Responsive Scrollable Menu

वोडाफोन आईडिया का लॉस घटकर ₹3,754 करोड़ हुआ:पहली तिमाही में रेवेन्यू 6% बढ़ा; 200 से ज्यादा शहरों में 5G लाइव

देश की तीसरी सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी वोडाफोन आईडिया ने चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही (अप्रैल-जून) के नतीजे जारी कर दिए हैं। 30 जून को खत्म हुई इस तिमाही में कंपनी का घाटा घटकर ₹3,754 करोड़ रह गया है। पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में कंपनी को ₹6,608 करोड़ का घाटा हुआ था। हायर एवरेज रेवेन्यू पर यूजर (ARPU) और 4G-5G सेवाओं से जुड़ने वाले यूजर्स की वजह से कंपनी के घाटे में यह कमी दर्ज की गई है। रेवेन्यू ₹11,660 करोड़ और EBITDA 9.1% बढ़ा कंपनी की वित्तीय स्थिति में सुधार के साथ-साथ कमाई में भी बढ़ोतरी दर्ज की गई है… CEO बोले- विलय के बाद पहली बार ग्राहक बढ़े वोडाफोन आईडिया लिमिटेड के CEO अभिजीत किशोर ने वित्तीय नतीजों पर खुशी जताते हुए कहा कि वित्त वर्ष 2027 हमारे लिए एग्जीक्यूशन का साल है। पहली तिमाही का यह मजबूत प्रदर्शन हमारी रणनीति और अनुशासन का सबूत है। अभिजीत किशोर ने आगे कहा कि विलय के बाद यह पहला मौका है जब हमने ग्राहक जोड़े हैं, जो कि हमारे लिए एक बड़ी उपलब्धि है। हम इस बढ़त को आगे भी बनाए रखेंगे। हमारा 5G नेटवर्क अब देश के 200 से अधिक शहरों में लाइव हो चुका है। ₹9,000 करोड़ के कैपेक्स ऑर्डर जारी कंपनी अपने नेटवर्क इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने के लिए भारी निवेश कर रही है… क्या होता है EBITDA और ARPU?

Continue reading on the app

CJP प्रदर्शन में पेलट गन से लाठीचार्ज तक सब ‘तानाशाही’ था, झारखंड में छात्रों पर वही कार्रवाई ‘सामान्य’: लेफ्ट-लिबरल पाखंड का पर्दाफाश

CJP प्रदर्शन में हिंसा और उपद्रव के खिलाफ कार्रवाई को 'तानाशाही' कहा गया, वहीं झारखंड वाले मामले में वामपंथी इसे 'सामान्य' बता रहे हैं।

Continue reading on the app

  Sports

आशीष कुमार को लेकर मचा बवाल, शिकायत के बाद GFI ने लिस्ट से ही नाम काट दिया

भारतीय जिम्नास्टिक महासंघ (GFI) की चयन प्रक्रिया पर उठे सवालों के बाद बड़ा बदलाव किया गया है. राष्ट्रमंडल और एशियाई खेलों के पदक विजेता आशीष कुमार और जिम्नास्ट आदित्य राणा का नाम स्पोर्ट्सपर्सन ऑफ मेरिट (SOM) की संशोधित सूची से हटा दिया गया है. दोनों को पहले अस्थायी सूची में जगह मिली थी। शिकायतों के बाद खेल मंत्रालय ने GFI से जवाब मांगा था. नियमों के मुताबिक SOM में शामिल होने के लिए खिलाड़ी को आवेदन से कम से कम एक साल पहले संन्यास लेना जरूरी है. GFI ने कहा कि दस्तावेजों की जांच के बाद जरूरी सुधार किए गए हैं. Tue, 11 Aug 2026 15:53:55 +0530

  Videos
See all

Vidisha Flood: लगातार बारिश से बेतवा नदी उफान पर, मंदिरों में घुसा पानी ! MP News | Monsoon #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-11T11:16:06+00:00

Chamoli Cloudburst: चमोली में बादल फटने से भारी तबाही | Niti Valley | Bailey Bridge #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-11T11:17:10+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers