BPSC DSO Mains Result 2026
BPSC DSO Mains Result 2026 Post Update Date: 10-08-2026 Short Description: BPSC DSO Mains Result 2026 : BPSC DSO Online Form 2025, Notification has been released on the website @https://bpsc.bihar.gov.in/ & Application Form now started on 03rd June’25 for Bihar Public Service Commission Jobs 2025. Get the direct link to download notification link available on BPSC ...
पौधे बढ़ नहीं रहे? महंगी खाद छोड़ें, घर की इन चीजों से बनाएं मिट्टी को उपजाऊ, तेजी से आएंगे फूल-फल
Gardening Tips: घर में पौधे लगाना आसान है, लेकिन उन्हें लंबे समय तक हरा-भरा और स्वस्थ रखना थोड़ी देखभाल मांगता है. कई लोग पौधों की ग्रोथ के लिए बाजार से महंगे फर्टिलाइजर खरीदते हैं, जबकि घर और आसपास आसानी से मिलने वाली कई चीजों से भी पौधों को अच्छा पोषण दिया जा सकता है. गार्डनर राम सागर के अनुसार वर्मी कम्पोस्ट, अच्छी तरह सड़ी गोबर की खाद, नीम खली, सरसों खली, बोन मील और घर के जैविक कचरे से तैयार कम्पोस्ट पौधों के लिए उपयोगी ऑर्गेनिक खाद हैं. वर्मी कम्पोस्ट महीने में एक बार सीमित मात्रा में देने से मिट्टी और जड़ों को पोषण मिलता है, वहीं सड़ी हुई गोबर की खाद पौधों की बढ़वार में मदद करती है. कीड़ों की परेशानी वाले पौधों में नीम खली उपयोगी हो सकती है, जबकि सरसों खली को पानी में भिगोकर तैयार घोल के रूप में देने से फूल और फल वाले पौधों को पोषण मिल सकता है. बोन मील में मौजूद फॉस्फोरस और कैल्शियम जड़ों और फ्लावरिंग के लिए उपयोगी माने जाते हैं. इसके अलावा सब्जियों और फलों के छिलकों, चाय की पत्ती और सूखे पत्तों से बनी कम्पोस्ट भी मिट्टी की सेहत सुधारने का अच्छा तरीका है. हालांकि किसी भी जैविक खाद का इस्तेमाल जरूरत से ज्यादा नहीं करना चाहिए और पौधे की जरूरत के अनुसार ही मात्रा तय करनी चाहिए.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Sarkarinaukrijobalert.com
News18








