Responsive Scrollable Menu

Mulank Rashifal (16 अप्रैल 2026): जानें 1 से 9 तक के मूलांक के लिए कैसा रहेगा गुरुवार का दिन

16 April ka Ank Rashifal: आज 16 अप्रैल है और दिन गुरुवार। आज की तारीख के पूरे अंकों 16/04/2026, 1+6+0+4+2+0+2+6 =21 को मिलाकर जोड़ें, तो जो अंक बन रहा है, वह 21 है, जिसका जोड़ 3(2+1=3) बनता है। अंकशास्त्र संख्या 3 के स्वामी बृहस्पति हैं। इसी अंक के आधार पर आज का राशिफल बनाया गया है। इसे आप मूलांक के अनुसार ही देखें। इसे भाग्यांक भी कहा जाता है।

मूलांक 1 से 9 तक होते हैं और हर मूलांक का अपना अलग महत्व होता है। यह हमारे स्वभाव, प्रकृति, गुण, दोष आदि के बारे में बताता है। इसके जरिए आप अपने बारे में काफी कुछ जान सकते हैं। यहां जानिए मां शारदा पीठ के ज्योतिषाचार्य डॉ. मनीष गौतम जी से 1 से 9 मूलांक का गुरुवार यानी 16 अप्रैल का अंक राशिफल।

मूलांक 1
आज के दिन आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता बढ़ने के संकेत हैं। आपको थोड़ा आत्ममंथन करने की जरूरत पड़ सकती है। यह समय नए निर्णय लेने के लिए अच्छा है, लेकिन जल्दबाजी से बचें। अपने विचारों को स्पष्ट रखें और किसी भी कार्य में धैर्य बनाए रखें।

मूलांक 2
आज के दिन आपकी भावनाएं और भी गहरी हो सकती हैं। रिश्तों में समझदारी से काम लेना जरूरी होगा। किसी भी गलतफहमी को बातचीत से दूर किया जा सकता है। ध्यान और शांति की तलाश आपको मानसिक संतुलन देगी।

मूलांक 3
आज का दिन रचनात्मकता और अभिव्यक्ति के लिए अनुकूल है। आप अपने विचारों को बेहतर तरीके से प्रस्तुत कर पाएंगे। शिक्षा, लेखन, और कला के क्षेत्र में सफलता मिल सकती है। हालांकि, अनावश्यक बहस से बचना चाहिए।

मूलांक 4
आज का दिन मेहनत और अनुशासन का संकेत देता है। कार्यक्षेत्र में आपको कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन आपकी दृढ़ता आपको सफलता दिलाएगी। योजना बनाकर काम करने से लाभ होगा।

मूलांक 5
आज का दिन नई ऊर्जा और उत्साह महसूस करेंगे। यात्रा, नए अवसर और बदलाव आपके जीवन में आ सकते हैं। हालांकि, किसी भी निर्णय को लेने से पहले पूरी जानकारी प्राप्त करना जरूरी है।

मूलांक 6
आज का दिन आपके लिए पारिवारिक और सामाजिक जीवन महत्वपूर्ण रहेगा। प्रेम संबंधों में मधुरता बढ़ेगी। घर में सुख-शांति बनी रहेगी। कला और सौंदर्य से जुड़े कार्यों में रुचि बढ़ेगी।

मूलांक 7
आज का दिन आपके लिए विशेष रूप से प्रभावशाली है। यह समय आत्मविश्लेषण, ध्यान और आध्यात्मिक उन्नति का है। आप अपने भीतर की आवाज को बेहतर समझ पाएंगे। अकेले समय बिताना आपको नई दिशा देगा।

मूलांक 8
मूलांक 8 के लोगों के लिए आज का दिन कर्म और परिणाम का संकेत देता है। आपके पिछले प्रयासों का फल मिलने की संभावना है। आर्थिक मामलों में सावधानी रखें और किसी भी जोखिम भरे निवेश से बचें।

मूलांक 9
आज के दिन आप ऊर्जा और साहस से भरपूर रहेंगे। यह समय समाज सेवा और दूसरों की मदद करने के लिए अनुकूल है। हालांकि, गुस्से पर नियंत्रण रखना जरूरी होगा। विवाद से बचने का प्रयास करें।

ज्योतिषाचार्य डॉ. मनीष गौतम जी महाराज
ज्योतिष, वास्तुशास्त्र, हस्तरेखा और रत्न एवं कुंडली विशेषज्ञ।
Email: manishgautam0703@gmail.com
दूरभाष 7982530452

Continue reading on the app

'कहीं पंजाब का CM भी न चले जाएं'- Sukhjinder Randhawa | AAP Vs BJP | #shorts #hindinews

'कहीं पंजाब का CM भी न चले जाएं'- Sukhjinder Randhawa | AAP Vs BJP | #shorts #hindinews You can Search us on YouTube by- NBT, NBT TV Live, Navbharat Times, Times Now, TNN, TNNB, Navbharat TV, Hindi News, Latest news and @timesnownavbharat About Channel: Times Now Navbharat देश का No.1 Hindi news है। यह चैनल भारत और दुनिया से जुड़ी हर Latest News और Breaking News , राजनीति, मनोरंजन और खेल से जुड़े समाचार आपके लिए लेकर आता है। इसलिए सब्सक्राइब करें और बने रहें टाइम्स नाउ नवभारत के साथ Times Now Navbharat is India's fastest growing Hindi News Channel with 24 hour coverage. Get Breaking news, Latest news, Politics news, Entertainment news and Sports news from India & World on Times Now Navbharat. ------------------------------------------------------------------------------------------------------------- Watch Live TV : https://www.timesnowhindi.com/live-tv Subscribe to our other network channels: Times Now: https://www.youtube.com/TimesNow Zoom: https://www.youtube.com/zoomtv ------------------------------------------------------------------------------------------------------------- You can also visit our website at: https://www.timesnowhindi.com Download our App for Breaking News: https://tinyurl.com/bde8rv84 Like us on Facebook: https://www.facebook.com/Timesnownavbharat Follow us on Twitter: https://twitter.com/TNNavbharat Follow us on Instagram: https://www.instagram.com/timesnownavbharat

Continue reading on the app

  Sports

PBKS vs RR: क्या पंजाब किंग्स की रफ्तार रोक पाएगी राजस्थान रॉयल्स? घर में है टक्कर

PBKS vs RR: आईपीएल 2026 में पंजाब किंग्स इस समय सबसे खतरनाक टीमों में गिनी जा रही। टीम की बल्लेबाजी शानदार लय में है और हर मैच में बड़े स्कोर बना रही। अब पंजाब का सामना राजस्थान रॉयल्स से होगा, जहां सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या राजस्थान इस तूफानी टीम को रोक पाएगी?

पंजाब किंग्स की बल्लेबाजी इस सीजन कमाल की रही। टीम के लिए प्रियांश आर्य पावरप्ले में तेज शुरुआत देते हैं जबकि प्रभसिमरन सिंह रन गति बनाए रखते हैं। कूपर कोनोली भी मौके पर असर छोड़ रहे। इसके बाद कप्तान श्रेयस अय्यर आते हैं, जो इस सीजन शानदार लय में दिखे हैं। आखिरी ओवर में मार्कस स्टोइनिस और शशांक सिंह तेजी से रन जोड़ते।

पंजाब का रनरेट सबसे बेहतर
पंजाब ने इस सीजन अब तक 6 बल्लेबाजी पारियों में 11.74 रन प्रति ओवर की रफ्तार से रन बनाए हैं, जो आईपीएल इतिहास में सबसे तेज है। टीम का प्रति विकेट औसत 43.83 है, जो अब तक किसी भी टीम का सर्वश्रेष्ठ रिकॉर्ड है। शनिवार को टीम ने 265 रन का लक्ष्य हासिल कर टी20 इतिहास का सबसे बड़ा सफल रन चेज भी कर दिखाया। पंजाब के 7 मैचों में 13 अंक हैं।

राजस्थान के पास क्या है जवाब?
राजस्थान रॉयल्स को अगर यह मैच जीतना है तो गेंदबाजों को कमाल करना होगा। जोफ्रा आर्चर इस सीजन शानदार फॉर्म में हैं। उनके 13 विकेट काफी असरदार रहे हैं। कई बार उन्होंने पहली ही गेंद पर विकेट लेकर विरोधी टीम को झटका दिया है। नांद्रे बर्गर भी अच्छे दिखे हैं। उनके खिलाफ 46 प्रतिशत शॉट्स गलत टाइमिंग वाले रहे हैं, जो इस सीजन किसी भी गेंदबाज के लिए सबसे ज्यादा है।

बल्लेबाजी चिंता का कारण
राजस्थान के लिए सिर्फ वैभव सूर्यवंशी और यशस्वी जायसवाल ही रन बना रहे। वैभव ने विस्फोटक बल्लेबाजी से सबका ध्यान खींचा है, जबकि यशस्वी स्थिरता दे रहे हैं। लेकिन नंबर 4 से 8 तक बल्लेबाजी बेहद कमजोर रही है। इस हिस्से से सिर्फ एक अर्धशतक आया है। स्ट्राइक रेट 126 और औसत 20.6 है।

कप्तान रियान पराग भी फॉर्म में नहीं हैं। उन्होंने 8 पारियों में सिर्फ 88 रन बनाए हैं। वहीं शिमरॉन हेटमायर ने 6 पारियों में 72 रन बनाए हैं। ऐसे में टीम लुआन-ड्रे प्रिटोरियस को मौका दे सकती है।

कैसा रहेगा पिच का मिजाज?
न्यू चंडीगढ़ की पिच नंबर 4 पर मुकाबला खेला जाएगा। रात में ओस असर डाल सकती है। हालांकि यहां पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने पिछली तीन में से दो मैच जीते हैं। इसलिए टॉस जीतने वाली टीम के लिए फैसला आसान नहीं होगा।

इन खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
पंजाब के लिए प्रियांश आर्य और प्रभसिमरन खतरनाक हैं, जबकि राजस्थान को आर्चर और वैभव सूर्यवंशी से बड़ी उम्मीद रहेगी।

Tue, 28 Apr 2026 09:58:24 +0530

  Videos
See all

UP Encounter specialist | Ajay Pal Sharma | Bengal Polls: Akhilesh Yadav ने CM Yogi पर साधा निशाना ! #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-28T04:17:31+00:00

Biryani के बाद तरबूज खाने से कैसे हो गई 4 लोगों की मौत ? | Hindi News | Latest News | #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-28T04:16:18+00:00

News Ki Pathshala | Kolkata और South Bengal में BJP का 'मास्टरप्लान' बनाम दीदी की साख! #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-28T04:20:56+00:00

West Bengal Election 2026 Live : बंगाल में दूसरे चरण के मतदान से पहले बड़ा खेला ? Mamata | PM Modi #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-28T04:24:21+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers