Responsive Scrollable Menu

ईरान ने टोगो के झंडे वाले जहाज पर गोलीबारी की थी, कुछ भारतीय नाविक थे मौजूद: भारत सरकार

नई दिल्ली, 27 अप्रैल (आईएएनएस)। भारत सरकार ने 25 अप्रैल को ईरानी कोस्ट गार्ड की ओर से टोगो के झंडे वाले जहाज पर फायरिंग की जानकारी दी है। इस जहाज में कुछ भारतीय क्रू सदस्य मौजूद थे। सरकार के अनुसार चेतावनी के तौर पर ये गोलीबारी की गई थी।

सोमवार को, पश्चिम एशिया में हाल के घटनाक्रमों पर अंतर-मंत्रालयी ब्रीफिंग के दौरान पोर्ट्स, शिपिंग और जलमार्ग मंत्रालय के निदेशक मनदीप सिंह रंधावा ने इसकी जानकारी दी। मंत्रालय के अनुसार, ओमान के शिनास आउटर पोर्ट के पास से कई जहाज गुजर रहे थे, इनमें से एक टोगो के झंडे वाला केमिकल टैंकर एमटी सिरोन भी था। इन जहाजों को रोकने की कोशिश की गई और चेतावनी के तौर पर कुछ गोलियां चलाई गईं।

मंत्रालय के मुताबिक सभी भारतीय नाविक सुरक्षित हैं। किसी भी भारतीय झंडे वाले जहाज को इस घटना से कोई नुकसान नहीं पहुंचा है और विदेश मंत्रालय, भारतीय मिशनों और समुद्री क्षेत्र से जुड़े पक्षों के लगातार संपर्क में है। पिछले चौबीस घंटे में ऐसी कोई भी अप्रिय घटना की सूचना नहीं है।

सरकार ने बताया कि हालात पर नजर रखी जा रही है और फिलहाल चिंता की कोई बात नहीं है।

वहीं विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने भारत के उन प्रयासों का जिक्र किया जिसके जरिए संबंधों को बेहतर बनाने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने कहा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निर्देश पर भारत ने खाड़ी देशों के साथ अपने संपर्क और सहयोग को लगातार बढ़ाया है। राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने 25 और 26 अप्रैल को संयुक्त अरब अमीरात की आधिकारिक यात्रा की। उन्होंने यूएई के राष्ट्रपति से मुलाकात की, जहां उन्होंने प्रधानमंत्री का संदेश और शुभकामनाएं पहुंचाईं।

उन्होंने आगे कहा कि दोनों पक्षों ने भारत-यूएई व्यापक रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने के उपायों पर चर्चा की। उन्होंने क्षेत्रीय स्थिति और आपसी हित के अन्य मुद्दों पर भी विचार-विमर्श किया। यह एक महीने के भीतर भारत से यूएई की दूसरी उच्च-स्तरीय यात्रा है। इससे पहले, विदेश मंत्री एस जयशंकर ने 11 और 12 अप्रैल को यूएई का दौरा किया था। उन्होंने अपने समकक्ष से मुलाकात की और यूएई के राष्ट्रपति से भी भेंट की, जहां उन्होंने संघर्ष के दौरान भारतीय समुदाय के कल्याण को सुनिश्चित करने के लिए आभार व्यक्त किया था।

--आईएएनएस

केआर/

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

भारतीयों की सुरक्षा और पश्चिम एशिया हालात पर भारत की नजर: विदेश मंत्रालय

नई दिल्ली, 27 अप्रैल (आईएएनएस)। पश्चिम एशिया के हालातों पर विदेश मंत्रालय (एमईए) ने सोमवार को बताया क‍ि भारत ने क्षेत्र में हो रहे घटनाक्रमों पर करीब से नजर बनाए रखी है और खाड़ी देशों के साथ अपने संपर्कों को और मजबूत किया है।

एमईए के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने सोमवार को पश्चिम एशिया संकट पर हुई एक अंतर-मंत्रालयी बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजीत डोभाल हाल ही में संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के आधिकारिक दौरे पर गए थे, जहां उन्होंने राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान से मुलाकात की।

उन्होंने कहा, “प्रधानमंत्री के निर्देश पर भारत ने खाड़ी क्षेत्र के देशों के साथ अपने संबंध और मजबूत किए हैं। हाल ही में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल ने 25-26 अप्रैल को यूएई का दौरा किया। उन्होंने यूएई के राष्ट्रपति से मुलाकात की और प्रधानमंत्री की तरफ से उनके लिए शुभकामनाएं दीं। दोनों पक्षों ने भारत-यूएई के व्यापक रणनीतिक साझेदारी को और गहरा करने के उपायों पर चर्चा की। साथ ही क्षेत्रीय हालात और अन्य आपसी मुद्दों पर भी बात हुई।”

रणधीर जायसवाल ने बताया कि यह एक महीने के अंदर भारत से यूएई की दूसरी उच्च स्तरीय यात्रा है।

इससे पहले विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने 11-12 अप्रैल को यूएई का दौरा किया था। उन्होंने वहां अपने समकक्ष से मुलाकात की और यूएई के राष्ट्रपति से भी मिले। खासकर हाल के संघर्ष के दौरान उन्होंने भारतीय समुदाय की सुरक्षा और भलाई का ध्यान रखने के लिए धन्यवाद दिया।

इसी ब्रीफिंग के दौरान एमईए के अतिरिक्त सचिव (खाड़ी) असीम आर. महाजन ने कहा कि मंत्रालय पश्चिम एशिया में रह रहे भारतीयों की सुरक्षा और भलाई के लिए लगातार काम कर रहा है। उन्होंने बताया कि मंत्रालय में एक खास कंट्रोल रूम चल रहा है, जो भारतीय नागरिकों और उनके परिवारों के सवालों का जवाब दे रहा है।

