Aaj Ka Rashifal 28 April 2026: आज का दिन मिथुन, तुला, कुंभ राशि के जातकों को अशुभ फल दे सकता है, पढ़ें आज का राशिफल
Aaj Ka Rashifal 28 April 2026: पंचांग के अनुसार आज 28 अप्रैल 2026 मंगलवार है. चंद्रमा का गोचर कन्या राशि में होगा. आज का दिन कुछ राशि के जातकों को बेहद शुभ फल देगा. वहीं कुछ राशि लिए अशुभ फलदायी हो सकता है. आइए जानते हैं 12 राशियों का राशिफल, साथ ही जानें शुभ फलों की वृद्धि और अशुभ फलों को कम करने के उपाय.
पढ़ें 12 राशियों का राशिफल (Aaj Ka Rashifal 28 April 2026)
मेष राशि
आज का दिन मिश्रित फल देगा. धन आगमन अच्छा होगा. सेहत में सुधार होगा. नौकरी में सहकर्मियों से विवाद हो सकता है. व्यापार में नया निवेश सावधानी से करें. धार्मिक यात्रा हो सकती है. जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा. संतान सुख की प्राप्ति होगी.
उपाय– हनुमान जी की पूजा करें.
वृषभ राशि
आज का दिन उत्तम फलदायी होगा. अनेक माध्यम से धन प्राप्त होगा. सामाजिक कार्यों में हिस्सा लेंगे. परिवार में शुभ काम होंगे. नौकरी में प्रभाव बढ़ेगा. कारोबार में उम्मीद के मुताबिक लाभ की प्राप्ति होगी. प्रेम संबंध मधुर होंगे. मन प्रसन्न रहेगा.
उपाय– मां लक्ष्मी के मंत्रों का जाप करें.
मिथुन राशि
आज का दिन तनाव दे सकता है. धन के मामलों में सावधानी बरतें. पुरानी बीमारी परेशान करेगी. नौकरी में काम की अधिकता से तनाव होगा. कारोबार में विरोधियों से सावधान रहें. कोई अपना धोखा देगा. जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद होंगे.
उपाय– महादेव का जलाभिषेक करें.
कर्क राशि
आज का दिन उत्तम फल देगा. धन आगमन अच्छा बना रहेगा. समाज में पद-प्रतिष्ठा की प्राप्ति होगी. परिवार में खुशियां आएंगी. नौकरी में अधिकारियों का सहयोग बना रहेगा. कारोबार से संबंधित यात्राएं सफलता से पूरी होंगी. जीवनसाथी के साथ यात्रा होगी.
उपाय- गरीब को दूध का दान करें.
सिंह राशि
आज का दिन मिश्रित फल देगा. धन के मामलों में सावधानी बरतें. किसी को पैसा उधार न दें. नौकरी में तरक्की होगी. व्यापार में नई साझेदारी करने से बचें. अशुभ समाचार मिल सकता है. प्रेम संबंध मधुर होंगे.
उपाय– सूर्यदेव को अर्घ्य दें.
कन्या राशि
आज का दिन उत्तम फल देगा. धन वृद्धि के योग हैं. मकान या वाहन खरीदने की इच्छा पूरी हो सकती है. नई नौकरी का प्रस्ताव मिलेगा. कारोबार में अच्छी सफलता प्राप्त होगी. परिवार का सहयोग प्राप्त होगा. जीवनसाथी के साथ यात्रा होगी. सेहत बहुत अच्छी रहेगी.
उपाय- गणेश जी को दूर्वा चढ़ाएं.
तुला राशि
आज का दिन परेशानी दे सकता है. धन हानि की संभावना है. किसी से विवाद न करें. नौकरी में व्यर्थ की भाग-दौड बनी रहेगी. कारोबार में साझेदारी से विवाद न करें. नुकसान हो सकता है. प्रेम संबंधों में अनबन होगी.
उपाय– बजरंग बाण का पाठ करें.
वृश्चिक राशि
आज का दिन मिला-जुला रहेगा. धन के मामलों में जल्दबाजी से बचें. खान-पान पर नियंत्रण रखें. आज किसी से विवाद न करें. नौकरी में आपके काम की सराहना होगी. कारोबार में अच्छे लाभ की प्राप्ति होगी. मित्रों से झगड़ा हो सकता है. जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा.
उपाय– सुंदरकांड का पाठ करें.
धनु राशि
आज का दिन उत्तम फल देगा. बैंक बैलेंस में वृद्धि होगी. राजनीति से जुडे लोगों को पद प्राप्त होगा. छात्रों को मेहनत का पूरा फल प्राप्त होगा. करियर में तरक्की होगी. कारोबार में पुराने निवेश से लाभ प्राप्त होगा. शुभ समाचार प्राप्त होगा. स्वास्थ्य में सुधार होगा. जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा.
उपाय– मंदिर में घी का दान करें.
मकर राशि
आज का दिन उत्तम फल देगा. धन प्राप्ति के प्रयास सफल होंगे. भौतिक सुख-सुविधाएं बढ़ेंगी. नौकरी में अधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा. कारोबार में सरकारी काम पूरे होंगे. प्रेम संबंध मधुर होंगे. संतान पक्ष से शुभ समाचार मिलेगा.
उपाय- गरीब को खिचड़ी दान करें.
कुंभ राशि
आज का दिन तनाव दे सकता है. धन हानि की संभावना है. मानसिक तनाव की स्थिति बनी रहेगी. व्यर्थ की चिंता को हावी न होने दें. नौकरी में सभी काम स्वयं देखे, कोई अपना धोखा देगा. प्रेम संबंधों में वैचारिक मतभेद होंगे.
उपाय– हनुमान मंदिर में लाल ध्वजा दान करें.
मीन राशि
आज का दिन शुभ फल देगा. अनेक माध्यम से धन प्राप्ति होगी. समाज में यश प्राप्त होगा. नौकरी में प्रमोशन के साथ वेतन वृद्धि हो सकती है. कारोबार में नया निवेश लाभ देगा. छात्रों को सफलता मिलेगी. प्रेम संबंध मधुर होंगे.
उपाय- गोपाल सहस्त्रनाम का पाठ करें.
यह भी पढ़ें: Aaj Ka Rashifal 27 April 2026: आज का दिन 6 राशि के जातकों को शुभ फल देगा, पढ़ें 12 राशियों का राशिफल
Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं और सामान्य जानकारियों पर आधारित है. न्यज नेशन इसकी पुष्टि नहीं करता है.
Samantha Ruth Prabhu: समांथा ने पॉकेट मनी के लिए शुरू की मॉडलिंग, फिर फिल्मों में आईं, 2 हीरो से टूटा रिश्ता तो डायरेक्टर से कर ली शादी
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation














.jpg)





