Share Market Crash: बाजार ने फिर मारी पलटी, सेंसेक्स दिन के हाई से 616 अंक तक फिसला; 8 कारणों से कोहराम
Share Market Crash: भारतीय शेयर बाजारों में मंगलवार, 28 अप्रैल को पहले सेलिंग, फिर बाइंग और फिर सेलिंग का जबरदस्त खेल देखने को मिला। मार्केट के थोड़ी देर के लिए ही हरे होते ही निवेशक ताबड़तोड़ प्रॉफिट बुकिंग करने लगे और बड़ी गिरावट छा गई
एक्टर भरत कपूर का 80 साल की उम्र में निधन:आखिरी रास्ता और खुदा गवाह जैसी फिल्मों में दिखे थे
वेटरन एक्टर भरत कपूर का सोमवार को निधन हो गया। वह 80 साल के थे। उन्होंने मुंबई में अपने घर पर अंतिम सांस ली। उन्होंने अपने लगभग चार दशकों के करियर में अमिताभ बच्चन स्टारर आखिरी रास्ता और खुदा गवाह समेत 200 से अधिक फिल्मों में काम किया था। एक्टर अवतार गिल ने न्यूज एजेंसी ANI से भरत कपूर के निधन की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि भरत कपूर पिछले दो-तीन दिनों से बीमार थे। वह घर पर ही थे और सोमवार दोपहर करीब 3 बजे उनका निधन हुआ। आज तक की रिपोर्ट के अनुसार भरत कपूर का निधन मल्टीपल ऑर्गन फेलियर के कारण हुआ। अवतार गिल ने कहा कि उन्हें शाम करीब 4 से 4:30 बजे भरत कपूर के बेटे का फोन आया था। उन्होंने यह भी बताया कि भरत कपूर ने काफी समय पहले काम करना बंद कर दिया था। कल शाम को परिवार के सदस्यों और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में उनका अंतिम संस्कार किया गया। नूरी जैसी कई फिल्मों में काम किया भरत कपूर ने 1972 में अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी। करीब चार दशक लंबे करियर में उन्होंने फिल्मों में मजबूत सपोर्टिंग रोल और विलेन के किरदार निभाकर पहचान बनाई। उन्होंने कई हिंदी फिल्मों में काम किया, जिनमें नूरी (1979), राम बलराम (1980), लव स्टोरी (1981), बाजार (1982), गुलामी (1985), आखिरी रास्ता (1986), सत्यमेव जयते (1987), स्वर्ग (1990), खुदा गवाह (1992) और रंग (1993) शामिल हैं। बाद में उन्होंने बरसात (1995), साजन चले ससुराल (1996) और मीनाक्षी: अ टेल ऑफ थ्री सिटीज (2004) जैसी फिल्मों में भी काम किया। फिल्मों के अलावा भरत कपूर ने टेलीविजन में भी काम किया। वह कैम्पस, परंपरा, राहत, सांस, अमानत, तारा, चुनौती और कहानी चंद्रकांता की जैसे शो में नजर आए।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Moneycontrol





















