Responsive Scrollable Menu

भारत-न्यूजीलैंड के बीच फ्री ट्रेड एग्रीमेंट साइन हुआ:अब सभी एक्सपोर्ट पर ड्यूटी जीरो हुई, 5000 भारतीयों को वर्किंग वीजा मिलेगा

भारत-न्यूजीलैंड के बीच सोमवार (27 अप्रैल) को फ्री ट्रेड एग्रीमेंट (FTA) साइन हो गया है। अब भारत से न्यूजीलैंड भेजे जाने वाले लेदर प्रोडक्ट्स, टेक्सटाइल, प्लास्टिक और इंजीनियरिंग गुड्स जैसे सामानों पर कोई एक्सपोर्ट ड्यूटी नहीं लगेगी। जिससे इन श्रम-प्रधान क्षेत्रों यानी लेबर इंटेंसिव सेक्टर्स को सीधा लाभ होगा। न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन ने इसे एक पीढ़ी में एक बार होने वाला समझौता बताया। वहीं मिनिस्टर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री पीयूष गोयल ने इसे भारत-न्यूजीलैंड आर्थिक संबंधों में नए अध्याय की शुरुआत बताया है। पीयूष गोयल ने कहा कि यह FTA विश्वास, साझा मूल्यों और टिकाऊ आर्थिक विकास के साझा विजन को दर्शाता है। यह समझौता भारत के लिए ओशिनिया और प्रशांत द्वीपीय बाजारों तक पहुंचने का गेटवे भी बनेगा। न्यूजीलैंड 15 साल में भारत में ₹1.8 लाख करोड़ का निवेश करेगा 5 हजार भारतीय प्रोफेशनल्स को वर्किंग वीजा मिलेगा सर्विस सेक्टर में भारत ने IT, शिक्षा, फाइनेंशियल सर्विसेज, कंस्ट्रक्शन और टूरिज्म जैसे हाई-वैल्यू सेक्टरों में बाजार पहुंच हासिल की है। समझौते के तहत AYUSH, योगा इंस्ट्रक्टर्स, इंडियन शेफ और म्यूजिक टीचर्स के लिए भी रास्ते खुलेंगे। FTA में एक नया टेम्परेरी एम्प्लॉयमेंट एंट्री वीजा का रास्ता बनाया गया है। इसके तहत हर साल 5,000 भारतीय स्किल्ड प्रोफेशनल्स न्यूजीलैंड में 3 साल तक काम कर सकेंगे। इंजीनियरिंग, हेल्थकेयर और एजुकेशन सेक्टर में खासतौर पर मौके होंगे। इसके अलावा भारतीय वाइन और स्पिरिट्स को भी न्यूजीलैंड के बाजार में ड्यूटी फ्री एक्सेस मिलेगा। न्यूजीलैंड को कृषि उत्पादों पर रियायत, डेयरी पर छूट नहीं न्यूजीलैंड को भारतीय बाजार में पहुंच देने के लिए भारत ने अपनी 70% टैरिफ लाइन्स खोल दी हैं। इसमें सेब, कीवीफ्रूट और मनुका हनी जैसे कृषि उत्पादों पर टैरिफ रियायतें दी गई हैं, लेकिन ये कोटा लिमिट और मिनिमम इम्पोर्ट प्राइस की शर्तों के साथ होंगी। इसके अलावा न्यूजीलैंड को भारत में अपने 54% से ज्यादा एक्सपोर्ट पर तुरंत शून्य ड्यूटी मिलेगी। इसमें शीप मीट, ऊन, कोयला और फॉरेस्ट्री प्रोडक्ट्स शामिल हैं। सीफूड, आयरन, स्टील और एल्युमीनियम स्क्रैप पर टैरिफ को अगले 10 सालों में धीरे-धीरे खत्म किया जाएगा। हालांकि, भारत ने अपने घरेलू हितों की रक्षा के लिए डेयरी उत्पादों (दूध, क्रीम, पनीर आदि), प्याज, दालें, चीनी, आर्म्स-अम्युनिशन और कुछ मेटल्स जैसे संवेदनशील क्षेत्रों को रियायतों की लिस्ट से बाहर रखा है। 2010 में शुरू हुई थी चर्चा, 2025 में बात बनी वित्त वर्ष-25 में दोनों देशों के बीच व्यापार 1.3 बिलियन डॉलर रहा वित्त वर्ष 2024-25 में दोनों देशों के बीच व्यापार 1.3 बिलियन डॉलर रहा। इसमें भारत ने 711.1 मिलियन डॉलर का सामान एक्सपोर्ट किया, जबकि न्यूजीलैंड से 587.13 मिलियन डॉलर का इंपोर्ट हुआ। फिलहाल दोनों देशों के बीच दोतरफा व्यापार करीब 2.4 बिलियन डॉलर का है।

Continue reading on the app

'राज्यसभा सांसद नहीं होते तो कोई नहीं पूछता', सौरभ भारद्वाज ने AAP को दिया राघव चड्ढा की परिणीति चोपड़ा से शादी का क्रेडिट, VIDEO

Raghav Chadha vs Saurabh Bhardwaj: सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा को जवाब देते हुए कहा कि आपको पार्टी छोड़नी थी आप छोड़ सकते थे। लोग आपको गाली नहीं देते। आपको गाली इसलिए दी जा रही है क्योंकि आपने अपनी पार्टी के साथ जिसने आपको सबकुछ दिया, , उसके खिलाफ षड्यंत्र किया।

Continue reading on the app

  Sports

FIFA वर्ल्ड कप में लागू होगा ये नए नियम, खिलाड़ियों के 'मुंह' पर लगेगी लगाम

चैंपियंस लीग मैच के दौरान विनीसियस जूनियर के खिलाफ की गई कथित नस्लीय टिप्पणी को गंभीरता से लेते हुए अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल संघ बोर्ड (आईएफएबी) ने एक नए नियम को मंजूरी दी है। Wed, 29 Apr 2026 14:00:26 +0530

  Videos
See all

PM Modi On Bengal Election: UP से बंगाल की जनता को पीएम मोदी का सीधा संदेश #shortvideo #bjpvstmc #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-29T08:43:18+00:00

West Bengal Phase 2 Election 2026 Voting News: गड़बड़ी के आरोप पर चुनाव आयोग का बड़ा बयान | Aaj Tak #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-29T08:43:06+00:00

PM Modi On Bengal Election: बंगाल में जो आजतक नहीं हुआ, वो आज हो रहा है' #shortvideo #bjpvstmc #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-29T08:45:00+00:00

US Iran War: Iran ने रास्ता खोलने का प्रस्ताव दिया लेकिन Nuclear मुद्दे पर टकराव जारी | US Iran #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-29T08:42:27+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers