Responsive Scrollable Menu

RSS बैठक में Gen Z के मुद्दों पर चर्चा होगी:विशाखापट्टनम में 19-21 अगस्त तक BJP समेत 32 संगठन जुटेंगे, भागवत-होसबाले शामिल होंगे

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) और BJP समेत उसकी 32 सहयोगी संस्थाओं के वरिष्ठ पदाधिकारी अगले सप्ताह आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम जिले में जुटेंगे। यहां होने वाली सालाना समन्वय बैठक में Gen Z से जुड़े मुद्दों समेत कई मौजूदा विषयों पर चर्चा होगी। विशाखापट्टनम के गुडिलोवा में तीन दिन की यह बैठक 19 अगस्त को शुरू होगी। RSS प्रमुख डॉ. मोहन भागवत और सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले बैठक की अध्यक्षता करेंगे। संगठन अपनी गतिविधियों की जानकारी देंगे RSS के राष्ट्रीय मीडिया और प्रचार विभाग के प्रमुख सुनील अंबेकर ने बयान में कहा कि बैठक में सभी 32 संगठन अपनी-अपनी गतिविधियों की जानकारी साझा करेंगे। वे अलग-अलग महत्वपूर्ण विषयों पर अपने अनुभव, सुझाव और टिप्पणियां भी रखेंगे। इन मुद्दों पर भी होगी चर्चा 32 संगठनों के प्रमुख पदाधिकारी होंगे शामिल बैठक में RSS से जुड़े सभी 32 संगठनों के शीर्ष पदाधिकारी शामिल होंगे। इनमें इन संगठनों के अध्यक्ष और राष्ट्रीय संगठन सचिव भी मौजूद रहेंगे। RSS ने बयान में कहा कि सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत, सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले, सभी सहसरकार्यवाह और अखिल भारतीय कार्यविभाग प्रमुख बैठक में उपस्थित रहेंगे। ये हैं संघ से जुड़े प्रमुख संगठन विश्व हिंदू परिषद, सेवा भारती, स्वदेशी जागरण मंच, वनवासी कल्याण आश्रम, भारतीय किसान संघ, भारतीय मजदूर संघ, विश्व संवाद केंद्र, राष्ट्र सेविका समिति, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, मुस्लिम राष्ट्रीय मंच, राष्ट्रीय सिख संगत, हिंदू जागरण मंच, हिंदू स्वयंसेवक संघ, विवेकानंद केंद्र, विद्या भारती, सहकार भारती। ----------------------------- ये खबर भी पढ़ें: जेन-जी आंदोलन के बाद पार्टियां रणनीति बदल रहीं:2027 में 7 राज्यों में चुनाव, 22% वोटर जेन-जी; 5% इधर-उधर हुए तो सरकारें बदल सकती हैं नई दिल्ली। दिल्ली के जंतर-मंतर पर जेन जी ने करीब 36 दिन प्रदर्शन किया था। यह प्रदर्शन नीट पेपर लीक और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर था। अगले साल 7 राज्यों- उत्तर प्रदेश, गुजरात, पंजाब, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, मणिपुर और गोवा में विधानसभा चुनाव होने हैं। इन चुनावों में जेन-जी यानी 18 से 29 साल के मतदाता अहम भूमिका निभा सकते हैं। पढ़ें पूरी खबर…

Continue reading on the app

VIRAL VIDEO: अचानक आई ट्रेन, मौत सामने देख मां ने नहीं हारी हिम्मत... कलेजे के टुकड़े के लिए बन गई लोहे की दीवार और फिर...

यह दृश्य किसी भी मां के कलेजे को कंपा देने के लिए काफ़ी है। रेलवे प्लेटफ़ॉर्म और पटरी से धड़धड़ाती गुजरती हुई ट्रेन के बीच की बेहद संकरी जगह में कुछ मासूम बच्चे दीवार से बिल्कुल सटे खड़े थे। वे सहमे हुए थे और मौत के इस भयानक खतरे के बीच पूरी तरह असहाय नजर आ रहे थे। वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

Continue reading on the app

  Sports

रोहित शर्मा का संन्यास लेना पक्का? ये खुशखबरी लाखों फैंस का दिल तोड़ने वाली है!

भारत के पूर्व कप्तान और मौजूदा वनडे ओपनर रोहित शर्मा के संन्यास की अटकलें फिर तेज हो गई हैं. इन अटकलों के तेज होने की वजह एक खुशखबरी है. Tue, 11 Aug 2026 13:21:55 +0530

  Videos
See all

रिसेप्शन में PM मोदी से मिले युवा किसान मिथिलेश देसाई! #shorts #shortvideo #viralvideo #viralshorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-11T08:46:17+00:00

News18 India DSS UP 2026: जहाँ रिक्शे से जाना मुश्किल होता था, वहाँ गाड़ियों से जा सकते हैं #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-11T08:45:20+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers