Delhi Riots 2020: 'केस साबित करने में नाकाम अभियोजन', Court ने सभी 12 आरोपियों को किया बरी
यहां की एक अदालत ने 2020 के उत्तर-पूर्वी दिल्ली दंगों के दौरान एक व्यक्ति का अपहरण और हत्या करने के आरोपी 12 लोगों को बरी कर दिया है। अदालत ने कहा कि चश्मदीदों के बयानों में बड़े विरोधाभास और कमजोर सहायक साक्ष्यों के कारण अभियोजन पक्ष मामले को संदेह से परे साबित करने में विफल रहा।
अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश परवीन सिंह मुशर्रफ की हत्या के आरोपी लोकेश सोलंकी, पंकज शर्मा, सुमित चौधरी उर्फ बादशाह, अंकित चौधरी उर्फ फौजी, प्रिंस उर्फ डीजे वाला, ऋषभ चौधरी उर्फ तपस, जतिन शर्मा उर्फ रोहित, विवेक पांचाल उर्फ नंदू, हिमांशु ठाकुर, साहिल उर्फ बाबू, संदीप उर्फ मोगली और टिंकू अरोड़ा के खिलाफ मामले की सुनवाई कर रहे थे। न्यायालय ने 21 अप्रैल के एक आदेश में कहा, “अभियोजन पक्ष आरोपियों के खिलाफ अपने मामले को संदेह से परे साबित करने में विफल रहा है और आरोपी संदेह का लाभ पाने के हकदार हैं।
तदनुसार, सभी आरोपियों को उनके खिलाफ लगाए गए आरोपों से बरी किया जाता है।” मुशर्रफ की मौत से जुड़े मामले में सभी आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था। मुशर्रफ का शव 27 फरवरी, 2020 को इलाके में व्यापक सांप्रदायिक हिंसा के बीच भागीरथी विहार के एक नाले से बरामद किया गया था।
अभियोजन पक्ष ने आरोप लगाया कि 25 फरवरी की रात को 150-200 लोगों की भीड़ जबरन मुशर्रफ के आवास में घुस गई, उसे बाहर घसीटकर ले गई, हमला किया और बाद में उसके शव को एक नाले में फेंक दिया। आरोपियों के खिलाफ हत्या, दंगा, गैरकानूनी सभा, अपहरण, साक्ष्य नष्ट करने और शत्रुता को बढ़ावा देने सहित विभिन्न धाराओं के तहत आरोप तय किए गए थे।
क्या 29 अप्रैल को टूटेगा रिकॉर्ड? | Suvendu Adhikari | #May4WithArnab | West Bengal Election 2026
क्या 29 अप्रैल को टूटेगा रिकॉर्ड? | Suvendu Adhikari | #May4WithArnab | West Bengal Election 2026 #westbengalelection2026 #breakingnews #shortsvideo ------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------ Disclaimer: Republic Media Network may provide content through third-party websites, operating systems, platforms, and portals (‘Third-Party Platforms’). Republic does not control and has no liability for Third-Party Platforms, including content hosted, advertisements, security, functionality, operation, or availability. ------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------ रिपब्लिक भारत देश का नंबर वन न्यूज चैनल है। देश और दुनिया की जनहित से जुड़ी ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल और मनोरंजन की खबरों का खजाना है । इस खजाने तक पहुंचने के लिए रिपब्लिक भारत से जुड़े रहिए और सब्सक्राइब करिए। ► http://bit.ly/RBharat R. Bharat TV - India's no.1 Hindi news channel keeps you updated with non-stop LIVE and breaking news. Watch the latest reports on political news, sports news, entertainment, and much more. आप Republic Bharat से जुड़ें और अपडेट्स पाएं! ???? Facebook: https://www.facebook.com/RepublicBharatHindi/ ???? Twitter: https://twitter.com/Republic_Bharat ???? Instagram: https://www.instagram.com/republicbharat/ ???? WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029Va7GPTi7dmecQ2LFH01I ???? Telegram: https://t.me/RepublicBharatHindi ???? LinkedIn: https://www.linkedin.com/company/republic-bharat/
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
prabhasakshi
Republic Bharat


















