Responsive Scrollable Menu

Gota Patti Bangles: रजवाड़ी टच पर कंगन डिजाइन, चूड़ियों संग करें स्टाइल

Rajasthani Rajwadi Gota Patti Bangles: राजस्थानी स्टाइल में रजवाड़ी गोटा-पट्टी बैंगल की लेटेस्ट डिजाइन देखें जो हाथों को स्टाइल देते हुए हर आउटफिट के साथ आसानी से मैच कर जाती हैं। आप भी इन्हें वॉर्डरोब में शामिल कर सकती हैं।

Continue reading on the app

इस साल 92 हजार लोगों की जा सकती हैं नौकरियां‎:माइक्रोसॉफ्ट, मेटा जैसी कंपनियों पर एआई में निवेश का‎ दबाव;‎ 98 कंपनियां करेंगी छंटनी‎

एआई की होड़ ने बड़ी टेक्नोलॉजी कंपनियों ‎पर भारी दबाव बढ़ा दिया है। एआई में वे ‎दूसरों से पीछे न रह जाएं इसके लिए अरबों‎ डॉलर झोंक रही हैं। इससे लागत बढ़ रही है,‎ जिसे घटाने के लिए कंपनियां वर्करों की‎ छंटनी कर रही हैं। माइक्रोसॉफ्ट और मेटा‎ जैसी दिग्गज कंपनियों के साथ-साथ नई‎ कंपनियां भी लागत घटाने में जुट गई हैं। ‎ओपन एआई सहित कई नई कंपनियां कड़े‎ फैसले लेने जा रही हैं। माइक्रोसॉफ्ट ने संकेत ‎दिया है कि वह एआई की योजनाओं में पैसा ‎लगाने के लिए लागत में कटौती जारी रखेगी।‎ मेटा ने एआई को अपनी सबसे बड़ी‎ प्राथमिकता बनाया है। इसके साथ अमेजन,‎गूगल, टेस्ला, स्पेसएक्स भी एआई पर नया‎ निवेश कर रही हैं।‎ टेक्नोलॉजी इंडस्ट्री में कर्मचारियों की‎ छंटनी पर नजर रखने वाली‎ लेऑफ डॉट एफवाईआई के मुताबिक इस वर्ष‎ 98 कंपनियों ने 92 हजार से अधिक‎ कर्मचारी कम करने का इरादा जाहिर किया है।‎ ओपन एआई ने बहुत बड़े खर्चीले ‎इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट का विचार बदल दिया‎ है। कंपनी ने खुद के डेटा सेंटर बनाने और‎ चलाने की योजना छोड़ दी है। इसकी बजाय‎ कंपनी मौजूदा क्लाउड कंपनियों से किराए पर‎ सर्वर लेगी। इससे उसकी बैलेंस शीट पर‎ थोड़ा असर पड़ेगा। फिर भी, 56 लाख करोड़‎ पए खर्च करने पड़ सकते हैं।‎ दूसरी ओर कड़ी प्रतिस्पर्धा भी बढ़ रही है।‎ दरअसल, एंथ्रोपिक जैसे प्रतिद्वंद्वियों ने‎ तकनीकी क्षमता में बढ़ोतरी की है। उसने नए‎ मॉडल क्लॉड मायथोस से तकनीकी दबाव‎ बढ़ाया है। इसके जवाब में ओपन एआई ने‎ नया मॉडल जीपीटी-5.5 पेश किया है।‎ हालांकि विशेषज्ञों के अनुसार उसकी क्षमता‎ अभी काफी कम है। चीनी एआई कंपनी‎ डीपसीक ने नया ओपन-सोर्स मॉडल लाने की‎ घोषणा की है। साफ, है एआई की यह दौड़ ‎अब केवल तकनीक की नहीं, बल्कि पूंजी,‎ प्रतिभा और टिकाऊ बिजनेस मॉडल की लड़ाई‎ बन चुकी है।‎ नए टूल्स ने खर्च भी बढ़ाए हैं‎ एआई कंपनियों पर उनके टूल्स की सफलता भी भारी‎ पड़ रही है। ओपन एआई और एंथ्रोपिक ने यूजर की ‎तरफ से टास्क निपटाने वाले अपने एजेंट टूल्स को ‎जोरशोर से आगे बढ़ाया है। उन्हें नए सब्सक्राइबर तो‎ मिले हैं पर इन टूल्स में कंप्यूटिंग पॉवर की अधिक‎ खपत हो रही है, जिससे कंपनियों को दूसरी जगह पर‎ लागत कम करना पड़ रही है।‎ कर्मचारी हटाए जा रहे,‎ एआई में भारी निवेश - माइक्रोसॉफ्ट ने अमेरिका में अपने‎ 7 फीसदी कर्मचारियों, खासकर‎ सीनियर अधिकारियों को जल्द ‎रिटायरमेंट का ऑफर दिया है। - ‎मेटा ने अपने दस फीसदी (8‎हजार) कर्मचारी कम करने की ‎घोषणा की है।‎ - अमेजन एंथ्रोपिक पर 2.35 लाख‎ करोड़ रुपए और निवेश कर रही है। ‎गूगल 3.76 लाख करोड़ रुपए‎ लगाएगी।‎ - टेस्ला के इस साल एआई पर‎ .35 लाख करोड़ रुपए खर्च करने‎ की संभावना है। इलोन मस्क की‎ रॉकेट कंपनी स्पेस एक्स ने एआई‎ स्टार्टअप कर्सर से करार किया है।‎

Continue reading on the app

  Sports

मैड्रिड ओपन: मास्टर्स 1000 के क्वार्टर फाइनल में पहुंचे राफेल जोडर, सिनर से होगा सामना

स्पेन के राफेल जोडर ने अपने करियर में पहली बार क्वार्टरफाइनल में जगह बनाई. उन्होंने मंगलवार को मैड्रिड ओपन में घरेलू सरजमीं पर विट कोप्रिवा को 7-5, 6-0 से हराकर अंतिम-8 में प्रवेश किया. अब 19 वर्षीय स्पेनिश खिलाड़ी का सामना पहली बार वर्ल्ड नंबर-1 जैनिक सिनर से होगा. जोडार इस दशक में एटीपी मास्टर्स 1000 टूर्नामेंट के क्वार्टरफाइनल में पहुंचने वाले छठे किशोर खिलाड़ी बन गए हैं. साथ ही वह मैड्रिड ओपन के इतिहास में इस चरण तक पहुंचने वाले चौथे वाइल्ड कार्ड खिलाड़ी भी बने हैं. Tue, 28 Apr 2026 23:59:20 +0530

  Videos
See all

LPG New Delivery Rule 2026: LPG सिलेंडर डिलीवरी में बहुत बड़ा बदलाव | Iran America War | N18V #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-28T19:30:04+00:00

News Ki Pathshala | Sushant Sinha: Bengal चुनाव में यूपी के 'सिंघम' को लेकर क्या विवाद हो गया ? #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-28T19:26:17+00:00

Suvendu Adhikari on Mamata Banerjee: "मैं कल लड़ने वाला हूं, ममता बनर्जी को हराऊंगा..." | #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-28T19:29:57+00:00

BJP on Mamata Banerjee: ये क्या बंगाल में BJP नेता करने लगे ममता बनर्जी का गुणगान! #shorts #bjp #tmc #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-28T19:24:08+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers