवार्य होगा। अब ट्रैकिंग सलाना आधार पर होगी।

म्यूचुअल फंड और शेयर मार्केट नए नियम 

1 मई सिक्योरिटी ट्रांजैक्शन टैक्स (STT) में इजाफा किया जाएगा। ऑप्शंस पर 0.15% और फ्यूचर्स पर 0.05% टैक्स लगेगा। इसका सीधा असर छोटे निवेशकों पर पड़ेगा। डेरिवेटिव ट्रेडिंग करने वालों की लागत में बढ़ोत्तरी हो सकती है

म्यूचुअल फंड को धीरे-धीरे लाइफ साइकिल फंड्स की तरफ शिफ्ट किया जा रहा है, इसमें निवेशकों की उम्र के हिसाब से पोर्टफोलियो में बदलाव होता रहता है। इक्विटी म्युचुअल फंड 35% तक गोल्ड और सिल्वर ETF में निवेश कर सकेंगे।

ऑनलाइन गेमिंग से जुड़े नए नियम 

केंद्र सरकार ने ऑनलाइन गेमिंग के लिए भी नए नियमों का ऐलान कर दिया है। ऑनलाइन गेमिंग अथॉरिटी ऑफ़ इंडिया के गठन को अधिसूचित किया गया है, जो ऑनलाइन गेमिंग सेक्टर को रेगुलेट करेगा। नए नियम 1 मई से लागू होंगे। गेमिंग कंपनियों के सर्टिफिकेट की वैलिडिटी को दोगुना कर दिया गया है, अब इसकी वैधता 5 साल नहीं बल्कि 10 साल होगी।

 

Continue reading on the app

प्रेग्नेंट दिव्यांका त्रिपाठी का नेहा मर्दा संग धमाकेदार डांस, बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए लगाए ठुमके

नई दिल्ली: टीवी एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी इन दिनों अपनी प्रेग्नेंसी के खास पल एन्जॉय कर रही हैं. फिलहाल उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, जिसमें वह एक्ट्रेस नेहा मर्दा के साथ 'कभी आर कभी पार' गाने पर मस्ती में डांस करती दिख रही हैं. वीडियो में दिव्यांका पिंक कुर्ते में बहुत प्यारी लग रही हैं और उनका बेबी बंप भी साफ नजर आ रहा है. खास बात यह है कि दिव्यांका और विवेक दहिया शादी के 11 साल बाद अपने पहले बच्चे का स्वागत करने वाले हैं. इस कपल ने इसी साल मार्च में 'गुड़ी पड़वा' के मौके पर फैंस के साथ यह खुशखबरी शेयर की थी. नेहा मर्दा ने कुछ समय पहले दिव्यांका से मुलाकात कर उन्हें कान्हा जी की एक मूर्ति भी गिफ्ट की थी. फैंस को दिव्यांका का यह अंदाज और उनके चेहरे का ग्लो बेहद पसंद आ रहा है. दोनों की क्यूट बॉन्डिंग पर लोग जमकर प्यार लुटा रहे हैं.

Continue reading on the app

  Sports

पंजाब के शेरों पर भारी पड़े राजस्थान के रॉयल्स, सीजन का पहला मैच हारी प्रीति जिंटा की टीम

rajasthan royals beat Punjab kings: राजस्थान रॉयल्स आईपीएल 2026 की पहली टीम बनी है, जिसे पंजाब किंग्स को इस सीजन में हराया है. अपने घरेलू मैदान पर खेलने उतरी श्रेयस अय्यर की पंजाब किंग्स को राजस्थान रॉयल्स ने 6 विकेट से हराया. पंजाब को इस हार अंकतालिका में नुकसान नहीं हुआ है. टीम पहले स्थान पर कायम है. वहीं, राजस्थान रॉयल्स को अपनी छठी जीत का फायदा मिला है, जिससे टीम तीसरे स्थान पर पहुंच गई है. Tue, 28 Apr 2026 23:07:05 +0530

  Videos
See all

Suvendu Adhikari on TMC: TMC के जहांगीर खान पर ये क्या बोले सुवेंदु अधिकारी | #shorts #tmc #bjp #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-28T18:27:05+00:00

अभद्र तस्वीर पर ऐश्वर्य कपूर ने लगाई क्लास, शो छोड़ भागे संजय सरकार! | Poochta Hai Bharat #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-28T18:34:02+00:00

Raghav Chadha Joins BJP: AAP छोड़ BJP में शामिल हुए राघव चड्ढा को मिला सबक | Nitin Nabin | N18V #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-28T18:45:00+00:00

सोनाली सहगल का बांद्रा में जलवा #sonnalliseygall #ytshorts #viralvideo #viralshorts #news #ytviral #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-28T18:31:14+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers