पश्चिम एशिया संकट के बीच देश में खाद का स्टॉक और सप्लाई दोनों ही मजबूत स्थिति में, उर्वरक की कीमतें स्थिर: केंद्र
नई दिल्ली, 27 अप्रैल (आईएएनएस)। पश्चिम एशिया में जारी तनाव के बावजूद भारत में खाद (फर्टिलाइजर) की उपलब्धता पूरी तरह मजबूत बनी हुई है। केंद्र सरकार ने साफ किया है कि देश में खाद की सप्लाई जरूरत से ज्यादा है और किसानों को किसी तरह की कमी का सामना नहीं करना पड़ेगा। इसके साथ ही सरकार ने यह भी सुनिश्चित किया है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमतें बढ़ने के बावजूद किसानों को खाद पुराने दामों पर ही मिलती रहेगी।
उर्वरक मंत्रालय ने सोमवार को एक आधिकारिक बयान में बताया कि देश में खाद का स्टॉक और सप्लाई दोनों ही मजबूत स्थिति में हैं। इसके साथ ही मंत्रालय बताया कि वैश्विक कीमतों में भारी वृद्धि के बावजूद भारत में प्रमुख उर्वरकों की खुदरा कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है।
मंत्रालय ने स्पष्ट किया कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में खाद की कीमतों में भारी बढ़ोतरी के बावजूद भारत में किसानों के लिए दाम नहीं बढ़ाए गए हैं। उदाहरण के तौर पर, जहां वैश्विक बाजार में यूरिया की कीमत 4,000 रुपए प्रति बैग से ऊपर पहुंच गई है, वहीं भारत में किसानों को यह सिर्फ 266.5 रुपए प्रति 45 किलो बैग के हिसाब से मिल रहा है।
डीएपी और टीएसपी जैसे अन्य प्रमुख खादों की कीमतों में भी कोई बदलाव नहीं किया गया है। इसके पीछे सरकार का मकसद है कि किसानों को महंगाई से बचाया जाए और उन्हें सस्ती दरों पर खाद उपलब्ध कराई जाए।
मंत्रालय के अनुसार, खरीफ 2026 सीजन के लिए कुल खाद की जरूरत करीब 390.54 लाख मीट्रिक टन (एलएमटी) आंकी गई है। इसके मुकाबले अभी देश में करीब 190 एलएमटी खाद का स्टॉक मौजूद है, जो कुल जरूरत का लगभग 49 प्रतिशत है। आमतौर पर यह आंकड़ा 33 प्रतिशत के आसपास रहता है, लेकिन इस बार बेहतर प्लानिंग और लॉजिस्टिक्स के चलते स्टॉक ज्यादा है।
अलग-अलग खाद की उपलब्धता भी जरूरत से कहीं ज्यादा है। उदाहरण के तौर पर यूरिया की उपलब्धता 71.40 एलएमटी है, जबकि जरूरत सिर्फ 20.54 एलएमटी है। इसी तरह डाई-अमोनियम फास्फेट (डीएपी), एनपीके (नाइट्रोजन, फास्फोरस, पोटाश), एमओपी यानी म्यूरेट ऑफ पोटाश (पोटेशियम क्लोराइड) और सिंगल सुपर फॉस्फेट (एसएसपी) जैसे अन्य खाद भी पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध हैं। इससे साफ है कि खरीफ सीजन की शुरुआत काफी मजबूत स्थिति में हो रही है।
सरकार ने घरेलू उत्पादन और आयात दोनों स्तरों पर तैयारी मजबूत रखी है। संकट के बाद देश में 59.01 एलएमटी खाद का उत्पादन हुआ है, जबकि करीब 13.96 एलएमटी खाद का आयात भी किया गया है।
इसके अलावा, भारत ने फरवरी 2026 में वैश्विक टेंडर के जरिए 13.07 एलएमटी यूरिया हासिल किया था और अब कुल 25 एलएमटी यूरिया सुरक्षित कर लिया है।
डीएपी, टीएसपी और अमोनियम सल्फेट की अतिरिक्त खरीद के लिए भी नए ग्लोबल टेंडर जारी किए गए हैं, ताकि पीक सीजन में किसी तरह की कमी न हो।
इसके साथ ही मंत्रालय ने बताया कि खाद उत्पादन के लिए जरूरी प्राकृतिक गैस की उपलब्धता भी सामान्य बनी हुई है। फिलहाल लगभग 97 प्रतिशत एलएनजी/आरएलएनजी की सप्लाई उर्वरक प्लांट्स को मिल रही है और ज्यादातर यूरिया प्लांट पूरी क्षमता पर काम कर रहे हैं। इससे उत्पादन में कोई रुकावट नहीं आ रही है।
--आईएएनएस
डीबीपी
डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
DC vs RCB: दिल्ली कैपिटल्स के नाम दर्ज हुए अनगिनत शर्मनाक रिकॉर्ड, भुवनेश्वर और हेजलवुड के सामने बैटिंग ऑर्डर हुआ ध्वस्त
DC vs RCB: दिल्ली के अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में आईपीएल 2026 का 39वां मैच दिल्ली कैपिटल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जा रहा है. इस मैच में दिल्ली की टीम की जगहंसाई जमकर हुई है. दिल्ली के बल्लेबाज एक के बाद एक सिर्फ पवेलियन लौटते रहे और 9 ओवर तक टीम ने अपने 7 बल्लेबाजों को खो दिया है. इस शर्मनाक प्रदर्शन के साथ ही दिल्ली कैपिटल्स के नाम इस मैच में कई शर्मनाक रिकॉर्ड बन गए हैं.
अब तक दिल्ली कैपिटल्स के 3 बल्लेबाज शून्य के स्कोर पर पवेलियन लौट चुके हैं, जबकि 2 बल्लेबाज सिर्फ 1-1 रन बनाए पाए. आरसीबी ने इसके साथ ही दिल्ली के टॉप 5 बल्लेबाजों को सिर्फ 2 रन ही बनाने दिए हैं. एक समय टीम सिर्फ 8 रन पर 6 विकेट गंवा चुकी थी. इसके बाद इम्पैक्ट प्लेयर अभिषेक पोरेल ने टीम की लाज बचाई.
Bhuvi's swing ???? Hazlewood's heat! ????#DC are 8/5 in 3 overs.
— IndianPremierLeague (@IPL) April 27, 2026
Updates ▶️ https://t.co/HIiNNEutP0#TATAIPL | #KhelBindaas | #DCvRCB pic.twitter.com/D2nJgOFI2B
दिल्ली कैपिटल्स के नाम दर्ज हुए ये शर्मनाक रिकॉर्ड
- दिल्ली कैपिटल्स के द्वारा बनाया गया स्कोर आईपीएल इतिहास के पारवप्ले का सबसे कम स्कोर है. दिल्ली ने 6 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर पावर प्ले में 13 रन बनाए.
- टॉप 6 बैट्समैन के 7 रन एक IPL इनिंग में दूसरा सबसे कम स्कोर है, इससे पहले 2011 में कोच्चि में डेक्कन चार्जर्स के खिलाफ कोच्चि टसकर्स केरला ने 4 रन बनाए थे.
- यह पहली बार है जब दो गेंदबाजों ने एक ही IPL पारी में पावरप्ले के अंदर तीन-तीन विकेट लिए चटकाए हैं. दिल्ली कैपिटल्स के 6 विकेट में से भुवनेश्वर कुमार और जोश हेजलवुड ने एक-एक विकेट हासिल किया.
IPL में 5वें विकेट के गिरने पर सबसे कम स्कोर
6 - KTK बनाम डेक्कन, कोच्चि, 2011
7 - DC बनाम RCB, दिल्ली, 2026*
9 - RR बनाम SRH, हैदराबाद, 2026
Right on the ????????-????????????! ????
— IndianPremierLeague (@IPL) April 27, 2026
Rasikh Dar joins the wicket-taking party with the big scalp of David Miller ????
Updates ▶️ https://t.co/HIiNNEutP0#TATAIPL | #KhelBindaas | #DCvRCB pic.twitter.com/aVECqBxA21
DC vs RCB की प्लेइंग-11
दिल्ली कैपिटल्स (प्लेइंग XI): साहिल पारख, केएल राहुल (विकेट कीपर), नीतीश राणा, समीर रिज़वी, ट्रिस्टन स्टब्स, डेविड मिलर, अक्षर पटेल (कप्तान), दुष्मंथा चमीरा, काइल जैमीसन, कुलदीप यादव, टी नटराजन.
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (प्लेइंग XI): विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेट कीपर), टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेज़लवुड, सुयश शर्मा, रसिख सलाम दार.
ये भी पढ़ें : कौन है 18 साल का बल्लेबाज साहिल पारख, जो IPL डेब्यू पर शून्य पर हुआ आउट
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others
News Nation