उन्होंने कहा, “विदेश मंत्रालय खाड़ी और पश्चिम एशिया के हालात पर लगातार नजर रखे हुए है। हमारा पूरा ध्यान वहां रह रहे भारतीय समुदाय की सुरक्षा और भलाई पर है। हम राज्य सरकारों और केंद्र शासित प्रदेशों के साथ लगातार संपर्क में हैं, ताकि जानकारी साझा की जा सके और मिलकर काम किया जा सके। मंत्रालय में बना विशेष कंट्रोल रूम अभी भी चालू है, जो भारतीय नागरिकों और उनके परिवारों की मदद कर रहा है। इसके अलावा, हमारे दूतावास और वाणिज्य दूतावास भी 24 घंटे हेल्पलाइन चला रहे हैं, ताकि समय पर सहायता दी जा सके।”

उन्होंने कहा क‍ि वे हमारे नागरिकों की सक्रिय रूप से मदद कर रहे हैं। वे स्थानीय सरकारों के साथ भी लगातार संपर्क में हैं। समय-समय पर नई एडवाइजरी जारी की जा रही है, जिनमें स्थानीय सरकार के दिशा-निर्देश, फ्लाइट और यात्रा की स्थिति, कांसुलर सेवाओं और समुदाय के लिए किए जा रहे कल्याण उपायों की जानकारी शामिल होती है। हमारे मिशन वहां रह रहे भारतीय समुदाय के साथ लगातार जुड़े हुए हैं। वे नियमित रूप से भारतीय समुदाय के संगठनों, प्रोफेशनल ग्रुप्स और भारतीय कंपनियों से बातचीत कर रहे हैं, ताकि उनकी समस्याओं का समाधान किया जा सके।

उन्होंने यह भी बताया कि इस क्षेत्र में भारतीय समुद्री कामगारों (सीफरर्स) की भलाई सरकार की बहुत बड़ी प्राथमिकता है। हमारे मिशन उन्हें हर तरह की मदद दे रहे हैं, जैसे स्थानीय अधिकारियों से समन्वय करना, कांसुलर सहायता देना और जरूरत पड़ने पर भारत लौटने की व्यवस्था में मदद करना।

महाजन ने बताया कि पश्चिम एशिया में फ्लाइट की स्थिति धीरे-धीरे बेहतर हो रही है और भारत के लिए अलग-अलग जगहों से अतिरिक्त उड़ानें भी शुरू हो रही हैं। उन्होंने कहा कि 28 फरवरी के बाद से अब तक लगभग 13,19,000 यात्री इस क्षेत्र से भारत आ चुके हैं।

उन्होंने यह भी कहा कि एयर इंडिया और इंडिगो भी जल्द ही कतर से भारत के लिए उड़ानें फिर से शुरू करने की योजना बना रही हैं। कुवैत का एयरस्पेस खुला है और वहां से जजीरा एयरवेज और कुवैत एयरवेज सीमित उड़ानें चला रही हैं। बहरीन से गल्फ एयर भी भारत के अलग-अलग शहरों के लिए उड़ानें संचालित कर रही है।

उन्होंने बताया कि इराक का एयरस्पेस खुला है, लेकिन वहां सीमित उड़ानें ही चल रही हैं, जिनका उपयोग भारत आने के लिए किया जा सकता है। ईरान का एयरस्पेस आंशिक रूप से खुला है और मुख्य रूप से कार्गो और चार्टर्ड फ्लाइट्स के लिए इस्तेमाल हो रहा है। भारत सरकार ने भारतीय नागरिकों को ईरान की यात्रा से बचने की सलाह दी है।

इजरायल का एयरस्पेस खुला है और सीमित उड़ानें फिर से शुरू हो चुकी हैं, जिनका उपयोग भारत लौटने के लिए किया जा सकता है।

उन्होंने यह भी बताया कि ईरान और अमेरिका के बीच आठ अप्रैल से दो हफ्ते का युद्धविराम (सीजफायर) हुआ था। इसके बाद 11-12 अप्रैल को दोनों देशों के बीच बातचीत का पहला दौर हुआ, जिसका मकसद संघर्ष खत्म करना था, लेकिन 21 घंटे की बातचीत के बाद ये चर्चा सफल नहीं हो सकी और खत्म हो गई।

--आईएएनएस

एवाई/डीकेपी

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

  Sports

पंजाब किंग्स के विस्फोटक ऑलराउंडर की मां का निधन, IPL 2026 के बीच मिली बुरी खबर

अफगानिस्तान के ऑलराउंडर और आईपीएल में पंजाब किंग्स के लिए खेल रहे अजमतुल्लाह ओमरजई की मां का निधन हो गया है. पंजाब किंग्स ने एक्स पर पोस्ट कर इसकी जानकारी दी. Mon, 27 Apr 2026 23:45:04 +0530

  Videos
See all

WB Election | आखिरी चरण का मतदान.. Yogi ने CM Mamata को कानून व्यवस्था सहित तमाम मुद्दों पर घेरा ! #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-27T23:42:44+00:00

WB Election | TMC Vs BJP | Bhabanipur में Mamata Banerjee की पदयात्रा.. आखिरी चरण में खेला होगा ? #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-27T23:40:00+00:00

Excise Police Case | Delhi CM Rekha Gupta का Arvind Kejriwal पर न्यायपालिका पर सवाल उठाने का आरोप ! #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-27T23:30:05+00:00

gangtok मे pm modi को देखने उमड़ी भीड़ #sikkim #viralshorts #hindinews #trendingshorts #samachar #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-27T23:30:32+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers