IPS Transfer: राज्य में दौड़ी तबादला एक्सप्रेस, 3 आईपीएस समेत 57 पुलिस अधिकारी इधर से उधर, देखें लिस्ट
हिमाचल प्रदेश की ब्यूरोक्रेसी में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। एक साथ भारतीय पुलिस सेवा के 3 और 54 एचपीपीएस अधिकारियों का स्थानांतरण (IPS Transfer) किया गया है। डीएसपी, सब डिवीजनल पुलिस ऑफिसर समेत कई पदों के प्रभार में बदलाव हुआ है। तबादले और नियुक्ति से संबंधित आदेश गृह विभाग ने 10 अगस्त को जारी किया है।
बैच 2019 के आईपीएस अधिकारी मयंक चौधरी को कमांडेंट दूसरी इंडियन रिजर्व बटालियन, कांगड़ा जिला हिमाचल प्रदेश के पद पर नियुक्त किया गया है। इससे पहले वह पुलिस अधीक्षक (लीव रिजर्व) पुलिस हैडक्वाटर्स शिमला पद पर कार्यरत थे। सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नया पदभार संभालने का निर्देश दिया गया है।
इन दो आईपीएस अधिकारियों का भी तबादला हुआ
बैच 2019 के आईपीएस अधिकारी अमित यादव, कमांडेंट दूसरी इंडियन रिजर्व बटालियन, जिला कांगड़ा को स्थानांतरित करके पुलिस अधीक्षक साइबर क्राइम, सीआईडी शिमला पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। बैच 2012 के आईपीएस अधिकारी संजीव कुमार गांधी, जो डिप्टी इंस्पेक्टर जनरल ऑफ पुलिस (ट्रैफिक, टूरिस्ट और रेलवे) शिमला थे, उनकी सेवाएं कार्मिक विभाग को सौंपी गई है।
इन HPPS अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी
डॉ शिवकुमार एसपी मुख्यमंत्री सुरक्षा को स्थानांतरित करके एसपी सिक्योरिटी एंड इंटेलिजेंस पद पर नियुक्त किया गया है। भूपेंद्र सिंह नेगी को कमांडेंट पहली हिमाचल प्रदेश आर्म्ड पुलिस बटालियन, जुंगा जिला पद पर भेजा गया है। मनमोहन सिंह को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कुल्लू जिला पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। शिवराम चौधरी को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, चौथी इंडियन रिजर्व बटालियन जंगलबेरी जिला हमीरपुर पद पर नियुक्त किया गया है। प्रवीण धीमान को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक क्रिमिनल इन्वेस्टीगेशन डिपार्टमेंट (सीआईडी) मंडी पद पर भेजा गया है।
राज कुमार को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (लीव रिजर्व) पुलिस हैडक्वाटर शिमला हिमाचल प्रदेश पद पर तैनात किया गया है। रमेश कुमार शर्मा को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सोनल बनाया गया है। वीर बहादुर को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन मंडी पद की जिम्मेदारी दी गई है। संतोष कुमार शर्मा को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक क्रिमिनल इन्वेस्टिगेशन डिपार्टमेंट (सीआईडी) पद पर भेजा गया है। कुलदीप कुमार को एसपी साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन कांगड़ा पद पर नियुक्त किया गया है। बिलासपुर एएसपी पद पर प्रताप सिंह को नियुक्त किया गया है।
hpps-260810-200515_6a79e5534a23fसंगीन आरोप में महीनों तक जेल में रहा, टीम ने भी सस्पेंड किया, अब वो ही बना देश का कप्तान
करीब 4 महीने तक जेल में रहने और कुछ महीने तक टीम से बाहर रहने के बाद जब इस खिलाड़ी की टीम में वापसी हुई थी, तो उस पर खासा बवाल मचा था. आखिरकार अदालत ने इस क्रिकेटर को बरी कर दिया था.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Mp Breaking News








