Responsive Scrollable Menu

भारतीय पहलवानों को ‘ग्लैडिएटर’ बनाएंगे नए कोच शाको:कहा - सिर्फ उठक-बैठक और जिम से काम नहीं चलेगा, हार का डर मिटाना होगा

‘क्या आप ग्लैडिएटर को जानते हैं? वह योद्धा कभी हारने के बारे में नहीं सोचता, वह हमेशा जीतने के लिए मैदान में उतरता है। मैं भारतीय पहलवानों को ठीक ऐसा ही चैम्पियन बनाना चाहता हूं।’ यह कहना है भारतीय पुरुष फ्रीस्टाइल कुश्ती टीम के नए कोच शाको बेंटिनिडिस का। जॉर्जिया के रहने वाले शाको वही कोच हैं, जिन्होंने अपने मार्गदर्शन में बजरंग पूनिया को टोक्यो ओलिंपिक में ब्रॉन्ज मेडल जिताया था। अब भारतीय कुश्ती महासंघ ने उन्हें पूरी राष्ट्रीय टीम को निखारने की बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। शाको के साथ जापान, रूस और अमेरिका के विशेषज्ञ भी भारतीय कुश्ती के कोचिंग स्टाफ का हिस्सा बनने जा रहे हैं। शाको भारतीय पहलवानों के कभी न खत्म होने वाले स्टैमिना (दमखम) के बहुत बड़े फैन हैं, लेकिन उन्हें एक बात खटकती है-‘विनिंग मेंटालिटी’ यानी जीतने की जिद का न होना। शाको का मानना है कि भारतीय पहलवान विदेशों में ट्रेनिंग करने के बजाय देश में ही एक-दूसरे के साथ ज्यादा अभ्यास करते हैं। वे कहते हैं, ‘जब हमारा कोई पहलवान किसी रूसी या अमेरिकी से भिड़ता है, तो उसके दिमाग में चलता है कि ‘अरे, यह तो बहुत बड़े देश का पहलवान है।’ मैं उनका यह डर और हीन भावना खत्म करना चाहता हूं। आपके पास 200 प्रतिशत ताकत हो सकती है, लेकिन अगर चैम्पियन वाली मानसिकता नहीं है, तो उसका कोई फायदा नहीं। मेरी प्राथमिकता भारतीय पहलवानों को विदेशी कैंप्स में भेजना है, ताकि वे रूस और अमेरिका के पहलवानों के साथ प्रैक्टिस करें और समझें कि वे किसी दूसरे ग्रह से नहीं आए हैं।’ शाको भारत के पारंपरिक ट्रेनिंग के तरीके में भी बड़ा बदलाव लाना चाहते हैं। सोनीपत के साई सेंटर का अपना पुराना अनुभव साझा करते हुए उन्होंने अनुशासनहीनता पर भी नाराजगी जताई। कोचिंग के तरीके पर बात करते हुए उन्होंने कहा, ‘भारत में ज्यादातर पहलवान सिर्फ उठक-बैठक और जिम... उठक-बैठक और जिम में ही लगे रहते हैं। कुश्ती में सिर्फ ताकत नहीं, तकनीक चाहिए होती है। अगर आप कोई दांव नहीं सीख पा रहे हैं, तो उसे 10-20 बार नहीं, बल्कि मैट पर 200 बार प्रैक्टिस करें।’ बजरंग पूनिया ने भी जिम छोड़ मैट पर अपनी तकनीक और स्पीड सुधारी थी। 65 किग्रा में सुजीत को मान रहे ओलिंपिक का दावेदार शाको 65 किग्रा भार वर्ग के नए स्टार और हाल ही में एशियाई चैम्पियन बने युवा पहलवान सुजीत कलकल से काफी प्रभावित हैं। सुजीत की तारीफ करते हुए शाको कहते हैं, ‘वह एक अद्भुत पहलवान है। उसे बस थोड़ी सी रणनीतिक सलाह की जरूरत है। अगर वह अपनी ताकत में सिर्फ 10 प्रतिशत का भी इजाफा कर ले, तो वह लॉस एंजिलिस ओलिंपिक में दुनिया के किसी भी पहलवान के लिए बेहद खतरनाक साबित होगा।’

Continue reading on the app

इसराइल: नेतन्याहू को सत्ता से हटाने के लिए दो धुर विरोधी नेताओं ने हाथ मिलाया

पूर्व दक्षिणपंथी प्रधानमंत्री नफ़ताली बेनेट और मध्यमार्गी विपक्षी नेता याएर लापिड ने अपनी पार्टियों का विलय कर एक नई पार्टी 'याचाड' बनाने की घोषणा की है, जिसका मतलब होता है 'साथ साथ'.

Continue reading on the app

  Sports

मैड्रिड ओपन: मास्टर्स 1000 के क्वार्टर फाइनल में पहुंचे राफेल जोडर, सिनर से होगा सामना

स्पेन के राफेल जोडर ने अपने करियर में पहली बार क्वार्टरफाइनल में जगह बनाई. उन्होंने मंगलवार को मैड्रिड ओपन में घरेलू सरजमीं पर विट कोप्रिवा को 7-5, 6-0 से हराकर अंतिम-8 में प्रवेश किया. अब 19 वर्षीय स्पेनिश खिलाड़ी का सामना पहली बार वर्ल्ड नंबर-1 जैनिक सिनर से होगा. जोडार इस दशक में एटीपी मास्टर्स 1000 टूर्नामेंट के क्वार्टरफाइनल में पहुंचने वाले छठे किशोर खिलाड़ी बन गए हैं. साथ ही वह मैड्रिड ओपन के इतिहास में इस चरण तक पहुंचने वाले चौथे वाइल्ड कार्ड खिलाड़ी भी बने हैं. Tue, 28 Apr 2026 23:59:20 +0530

  Videos
See all

LPG New Delivery Rule 2026: LPG सिलेंडर डिलीवरी में बहुत बड़ा बदलाव | Iran America War | N18V #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-28T19:30:04+00:00

BJP on Mamata Banerjee: ये क्या बंगाल में BJP नेता करने लगे ममता बनर्जी का गुणगान! #shorts #bjp #tmc #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-28T19:24:08+00:00

Bengal BJP President on TMC: “झालमुड़ी तो खाया मोदी जी झाल लगा तो दीदी को...” | #shorts #bjp #tmc #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-28T19:35:36+00:00

News Ki Pathshala | Sushant Sinha: Bengal चुनाव में यूपी के 'सिंघम' को लेकर क्या विवाद हो गया ? #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-28T19:26:17+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers