Responsive Scrollable Menu

बिग बॉस फेम शियास करीम पर ठगी का केस:बिजनेस पार्टनर से लाखों का फ्रॉड किया; पैसे वापस मांगने पर धमकाया

बिग बॉस मलयालम के एक्स कंटेस्टेंट और एक्टर शियास करीम पर ठगी का केस दर्ज हुआ है। केरल पुलिस ने उनके खिलाफ धोखाधड़ी, महिला की गरिमा को ठेस पहुंचाने और आपराधिक धमकी देने के मामले में केस दर्ज किया है। यह शिकायत उनकी एक महिला बिजनेस पार्टनर ने दर्ज कराई है। पुलिस ने मंगलवार को इस मामले की पुष्टि की है। लाखों रुपए लेकर वादे से मुकरे एक्टर महिला ने अपनी शिकायत में बताया है कि शियास ने उसे एक नए बिजनेस वेंचर में पार्टनरशिप का लालच दिया था। इसके लिए महिला ने लाखों रुपए इन्वेस्ट किए थे। पैसे लेने के बाद शियास अपने वादे से मुकर गया। उसने न तो बिजनेस शुरू किया और न ही महिला को पार्टनरशिप दी। पुलिस सूत्रों के अनुसार, महिला पहले विदेश में रहती थी और सोशल मीडिया के जरिए शियास के संपर्क में आई थी। पैसे मांगने पर दी धमकी शिकायतकर्ता का आरोप है कि जब उसने अपने निवेश किए हुए पैसे वापस मांगे, तो शियास ने उसे डराया और धमकाया। पुलिस ने शियास के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की कई गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया है। इसमें धारा 318(4) (धोखाधड़ी), धारा 79 (महिला की गरिमा का अपमान) और धारा 351(2) (आपराधिक धमकी) शामिल है। पुलिस जल्द कर सकती है पूछताछ अधिकारियों ने बताया कि मामले की विस्तृत जांच शुरू कर दी गई है। शियास करीम को जल्द ही पूछताछ के लिए समन भेजा जा सकता है। पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि क्या शियास ने किसी और के साथ भी इसी तरह की धोखाधड़ी की है या इस मामले में कोई और भी शामिल है। फिलहाल एक्टर की ओर से इस पर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। बिग बॉस से मिली थी पहचान शियास करीम मलयालम फिल्म इंडस्ट्री का जाना-माना नाम हैं। उन्हें असली पहचान बिग बॉस मलयालम के पहले सीजन से मिली थी। उन्होंने वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट के तौर पर शो में एंट्री ली थी और अपनी स्ट्रॉन्ग पर्सनैलिटी के दम पर टॉप-5 में जगह बनाई थी। शो के बाद वे कई टीवी प्रोजेक्ट्स और मॉडलिंग में एक्टिव रहे हैं।

Continue reading on the app

मुंबई में धर्म पूछकर 2 सिक्योरिटी गार्ड्स को चाकू मारा:हमलावर ने कलमा पढ़ने कहा था; आरोपी गिरफ्तार, 2019 में US से लौटा था

मुंबई के नया नगर इलाके में एक युवक ने दो सिक्योरिटी गार्ड्स से उनकी धार्मिक पहचान पूछने के बाद चाकू से हमला कर दिया। पुलिस के मुताबिक, आरोपी जैब जुबेर अंसारी (31) ने सोमवार mgyu करीब 4 बजे एक निर्माणाधीन इमारत के पास तैनात गार्ड्स को ‘कलमा’ पढ़ने को कहा और फिर उन पर चाकू से हमला कर दिया। घायल गार्ड्स राजकुमार मिश्रा और सुब्रतो सेन को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद एक स्थानीय व्यक्ति नायब शेख ने घायल को पुलिस स्टेशन और फिर अस्पताल पहुंचाने में मदद की। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच जारी है। यह खबर लगातार अपडेट की जा रही है…

Continue reading on the app

  Sports

रोहित-कोहली संभाल लेंगे... वनडे में 7000 रन बनाने वाला बैटर बोला- दोनों पहले से ज्यादा आक्रामक हो गए हैं

Shikhar Dhawan on Rohit Sharma-Virat Kohli: शिखर धवन का कहना है कि रोहित शर्मा और विराट कोहली पहले से ज्यादा आक्रामक हो गए हैं. दोनों का 2027 वनडे विश्व कप में खेलना जरूरी है. हिटमैन और विराट बेशक इस समय ज्यादा मैच नहीं खेल रहे हों लेकिन उनके पास आगामी वनडे विश्व कप से पहले खेलने को काफी मैच मिलेंगे. Thu, 30 Apr 2026 20:59:49 +0530

  Videos
See all

Mahabahas : UP विधानसभा में वार-पलटवार, बिल पर तकरार!. | CM Yogi | Akhilesh | UP Vidhan Sabha | Top #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-30T16:15:06+00:00

Black And White: Kolkata में TMC-BJP कार्यकर्ताओं का हंगामा | EVM | Mamata | Anjana Om Kashyap #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-30T16:06:51+00:00

News Ki Pathshala | बंगाल के कितने बूथ पर होगी रीपोलिंग? #westbengal #repoling #tmc #bjp #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-30T16:06:53+00:00

News Ki Pathshala Live |Sushant Sinha |लाखों की फोर्स फिर भी मारधाड़..बंगाल की सबसे शॉकिंग तस्वीरें! #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-30T16:12:04+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers