Responsive Scrollable Menu

अंबाला के निकाय चुनाव में पानी निकासी और आवारा पशु की समस्या बना मुद्दा, जाने जनता का मूड

हरियाणा में अंबाला नगर निगम चुनाव से पहले शहर का सियासी माहौल पूरी तरह गरमा चुका है. दरअसल आगामी 10 मई को मेयर और पार्षद पदों के लिए मतदान होना है, जिसमें भारतीय जनता पार्टी, कांग्रेस, आम आदमी पार्टी के साथ-साथ कई निर्दलीय उम्मीदवार भी चुनावी मैदान में उतर चुके हैं. सभी दल अपने-अपने वादों और योजनाओं के साथ जनता को लुभाने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन इस बार शहर की जनता का रुख साफ तौर पर बदला हुआ नजर आ रहा है.

Continue reading on the app

भारत में नीली क्रांति: अमेरिकी टैरिफ के बावजुद भारतीय सी-फूड का निर्यात तेजी से बढ़ा

भारत के सी-फूड सेक्टर ने अपनी मजबूती से पूरी दुनिया को हैरान कर दिया है. साल 2025-26 में एक्सपोर्ट 62,408 करोड से बढ़कर 72,325 करोड़ के पार पहुंच गया. एक्सपोर्ट की कुल मात्रा भी 16.98 लाख से बढकर 19.32 लाख मीट्रिक टन हो गई. इसमें फ्रोजन झींगा का एक्सपोर्ट सबसे ज्यादा 47 हजार करोड़ के पार रहा.

Continue reading on the app

  Sports

सूर्यवंशी IPL 2026 में सबसे ज्यादा 32 सिक्स लगा चुके:आज राजस्थान का पंजाब से मुकाबला; रॉयल्स के नाम किंग्स के खिलाफ 17 जीत

IPL 2026 में आज पंजाब किंग्स और राजस्थान रॉयल्स आमने-सामने होंगे। मुकाबला न्यू चंडीगढ़ के महाराजा यादवेंद्र सिंह स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा। इस सीजन वैभव सूर्यवंशी अब तक सबसे ज्यादा 32 छक्के लगा चुके हैं। पंजाब किंग्स टेबल टॉपर हैं। टीम ने 7 में से 6 मैच जीते हैं, जबकि एक मैच बारिश के कारण रद्द हुआ था। दूसरी ओर राजस्थान रॉयल्स ने 8 में से 5 मुकाबले जीते हैं और 3 में हार झेली है। राजस्थान का पलड़ा भारी दोनों टीमों के बीच अब तक कुल 30 मुकाबले खेले गए हैं। राजस्थान रॉयल्स की टीम मजबूत नजर आती है, जिसने 17 मैचों में जीत दर्ज की है। वहीं पंजाब किंग्स को 12 मुकाबलों में सफलता मिली है, जबकि एक मैच टाई रहा है। दोनों टीमों के बीच न्यू चंडीगढ़ में 2 मैच खेले गए, दोनों पंजाब ने जीते। प्रभसिमरन पंजाब के टॉप स्कोरर पंजाब किंग्स के लिए इस सीजन में प्रभसिमरन सिंह और अर्शदीप सिंह ने शानदार प्रदर्शन किया है। प्रभसिमरन ने 7 मैचों में 192.61 के तूफानी स्ट्राइक रेट से 287 रन बनाए हैं, जिसमें 3 अर्धशतक शामिल हैं। गेंदबाजी में अर्शदीप सिंह ने 7 मैचों में 7 विकेट झटके हैं। वैभव ने पिछले मैच में शतक लगाया राजस्थान रॉयल्स की ओर से वैभव सूर्यवंशी इस सीजन टीम के टॉप स्कोरर हैं। उन्होंने पिछले मैच में हैदराबाद के खिलाफ शतक लगाया था। उन्होंने 8 मैचों में 234.86 के स्ट्राइक रेट से 357 रन बनाए हैं, जिसमें एक शतक और दो अर्धशतक शामिल हैं। बॉलिंग डिपार्टमेंट में जोफ्रा आर्चर कहर बरपा रहे हैं, जिन्होंने 8 मैचों में 13 विकेट लिए हैं। पिच रिपोर्ट महाराजा यादवेंद्र सिंह स्टेडियम की पिच आमतौर पर बल्लेबाजों और तेज गेंदबाजों दोनों को मदद करती है। मोहाली के नए मैदान में 14 IPL मुकाबले खेले गए हैं। यहां का हाईएस्ट IPL टीम स्कोर 254/7 है, जो इस सीजन पंजाब ने लखनऊ के खिलाफ बनाया था। वेदर रिपोर्ट मुल्लांपुर में मंगलवार को बादल छाए रहेंगे। मैच वाले दिन यहां गर्मी रहेगी। तापमान 38 से 25 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा। बारिश की कोई संभावना नहीं है। दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-12 पंजाब किंग्स: प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), प्रियांश आर्य, कूपर कोनोली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), शशांक सिंह, मार्कस स्टोइनिस, मार्को यानसन, जेवियर बार्टलेट, विजयकुमार वैशाख, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल, नेहल वढेरा। राजस्थान रॉयल्स: यशस्वी जायसवाल, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), शिमरोन हेटमायर, डोनोवन फरेरा, रवींद्र जडेजा, जॉफ्रा आर्चर, तुषार देशपांडे, नांद्रे बर्गर, बृजेश शर्मा, रवि बिश्नोई, वैभव सूर्यवंशी। Mon, 27 Apr 2026 23:40:00

  Videos
See all

झालमुरी पॉलिटिक्स पर Ravi Kishan का CM Mamata Banerjee को जवाब ! | #shorts #shortvideo #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-28T00:04:59+00:00

FB Privacy Alert: आपकी एक गलती और Facebook प्रोफाइल हैक! #cybercrime #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-28T00:07:54+00:00

West Bengal Election 2026: बंगाल में PM Modi की आखिरी चुनावी रैली में उमड़ा जनसैलाब | BJP | Top News #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-28T00:10:00+00:00

News Ki Pathshala: जज बदलने की मांग कर रहे Arvind Kejriwal | #shorts #ytshorts #newskipathshala #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-28T00:09:23+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers