पटना की सबसे पुरानी मिठाई दुकान, नमकीन खस्ता से शुरू हुआ सफर, आज 12 से ज्यादा आइटम
Patna Oldest Mithai Shop: पटना. शहर में ऐसी कई पुरानी दुकानें हैं, जो अपने स्वाद के दम पर दशकों से लोगों की पसंद बनी हुई हैं. इन्हीं में से एक है पटना जंक्शन के पास न्यू मार्केट में स्थित बाबा शाही लस्सी वाला. करीब 66 साल पुरानी यह दुकान आज भी अपने पारंपरिक स्वाद और शुद्धता के लिए जानी जाती है. यहां हर दिन बड़ी संख्या में लोग लस्सी, रसगुल्ला और दूसरी मिठाइयों का स्वाद लेने पहुंचते हैं. खासकर मंगलवार और शनिवार को यहां इतनी भीड़ होती है कि ग्राहकों की सुविधा के लिए टोकन सिस्टम से बिक्री की जाती है.
डिंडौरी: तीन साल पहले बनी करोड़ों की सड़क बारिश में बही, निर्माण की गुणवत्ता पर उठे सवाल, भाजपा विधायक बोले- दोषियों पर होगी कार्रवाई
डिंडौरी: मध्यप्रदेश के जिला डिंडौरी में भारी बारिश ने सड़क निर्माण की गुणवत्ता की पोल खोलकर रख दी है। मेंहदवानी क्षेत्र में करीब 7 करोड़ रुपये की लागत से बनी सड़क का हिस्सा तेज बारिश के पानी में बह गया, जबकि इस सड़क का निर्माण महज तीन साल पहले हुआ था। सड़क के क्षतिग्रस्त होने पर अब कई गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं।
बता दें कि सड़क का हिस्सा बह जाने से आवागमन प्रभावित हो गया है। सड़क की खराब स्थिति को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी है। ग्रामीणों के विरोध के बाद अब भाजपा विधायक ओमप्रकाश धुर्वे ने भी निर्माण कार्य को गुणवत्ताहीन बताते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कराने की बात कही है।
बता दें कि यह पूरा मामला मेंहदवानी से कुसेरा के बीच प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (PMGSY) के तहत बनाई गई करीब 12 किलोमीटर लंबी सड़क का है। लगातार बारिश और तेज बहाव के कारण सड़क के कुछ हिस्सों के साथ पुल को भी नुकसान पहुंचा है। कई स्थानों पर सड़क के नीचे की मिट्टी बह जाने से सड़क कमजोर हो गई। जिससे आवागमन प्रभावित होने की स्थिति बन गई है।
तीन साल पहले बनी थी सड़क, 7 करोड़ रुपये की आई थी लागत
जानकारी अनुसार, जो सड़क क्षतिग्रस्त हुई है उसका निर्माण करीब तीन साल पहले हुआ था। जिसमें करीब 7 करोड़ रुपये की लगत आई थी। सड़क निर्माण का ठेका शिवशक्ति कंस्ट्रक्शन को देने की बात सामने आई है। बारिश में सड़क क्षतिग्रस्त होने के बाद ग्रामीणों ने निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल उठाए हैं। उनका आरोप है कि यदि निर्माण में गुणवत्ता और पानी की निकासी का पर्याप्त ध्यान रखा जाता तो सड़क को इतना नुकसान नहीं होता।
दोषियों के खिलाफ होगी सख्त कार्रवाई: भाजपा विधायक
अब इस मामले में भाजपा विधायक ओमप्रकाश धुर्वे की प्रतिक्रिया भी सामने आई है। भाजपा विधायक ने भी सड़क के क्षतिग्रस्त होने पर नाराजगी व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्यों में गुणवत्ता बनाए रखने के लिए लगातार निर्देश दिए गए हैं लेकिन इसके बावजूद निर्माण कंपनियां मनमाने तरीके से काम कर रही हैं और इसका खामियाजा जिले की आम जनता को भुगतना पड़ रहा है। विधायक ने सड़क के काम को गुणवत्ताहीन बताते हुए कहा कि मामले में जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई कराई जाएगी।
ग्रामीणों ने की तकनीकी जांच की मांग
ग्रामीणों ने विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों से पूरे निर्माण कार्य की तकनीकी जांच कराने की मांग की है। उनका कहना है कि मौके पर टीम भेजकर सड़क निर्माण में इस्तेमाल की गई सामग्री, सड़क की मोटाई और बेस की गुणवत्ता की जांच की जाए। साथ ही पुलिया, क्रॉस ड्रेनेज सिस्टम और जल निकासी की व्यवस्था की भी गहन जांच की जाए। इसके अलावा ठेकेदार द्वारा किए गए काम का भौतिक सत्यापन कराने और निर्माण के दौरान गुणवत्ता की निगरानी करने वाले जिम्मेदार अधिकारियों की भूमिका की जांच की मांग भी की जा रही है।
जांच के बाद सामने आएगा सड़क क्षतिग्रस्त का मुख्य कारण
फिलहाल सड़क के क्षतिग्रस्त होने की वास्तविक वजह को लेकर आधिकारिक तकनीकी जांच सामने नहीं आई है। ऐसे में यह कहना जल्दबाजी होगी कि सड़क केवल खराब निर्माण के कारण बही या बारिश और पानी का असामान्य तेज बहाव इसकी वजह बना।अब नजर विभाग की कार्रवाई पर है। तकनीकी जांच होने पर ही साफ हो सकेगा कि करोड़ों की लागत से बनी सड़क के इतनी जल्दी क्षतिग्रस्त होने का मुख्य कारण क्या है।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18
Mp Breaking News









