Responsive Scrollable Menu

ओडिशा में बहन का कंकाल लेकर बैंक पहुंचा शख्स:कंधे पर लेकर 3km पैदल चला; बैंक कर्मचारियों ने कहा था- जिसका खाता उसे लेकर आओ

ओडिशा के क्योंझर में सोमवार को हैरान करने वाला मामला सामने आया। आदिवासी शख्स जीतू मुंडा अपनी मरी हुई बहन का कंकाल लेकर बैंक पहुंच गया। कंकाल देख बैंक में अफरा-तफरी मच गई। दरअसल, जीतू अपनी बहन कलारा मुंडा के खाते से 20 हजार रुपए निकालना चाहता था, इसके लिए वह कई बार बैंक भी गया। लेकिन कर्मचारियों ने खाता धारक को लाने को कहा। जीतू बैंक में पहले ही कलारा की मौत की जानकारी दे चुका था। फिर भी उसे कोई मदद नहीं मिली, इससे परेशान होकर उसने कब्र से कंकाल निकालकर बैंक में पेश किया। बहन का कंकाल कंधे पर लेकर जीतू करीब 3 किमी पैदल चला। फिर मल्लिपसी में बने ओडिशा ग्रामीण बैंक ब्रांच के बरामदे में कंकाल को रख दिया। इसे देख वहां मौजूद लोग हैरान रह गए। पुलिस के अनुसार, जीतू अनपढ़ है और कानूनी प्रक्रिया से अनजान था। प्रशासन ने उसे नियम समझाए और जल्द पैसे दिलाने का भरोसा दिया। इसके बाद शव को दोबारा कब्रिस्तान में दफना दिया गया। बैंक के बरामदे में रखे कंकाल की तस्वीर… कंकाल देखकर बैंक कर्मचारियों ने पुलिस बुलाई पटना पुलिस के अनुसार, जीतू पढ़ा-लिखा नहीं है। आदिवासी जनजाति का है और कानूनी प्रक्रिया से पूरी तरह अनजान है। स्टेशन के प्रभारी निरीक्षक (आईआईसी) किरण प्रसाद साहू ने कहा, "जीतू को नहीं पता कि कानूनी वारिस या नॉमिनी क्या होता है। बैंक अधिकारी भी उसे मृतक के खाते से पैसे निकालने की प्रक्रिया नहीं समझा पाए। पुलिस ने जीतू मुंडा को आश्वासन दिया कि वे उसकी मृत बहन के बैंक खाते से पैसे निकलवाने में मदद करेंगे। बाद में, पुलिस की मौजूदगी में शव को दोबारा कब्रिस्तान में दफना दिया गया। आखिर क्यों चाहिए थे जीतू को बहन के खाते में जमा रुपए डियानाली गांव का रहने वाला जीतू मुंडा जिस महिला का कंकाल लेकर बैंक पहुंचा, वह उसकी बड़ी बहन कालरा मुंडा थी। कालरा की मौत 26 जनवरी 2026 को हो गई थी। कालरा मुंडा के बैंक खाते में नॉमिनेट पति और बेटे की भी मौत हो चुकी है। इसलिए, उनके नाम पर जमा पैसे का जीतू मुंडा ही एकमात्र दावेदार है। आर्थिक रूप से कमजोर होने के कारण उनके लिए यह राशि बेहद अहम थी और जीवनयापन का सहारा मानी जा रही थी।

Continue reading on the app

Why is US political violence on the rise? | Global News Podcast

More information is emerging about the man accused of trying to storm the White House Correspondents' Dinner, allegedly targetting President Donald Trump and others in his administration. Cole Tomas Allen, 31, describes himself as a mechanical engineer, game developer and teacher on his LinkedIn. Allen reportedly sent family members a document - described by media as a "manifesto" - in which he lists his grievances with President Trump and his policies. Speaking to the press on Monday, White House Press Secretary Karoline Leavitt blamed a "left-wing cult of hatred for the president" for the attack, saying it hatred "has gotten multiple people hurt and killed". This is the third time in three years that Donald Trump has been targetted by an assassination attempt. A bullet grazed his ear during a campaign speech in Butler, Pennsylvania, in 2024. Later that year, a man was charged with attempting to assassinate a major presidential candidate after being arrested at Mr Trump's Florida golf club. There has been a series of high-profile acts of politically motivated violence in recent years, including the killing of Democratic Minnesota State representative Melissa Hortman and her husband; the killing of conservative activist and media personality Charlie Kirk; and an attack on the husband of Democratic former House speaker Nancy Pelosi. Our White House correspondent Bernd Debusmann tells us there there is a clear feeling in the US that politically motivated violence is on the rise - and that many people blame the increasing polarisation of American politics. New episodes of the Global News Podcast are published twice a day. You can listen here: https://link.mgln.ai/GNP-YT And you can find more of our Youtube episodes here: https://bbc.in/GlobalNewsPodcast Subscribe to our channel here: https://bbc.in/bbcnews For the latest news download the BBC News app or visit BBC.com/news #BBCNews

Continue reading on the app

  Sports

कोहली के 9000 रन, भुवी-हेजलवुड का तूफान, आंधी से रुका खेल, देखें दिल्ली-आरसीबी मैच के मोमेंट-रिकॉर्ड

RCB vs DC Match Moments and Records: आईपीएल 2026 के 39वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स पर आरसीबी की टीम पूरी तरह हावी नजर आई. अरुण जेटली स्टेडियम में पहले आरसीबी के गेंदबाजों जलवा दिखाया और दिल्ली कैपिटल्स की पारी कोई 75 रन पर ही ढेर कर दिया. आसान से लक्ष्य का पीछा आरसीबी ने सातवें ओवर में ही 81 गेंद रहते बड़ी जीत दर्ज कर ली. चलिए इस मैच के कुछ खास पल और रिकॉर्ड जानते हैं... Tue, 28 Apr 2026 05:16:03 +0530

  Videos
See all

Iran Israel War LIVE: Israel Iran Conflict | Iran US Ceasefire | Iran Israel US Tensions |World News #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-28T00:53:40+00:00

News Ki Pathshala | WB CM ममता बनर्जी का वीडियो वायरल | Sushant Sinha | #shorts #WBlection2026 #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-28T00:50:51+00:00

Iran America War Update: ईरान-अमेरिका जंग खत्म करने का वक्त आ गया? | Trump |Khamenei |Nuclear | N18G #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-28T01:00:11+00:00

West Bengal Election 2026: बंगाल के आखिरी चुनावी रैली में क्या बोले PM Modi? #hindinews #latestnews #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-28T00:50:00+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers