Responsive Scrollable Menu

तेल की कीमतों में लगी आग, ट्रंप और ईरान की जिद ने बढ़ाई टेंशन

Crude Oil Price Hike: स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज की नाकाबंदी से दुनिया भर में तेल का संकट पैदा हो गया है. ट्रंप के कड़े रुख और ईरान की जिद ने ग्लोबल इकोनॉमी को बड़े खतरे में डाल दिया है.

The post तेल की कीमतों में लगी आग, ट्रंप और ईरान की जिद ने बढ़ाई टेंशन appeared first on Prabhat Khabar.

Continue reading on the app

दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट में लगे खालिस्तानी नारे, VIDEO:कनाडा में खालिस्तान समर्थक सिक्योरिटी स्टाफ से भिड़े, सिंगर को BJP-RSS एजेंट बताया

पंजाबी और बॉलीवुड सिंगर दिलजीत दोसांझ के कनाडा में हुए लाइव कॉन्सर्ट में हंगामा खड़ा हो गया। वैंकूवर में हुए ‘औरा-2026’ लाइव कॉन्सर्ट में खालिस्तान समर्थक पहुंच गए और हंगामा करना शुरू कर दिया। खालिस्तानी सपोर्टर झंडे दिखाकर नारेबाजी करने लगे। सिक्योरिटी ने उन्हें रोका तो खालिस्तान समर्थक उनके साथ भी बहस करने लगे। खालिस्तान समर्थकों ने फिर एक पोस्टर जारी कर दिलजीत दोसांझ को BJP-RSS का एजेंट बताया। उनका आरोप है कि दिलजीत विदेश में रहने वाले सिखों को अपनी बातों में फंसाकर भाजपा-आरएसएस से सेटिंग करवा रहे हैं। खालिस्तान समर्थक यहीं नहीं रुके और दिलजीत के आगे के कार्यक्रमों में भी हंगामा करने की चेतावनी है। जानकारी के अनुसार वैंकूवर में नारेबाजी करने वालों में पवनदीप सिंह बस्सी व मनदीप सिंह रवि नारेबाजी करने वालों की अगुवाई कर रहे थे, जो कि आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू के सिख फॉर जस्टिस से जुड़े हैं। दरअसल, दिलजीत दोसांझ का लाइव कॉन्सर्ट 23 अप्रैल को बैंकूवर में था। यहां खालिस्तान समर्थकों ने खालिस्तान जिंदाबाद के अलावा भारत विरोधी नारेबाजी की और बाद में एक वीडियो बनाकर जारी की। जिसमें दिलजीत दोसांझ पर तीखे हमले किए गए। जानिए 1 मिनट 24 सेकंड के वीडियो में क्या है... अगले शो में हंगामा करने की धमकी खालिस्तान समर्थकों ने दिलजीत दोसांझ पर हमला बोलते हुए कहा कि वह पीएम मोदी के लिए देश-विदेश में आरएसएस-बीजेपी का बेस सेटअप कर रहे हैं। खालिस्तान समर्थकों ने धमकी देकर कहा कि वो दिलजीत के बाकी शो में भी जाकर ऐसे ही हंगामा करेंगे। खालिस्तान समर्थकों ने कहा कि वैंकूवर में शुरू विरोध बाकी के कार्यक्रमों में भी जारी रखा जाएगा। खालिस्तान समर्थकों का कहना है कि कैलगरी, एडमोंटन, विनीपेग, टोरंटो, इलिनोइस, फ्लोरिडा, टेक्सास, न्यूयॉर्क, कैलिफोर्निया में भी विरोध किया जाएगा। दिलजीत दोसांझ को लेकर पहले भी कंट्रोवर्सी हुई 1. केबीसी (KBC) में अमिताभ बच्चन के पैर छूना: साल 2025 का सबसे बड़ा विवाद तब शुरू हुआ जब दिलजीत दोसांझ 'कौन बनेगा करोड़पति' (KBC) के सेट पर पहुंचे और उन्होंने अमिताभ बच्चन के पैर छुए व उनका आशीर्वाद लिया। आतंकी संगठन 'सिख फॉर जस्टिस' (SFJ) और गुरपतवंत सिंह पन्नू ने इसकी कड़ी निंदा की। आरोप लगाया कि दिलजीत उन लोगों का सम्मान कर रहे हैं, जिनका नाम 1984 के सिख दंगों के दौरान विवादों में आया था। इसके बाद से ही पन्नू ने दिलजीत को 'टारगेट' करना शुरू किया। 2. 'भारत का पोस्टर बॉय' होने का आरोप: 2025 के टूर के दौरान कई कट्टरपंथी संगठनों ने सोशल मीडिया पर दिलजीत के खिलाफ मुहिम चलाई। उन्हें "भारत सरकार का एजेंट" और "बीजेपी-आरएसएस का समर्थक" कहा गया। संगठनों का आरोप था कि दिलजीत अपनी लोकप्रियता का इस्तेमाल विदेशों में भारत सरकार की छवि सुधारने व सिख समुदाय के बीच केंद्र सरकार की पैठ बनाने के लिए कर रहे हैं। 3. तिरंगे और राष्ट्रवाद को लेकर विवाद: पिछले टूर के कुछ शो के दौरान दिलजीत ने गर्व के साथ भारतीय तिरंगा लहराया और गर्व जताया। खालिस्तान समर्थकों ने इसे "सिख विरोधी" कृत्य करार देने की कोशिश की। उन्होंने तर्क दिया कि दिलजीत को केवल पंजाबी पहचान को प्रमोट करना चाहिए, न कि भारतीय राष्ट्रवाद को। 4. सिडनी और मेलबर्न शो के दौरान नारेबाजी: 2025 के अंत में जब दिलजीत ऑस्ट्रेलिया में परफॉर्म कर रहे थे, तब स्टेडियम के बाहर कुछ छोटे समूहों ने खालिस्तानी झंडे लेकर प्रदर्शन किया था। 5. सोशल मीडिया वॉर और धमकियां: दुनिया के कई बड़े देशों में हो रहे 'ऑरा' टूर के दौरान पन्नू ने कई वीडियो जारी किए। इन वीडियो में दिलजीत को चेतावनी दी गई कि वे "भारत के एजेंडे" को आगे बढ़ाना बंद करें, वरना उनके ग्लोबल शोज में खलल डाला जाएगा।

Continue reading on the app

  Sports

टेबल टेनिस चैंपियनशिप मैच के दौरान कोर्ट पर गिरा खिलाड़ी, हुई मौत

Table Tennis Player Death: तमिलनाडु के आईएम लुइस राज की 32वीं राष्ट्रीय मास्टर्स टेबल टेनिस चैंपियनशिप के दौरान कोर्ट पर मैच खेलते हुए अचानक गिरने से मौत हो गई. राज 65 साल से ऊपर की कैटेगरी में खेल रहे थे. पोस्टमार्टम में उनकी हार्ट अटैक से मौत की पुष्टि हुई. Mon, 27 Apr 2026 23:08:49 +0530

  Videos
See all

Gold Silver Latest Price : सोना खरीदने वालों के लिए बड़ी खबर! | Gold Silver Rate |Top News | #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-27T23:30:18+00:00

WB Election | TMC Vs BJP | Bhabanipur में Mamata Banerjee की पदयात्रा.. आखिरी चरण में खेला होगा ? #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-27T23:40:00+00:00

WB Election | आखिरी चरण का मतदान.. Yogi ने CM Mamata को कानून व्यवस्था सहित तमाम मुद्दों पर घेरा ! #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-27T23:42:44+00:00

gangtok मे pm modi को देखने उमड़ी भीड़ #sikkim #viralshorts #hindinews #trendingshorts #samachar #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-27T23:30:32+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers