Low Fuel Warning: लो फ्यूल में गाड़ी चलाना पड़ सकता है महंगा, जानें क्या होंगे बड़े नुकसान?
Low Fuel Warning: कार में लो-फ्यूल लाइट का जलना सिर्फ एक सामान्य संकेत नहीं, बल्कि एक अहम चेतावनी होती है। कई लोग इसे नजरअंदाज करते हुए रोजाना गाड़ी को रिजर्व फ्यूल पर चलाते रहते हैं, लेकिन यह आदत आपकी कार के लिए महंगी साबित हो सकती है। एक्सपर्ट्स के मुताबिक, फ्यूल टैंक को हमेशा कम से कम एक-चौथाई भरा रखना चाहिए, ताकि गाड़ी की परफॉर्मेंस और सेफ्टी दोनों बनी रहे।
लो-फ्यूल में गाड़ी चलाने के नुकसान:
1) फ्यूल पंप को हो सकता है नुकसान
कार का फ्यूल पंप टैंक के अंदर होता है और ईंधन ही उसे ठंडा रखने का काम करता है। जब फ्यूल बहुत कम हो जाता है, तो पंप हवा खींचने लगता है, जिससे वह ओवरहीट होकर खराब हो सकता है। फ्यूल पंप बदलना काफी महंगा पड़ता है, इसलिए इसे सुरक्षित रखना जरूरी है।
2) इंजन में पहुंच सकती है गंदगी
समय के साथ फ्यूल टैंक के नीचे गंदगी और जंग जमा हो जाती है। लो-फ्यूल पर गाड़ी चलाने से यह कचरा फ्यूल पंप के जरिए इंजन तक पहुंच सकता है, जिससे फ्यूल फिल्टर और इंजेक्टर जाम हो सकते हैं। इससे गाड़ी की परफॉर्मेंस पर सीधा असर पड़ता है।
3) परफॉर्मेंस पर असर और महंगे पार्ट्स को खतरा
कम फ्यूल होने पर गाड़ी झटके लेने लगती है और एक्सीलेरेशन कमजोर हो जाता है। खासकर पेट्रोल कारों में इसका असर कैटेलिटिक कन्वर्टर जैसे महंगे पार्ट्स पर भी पड़ सकता है, जिससे मरम्मत का खर्च बढ़ सकता है।
4) सेफ्टी का बढ़ता जोखिम
अगर बीच रास्ते में ईंधन खत्म हो जाए, खासकर हाइवे या भारी ट्रैफिक में, तो गाड़ी अचानक बंद हो सकती है। इससे स्टेयरिंग और ब्रेक हार्ड हो जाते हैं, जो दुर्घटना का कारण बन सकते हैं। साथ ही, फ्यूल गेज हमेशा पूरी तरह सटीक नहीं होता, इसलिए रिजर्व पर निर्भर रहना खतरनाक है।
अपनाएं क्वार्टर टैंक रूल
कार की लंबी उम्र और सुरक्षित ड्राइविंग के लिए “Quarter Tank Rule” अपनाना सबसे बेहतर तरीका है। यानी जैसे ही फ्यूल लेवल एक-चौथाई तक पहुंचे, तुरंत टैंक फुल या रिफिल करवा लें। यह छोटी-सी आदत आपको बड़े खर्च और जोखिम से बचा सकती है।
(मंजू कुमारी)
Hyundai SUV: हुंडई वेन्यू का नया Knight Edition भारत में लॉन्च, जानें कीमत और फीचर
Hyundai SUV: हुंडई मोटर कंपनी ने भारतीय बाजार में अपनी पॉपुलर कॉम्पैक्ट एसयूवी हुंडई वेन्यू का नया Knight Edition लॉन्च कर दिया है। यह स्पेशल एडिशन खास तौर पर उन ग्राहकों के लिए पेश किया गया है जो स्टाइलिश और डार्क-थीम वाली SUV पसंद करते हैं।
Knight Edition में क्या है खास?
हुंडई वेन्यू नाइट एडिशन को ब्लैक थीम के साथ डिजाइन किया गया है, जो इसे स्टैंडर्ड मॉडल से अलग बनाता है। इसमें ब्लैक फ्रंट रेडिएटर ग्रिल, मैट ब्लैक Hyundai लोगो (फ्रंट और रियर), ब्लैक स्किड प्लेट, ब्लैक रूफ रेल्स और ORVMs दिए गए हैं। इसके अलावा 16-इंच के ब्लैक अलॉय व्हील्स और रेड ब्रेक कैलिपर्स इसकी स्पोर्टी अपील को बढ़ाते हैं।
इंटीरियर की बात करें तो इसमें ब्लैक थीम के साथ ब्रॉन्ज इंसर्ट और प्रीमियम सीट अपहोल्स्ट्री दी गई है, जो केबिन को ज्यादा प्रीमियम फील देती है।
नए फीचर्स का अपडेट
कंपनी ने वेन्यू के कुछ अन्य वेरिएंट्स—HX6T, HX10 और N10—में भी नए फीचर्स जोड़े हैं। अब इन वेरिएंट्स में डैशकैम की सुविधा दी गई है। इसके साथ ही SUV को नए एक्सटीरियर कलर ऑप्शंस जैसे Hazel Blue Matte और Mystic Sapphire Matte में भी पेश किया गया है।
इंजन और परफॉर्मेंस
हुंडई वेन्यू नाइट एडिशन में इंजन ऑप्शन पहले जैसे ही रखे गए हैं। इसमें 1.2-लीटर पेट्रोल, 1.0-लीटर टर्बो GDi पेट्रोल और 1.5-लीटर CRDi डीजल इंजन दिए गए हैं। ये इंजन मैनुअल और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन विकल्पों के साथ आते हैं, जो बेहतर परफॉर्मेंस और माइलेज का संतुलन देते हैं।
कीमत और मुकाबला
हुंडई वेन्यू नाइट एडिशन की एक्स-शोरूम कीमत 9.69 लाख रुपये से शुरू होकर 15.48 लाख रुपये तक जाती है। कॉम्पैक्ट SUV सेगमेंट में इसका मुकाबला Kia Sonet, Mahindra XUV 3XO, Tata Nexon और Maruti Brezza जैसी गाड़ियों से है।
(मंजू कुमारी)
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi















.jpg)





