Responsive Scrollable Menu

धुरंधर-4: 1300 किमी का इलेक्ट्रिक हाईवे टेस्ट, तेल पर निर्भरता घटाने का सबसे बड़ा प्लान!

एक तरफ देश भीषण गर्मी से जूझ रहा है और ऊर्जा की मांग तेजी से बढ़ रही है… दूसरी तरफ सरकार लंबी प्लानिंग में जुटी है, तेल पर निर्भरता कम करने की। वैश्विक तेल सप्लाई से जुड़े जोखिम, खासकर हार्मुज जैसे अहम रूट्स पर तनाव, भारत के लिए हमेशा चिंता का विषय रहे हैं। ऐसे में अब धुरंधर-4 को उसी बड़ी रणनीति का हिस्सा माना जा रहा है।

भारत अपनी जरूरत का बड़ा हिस्सा कच्चे तेल के रूप में विदेशों से मंगाता है। अगर दुनिया में कहीं भी तेल सप्लाई पर असर पड़ता है, तो इसका सीधा असर भारत की अर्थव्यवस्था और आम लोगों की जेब पर पड़ता है।इसी जोखिम को कम करने के लिए सरकार अब ट्रांसपोर्ट सिस्टम को बदलने की दिशा में काम कर रही है। धुरंधर-4 उसी सोच का हिस्सा है।

बहुत खास है ये ट्रायल

दिल्ली से मुंबई तक 1300 किलोमीटर लंबा ये इलेक्ट्रिक ट्रायल सिर्फ एक टेस्ट नहीं, बल्कि ये देखने की कोशिश है कि क्या भारत लंबी दूरी के सफर में भी पेट्रोल-डीजल से आगे बढ़ सकता है। अगर ये ट्रायल सफल होता है, तो आने वाले समय में हाईवे पर इलेक्ट्रिक गाड़ियों का इस्तेमाल तेजी से बढ़ेगा। इससे पेट्रोल-डीजल की खपत कम होगी और देश का तेल आयात भी घटेगा।


इस पूरे प्रोजेक्ट में चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर पर खास जोर है। पूरे रूट पर थोड़ी-थोड़ी दूरी पर चार्जिंग स्टेशन बनाए जा रहे हैं। फास्ट चार्जिंग, लगातार बिजली सप्लाई और ड्राइवर के लिए बेहतर रेस्ट पॉइंट ताकि सफर आसान और भरोसेमंद हो सके।

थर्ड जेनरेशन चार्जिंग सिस्टम

नेशनल हाईवे फॉर इलेक्ट्रिक व्हीकल्स के प्रोजेक्ट डायरेक्टर अभिजीत सिंहा के मुताबिक,ये थर्ड जेनरेशन चार्जिंग सिस्टम है। पहले जेनरेशन में पेट्रोल-डीजल था, लेकिन अब इन स्टेशनों पर सोलर, विंड और हाइड्रोजन जैसे रिन्यूएबल सोर्स का इस्तेमाल होगा।नीति आयोग का अनुमान है कि अगर 2030 तक देश 20% इलेक्ट्रिक मोबिलिटी का लक्ष्य हासिल कर लेता है, तो करीब 6 करोड़ गाड़ियां पेट्रोल-डीजल की जगह नई ऊर्जा पर चलेंगी। इन गाड़ियों के लिए फास्ट चार्जिंग और लॉजिस्टिक्स की पूरी व्यवस्था भी की जाएगी चाहे वो बस हो, ट्रक हो या कार।

अब तक देश में कई छोटे ट्रायल हो चुके हैं

दिल्ली-आगरा, दिल्ली-जयपुर और चेन्नई-त्रिची रूट पर। ये सभी ट्रायल सफल रहे हैं और कई जगह इलेक्ट्रिक गाड़ियों का इस्तेमाल भी शुरू हो चुका है।लेकिन धुरंधर-4 सबसे बड़ा और असली टेस्ट है, क्योंकि इसकी दूरी 1300 किलोमीटर से ज्यादा है। अगर ये सफल रहा, तो एक ही रूट पर ट्रक, बस और कार तीनों तरह की इलेक्ट्रिक गाड़ियां चल सकती हैं।

सबसे अहम बात ये है कि देश में सबसे ज्यादा तेल की खपत ट्रक और बस में होती है, और प्रदूषण का बड़ा हिस्सा भी इन्हीं से आता है। अगर इन्हें इलेक्ट्रिक में बदला गया, तो बिना लोगों पर दबाव डाले ही बड़ा बदलाव लाया जा सकता है।

भारत की ऊर्जा सुरक्षा, अर्थव्यवस्था और पर्यावरण तीनों स्तर पर अहम

यही नहीं अगर किसी वजह से कुछ दिनों के लिए तेल की सप्लाई रुक जाए, तो भी ऐसे इलेक्ट्रिक हाईवे देश की बुनियादी जरूरतों को पूरा करने में मदद कर सकते हैं। यानि धुरंधर-4 सिर्फ एक ट्रायल नहीं, बल्कि भारत की ऊर्जा सुरक्षा, अर्थव्यवस्था और पर्यावरण तीनों को बदलने की दिशा में बड़ा कदम है। अगर ये सफल हुआ, तो आने वाले समय में सड़कों पर दौड़ती तस्वीर ही बदल सकती है।

यह भी पढ़ें - जेजीयू की रिपोर्ट जारी करते हुए अरुंधति भट्टाचार्य बोलीं, नियमों का स्वरूप पहले के मुकाबले कहीं अधिक सूक्ष्म हो रहा

Continue reading on the app

PM Modi Varanasi Visit: वाराणसी की धरती पर मोदी-योगी की जोड़ी, हर-हर महादेव से गूंजी काशी! Top News

PM Modi Varanasi Visit: वाराणसी की धरती पर मोदी-योगी की जोड़ी, हर-हर महादेव से गूंजी काशी! Top News #PMModi #Varanasi #Kashi #CMYogi #NarendraModi #YogiAdityanath #KashiVishwanath #UPPolitics #ModiInVaranasi #HarHarMahadev #ModiYogi #BreakingNews news18 live | aaj ka taaja khabar | आज की ताजा खबर | up live news | news18 up live news | up news live | aaj ke taaja khabar | hindi hews | latest newIs | news in hindi | hindi samachar | hindi khabar | n18oc_uttar_pradesh SUBSCRIBE to get the Latest News & Updates - http://bit.ly/News18UP Follow Us on Social Media: Website: https://bit.ly/3auydBL Twitter: https://twitter.com/News18UP             https://twitter.com/News18_UK Facebook: https://www.facebook.com/News18UP/                   https://www.facebook.com/News18UK/ News18 Mobile App - https://onelink.to/desc-youtube About Channel: News18 UP Uttarakhand is one of India's leading Hindi news channel and can be watched live on YouTube. News18 UP Uttarakhand news channel is a part of Network 18. Topics such as politics, education, health, environment, economy, business, sports, and entertainment are covered by this channel. The channel gives nationwide coverage. News18 UP Uttarakhand ,भारत का एक मात्र भरोसेमंद और लोकप्रिय न्यूज़ चैनल है। यह चैनल नेटवर्क १८ का हिस्सा है। यह चैनल उत्तरप्रदेश एवं उत्तराखंड के सभी क्षेत्रीय खबरों के साथ साथ सरकार, राजनीति, पर्यावरण , खेल-कूद से जुड़ी राष्ट्रीय एवं अंतराष्ट्रीय खबरें प्रसारित करता है|

Continue reading on the app

  Sports

पहले ही शतक को दोहरे शतक में बदला, सचिन या विराट नहीं, सिर्फ इन चार भारतीय बल्लेबाजों के नाम ये खास रिकॉर्ड

Indian Cricket Records: भारतीय क्रिकेट इतिहास में अब तक सिर्फ चार ही ऐसे बल्लेबाज हुए हैं, जिन्होंने टीम इंडिया की जर्सी में पहला शतक बनाया और इसी पारी को आगे बढ़ाते हुए डबल या ट्रिपल सेंचुरी जड़ दी. इसमें सिर्फ एक ही बल्लेबाज ऐसा है, जिसने अपने पहले शतक को तिहरा शतक में बदलने का कारनामा किया. 1965 में दिलीप सरदेसाई ने पहली बार इस उपलब्धि को नाम किया था. वहीं, पिछली बार 2019 में ऐसा देखने को मिला. Thu, 30 Apr 2026 18:13:20 +0530

  Videos
See all

UP: अवैध हथियार लहराकर काफिरों में कायम किया जा रहा था खौफ | #bijnaur #jihad #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-30T12:44:59+00:00

Dangal Full Show: असली एग्जिट पोल, सत्ता पलट या दीदी का राज? | West Bengal Elections Exit Poll #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-30T12:43:11+00:00

Pakistan Oil Crisis: पेट्रोलियम मंत्री ने पूरे Pakistan की पोल खोलकर रख दी | Ali Malik | Iran War #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-30T12:39:25+00:00

Viral Video | CCTV में देखिए 50 लाख की लूट | #sbi #loot #viralvideo #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-30T12:43:42+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers