Education Fund: बच्चे की पढ़ाई के लिए कैसे 1 करोड़ का फंड बनाएं? बिना जोखिम उठाए ऐसे करें स्मार्ट प्लानिंग
Education Fund: बढ़ती महंगाई और भारत से लेकर विदेश तक कॉलेज शिक्षा की ऊंची लागत ने माता-पिता की चिंता बढ़ा दी है। अब कई परिवार बच्चों की उच्च शिक्षा के लिए करीब 1 करोड़ रुपये का फंड तैयार करना चाहते। अच्छी बात यह है कि यह लक्ष्य बिना ज्यादा जोखिम उठाए भी हासिल किया जा सकता, अगर समय रहते सही योजना शुरू की जाए।
वित्तीय विशेषज्ञों के अनुसार, सबसे बड़ा हथियार है जल्दी शुरुआत। अगर बच्चा 2 से 5 साल का है, तो आपके पास 12 से 15 साल का समय होता। इतने लंबे समय में छोटी-छोटी नियमित बचत भी बड़ा फंड बना सकती है।
पहला तरीका है कि आप टर्म इंश्योरेंस के साथ ही एसआईपी में पैसा जमा करना शुरू करें। विशेषज्ञों का कहना है कि सबसे बेहतर और लचीला तरीका है टर्म इंश्योरेंस के साथ म्यूचुअल फंड एसआईपी और कुछ सुरक्षित योजनाओं का मिश्रण।
35 साल के व्यक्ति को करीब 1 करोड़ रुपये का टर्म इंश्योरेंस लगभग 1000 रुपये महीने में मिल सकता। इससे किसी अनहोनी की स्थिति में परिवार सुरक्षित रहता है। इसके साथ अगर कोई पैरेंट हर महीने 20000 रुपये एसआईपी में निवेश करे और औसतन 12 फीसदी सालाना रिटर्न मिले, तो 12 से 15 साल में करीब 90 लाख से 1 करोड़ रुपये तक का फंड बन सकता।
पीपीएफ से भी बन सकता मजबूत फंड
अगर कोई व्यक्ति हर साल 1.5 लाख रुपये पीपीएफ में जमा करे, यानी करीब 12500 रुपये महीने, तो 15 साल में लगभग 40 लाख रुपये का फंड तैयार हो सकता। मौजूदा ब्याज दर 7.1 फीसदी है। इसके साथ 10 हजार रुपये महीने एसआईपी जोड़ दी जाए, तो वही राशि 15 साल में लगभग 60 लाख रुपये तक पहुंच सकती। यानी दोनों मिलाकर 1 करोड़ रुपये का लक्ष्य पूरा हो सकता।
बेटी है तो SSY भी शानदार विकल्प
अगर बेटी है, तो सुकन्या समृद्धि योजना बेहतर विकल्प मानी जाती है। यह टैक्स लाभ के साथ अच्छी ब्याज दर देती है। 21 साल की मैच्योरिटी पर इससे करीब 71 लाख रुपये का फंड बन सकता है। इसके साथ 3000 रुपये महीने एसआईपी जोड़ने पर बाकी 30 लाख रुपये भी जोड़े जा सकते हैं।
इसके अलावा एक तरीका है- चाइल्ड इंश्योरेंस प्लान। इस प्लान में निवेश और बीमा दोनों शामिल होते हैं। माता-पिता प्रीमियम भरते हैं और मैच्योरिटी पर रकम बच्चे की पढ़ाई के लिए मिलती है। विशेषज्ञों के मुताबिक, अगर 1 से 1.5 लाख रुपये सालाना 12-15 साल तक निवेश किए जाएं, तो 1 करोड़ रुपये का लक्ष्य संभव है। हालांकि इनमें लॉक-इन ज्यादा होता है और लचीलापन कम रहता है।
विशेषज्ञ सलाह देते हैं कि पूरा पैसा एक जगह न लगाएं। कुछ हिस्सा सुरक्षित योजनाओं में और कुछ ग्रोथ वाले निवेश में रखें। जैसे-जैसे पढ़ाई का समय नजदीक आए, जोखिम कम करते जाएं। अगर आप जल्दी शुरुआत करें, अनुशासन से निवेश करें और सही मिश्रण चुनें, तो बिना बड़ा जोखिम उठाए बच्चे की पढ़ाई के लिए 1 करोड़ रुपये का फंड तैयार किया जा सकता।
(प्रियंका कुमारी)
Assam HS Result 2026: असम बोर्ड 12वीं के नतीजे जारी, ऐसे डाउनलोड करें स्कोरकार्ड
Assam HS Result 2026 OUT असम के लाखों छात्रों का इंतजार आखिरकार खत्म हो गया है। असम उच्च माध्यमिक शिक्षा परिषद ने कक्षा 12वीं (HS) के परिणाम आधिकारिक रूप से जारी कर दिए हैं। इस साल Arts, Science, Commerce और Vocational सभी स्ट्रीम के छात्रों का रिजल्ट एक साथ घोषित किया गया है।
जो छात्र परीक्षा में शामिल हुए थे, वे अब अपना स्कोरकार्ड ऑनलाइन आसानी से देख और डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए छात्रों को अपना रोल नंबर और रजिस्ट्रेशन नंबर तैयार रखना होगा।
कहां और कैसे चेक करें रिजल्ट?
रिजल्ट देखने के लिए छात्र असम राज्य विद्यालय शिक्षा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते हैं। इसके अलावा ट्रैफिक ज्यादा होने की स्थिति में वैकल्पिक वेबसाइट्स और DigiLocker का भी उपयोग किया जा सकता है।
ऐसे डाउनलोड करें स्कोरकार्ड
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं
- अब “HS Final Year Result 2026” लिंक पर क्लिक करें
- अपना रोल नंबर और रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करें
- अब ‘Find Result’ पर क्लिक करें
- स्क्रीन पर मार्कशीट दिखाई देगी
- PDF डाउनलोड कर सुरक्षित रख लें
रिजल्ट में गलती हो तो क्या करें?
अगर किसी छात्र को अपने रिजल्ट में कोई त्रुटि दिखाई देती है, तो घबराने की जरूरत नहीं है। बोर्ड जल्द ही Correction और Re-evaluation की प्रक्रिया शुरू करेगा। छात्र ऑनलाइन आवेदन करके अपनी कॉपी की पुनः जांच या स्कैन कॉपी भी देख सकते हैं।
मार्कशीट और सर्टिफिकेट कब मिलेंगे?
ऑनलाइन जारी की गई मार्कशीट फिलहाल प्रोविजनल होगी। ओरिजिनल मार्कशीट और सर्टिफिकेट बाद में स्कूल के माध्यम से उपलब्ध कराए जाएंगे। जो छात्र परीक्षा में पास नहीं हो पाए हैं, उन्हें हार्ड कॉपी स्वतः नहीं मिलेगी, लेकिन वे बोर्ड कार्यालय में आवेदन करके इसे प्राप्त कर सकते हैं।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi


















