सीबीआई ने CGST सुपरिंटेंडेंट को किया गिरफ्तार, 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए धरा
केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने रिश्वतखोरी के मामले में आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा स्थित इब्राहिमपट्टनम CGST कार्यालय की सुपरिंटेंडेंट को गिरफ्तार किया है. आरोपी अधिकारी की पहचान बनोथु मंगम्मा के रूप में हुई है.
1.50 लाख रुपये की रिश्वत मांगने का आरोप
CBI के मुताबिक, आरोपी के खिलाफ 10 अगस्त 2026 को शिकायत के आधार पर मामला दर्ज किया गया. शिकायतकर्ता एक निजी कंपनी चलाता है. आरोप है कि CGST सुपरिंटेंडेंट ने कंपनी की टैक्स देनदारी को लेकर डिमांड नोटिस जारी नहीं करने और मामले को बंद करने के एवज में 1.50 लाख रुपये की रिश्वत मांगी थी.
50 हजार रुपये लेते रंगे हाथ पकड़ी गईं
शिकायत मिलने के बाद CBI ने 10 अगस्त को ट्रैप कार्रवाई की. इस दौरान आरोपी CGST सुपरिंटेंडेंट को 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया गया. ट्रैप के दौरान रिश्वत की रकम भी बरामद कर ली गई.
विजयवाड़ा स्थित ठिकानों पर तलाशी
CBI की टीम आरोपी लोक सेवक के विजयवाड़ा स्थित परिसरों में तलाशी अभियान भी चला रही है. जांच एजेंसी इस दौरान रिश्वतखोरी से जुड़े दस्तावेज और अन्य साक्ष्य जुटा रही है.
ये भी पढ़ें: सीबीआई ने की बड़ी कार्रवाई, CGM को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ किया गिरफ्तार
11 अगस्त को कोर्ट में पेशी
CBI ने आरोपी बनोथु मंगम्मा, सुपरिंटेंडेंट, CGST, इब्राहिमपट्टनम, विजयवाड़ा, आंध्र प्रदेश को गिरफ्तार कर लिया है. उन्हें 11 अगस्त 2026 को विजयवाड़ा की सक्षम अदालत में पेश किया जाएगा. CBI मामले में आगे की जांच कर रही है.
ये भी पढ़ें: Banda: 50 में नहीं 100 रुपये दोगे तभी होगा काम...बांदा में घूस लेते लेखपाल का वीडियो वायरल
बेटी की सेल्फी पर डांट नहीं, मजेदार अंदाज में दिया जवाब; 'सेल्फी डैड' बनकर क्रिस मार्टिन ने जीता इंटरनेट का दिल
बेटी की सेल्फी पर डांट नहीं, मजेदार अंदाज में दिया जवाब; 'सेल्फी डैड' बनकर क्रिस मार्टिन ने जीता इंटरनेट का दिल
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation
Samacharnama









