Multibagger Stock: स्मॉलकैप कंपनी का स्टॉक 2 दिन में 40% उछला, इस साल अब तक 160% का रिटर्न दिया
Multibagger Stock: स्मॉलकैप प्रिसिजन मैन्युफैक्चरिंग कंपनी Shivalik Bimetal Controls के शेयर लगातार दो दिन अपर सर्किट में रहे। स्टॉक दो दिन में 40% और 2026 में अब तक 160% चढ़ चुका है। जानिए डिटेल।
“तुम मेरी बहन बन जाओ..” साइबर ठग ने सोशल मीडिया पर बिछाया दोस्ती का जाल, युवती से ऐंठे 1.47 लाख रुपये, पढ़ें खबर
डिजिटल दौर में साइबर ठगी का जाल लगातार फैलता जा रहा है। साइबर ठग सोशल मीडिया, फर्जी कॉल, मैसेज और अलग-अलग तरह के लालच का सहारा लेकर लोगों को अपने झांसे में फंसा रहे हैं और उनकी मेहनत की कमाई पर हाथ साफ कर रहे हैं। दिन प्रतिदिन सामने आ रहे साइबर फ्रॉड से संबंधित मामले कहा जा सकता है कि वर्तमान में ऑनलाइन धोखाधड़ी अब एक बड़ी चुनौती बनती जा रही है। जानकारी के अभाव में कई लोग ठगों के शिकंजे में फंसकर अपनी मेहनत की कमाई गंवा बैठते हैं।
बता दें कि साइबर ठगी का ताजा मामला मध्यप्रदेश के इंदौर से सामने आया है। जहां हीरानगर थाना क्षेत्र में ठगों ने एक युवती को अपना शिकार बनाकर उससे लाखों रुपये ऐंठ लिए। जिसके बाद युवती ने तत्काल ही पुलिस थाने का दरवाजा खटखटाया और पूरे मामले की विस्तार से जानकारी दी। पुलिस ने मामला दर्ज जांच शुरू कर दी है।
सोशल मीडिया पर युवती से दोस्ती कर ठग ने जीता भरोसा
जानकारी अनुसार, शातिर साइबर ठग ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए युवती से दोस्ती की। फिर अज्ञात आरोपी ने खुद को विदेश में रहने वाला बताया और बातचीत के दौरान कहा कि उसके माता-पिता की मौत हो चुकी है और परिवार में कोई नहीं है। उसने युवती को अपनी बहन बनने के लिए कहा। इसके बाद आरोपी ने खुद को विदेश में कई फैक्ट्रियों और कंपनियों का मालिक भी बताया।
आरोपी ने ऐंठे 1.47 लाख रुपये
बातचीत के जरिए आरोपी ने युवती का भरोसा जीत लिया। इसके बाद उसने युवती से कहा कि वह उसके लिए विदेश से गिफ्ट भेज रहा है। कुछ समय बाद आरोपी ने गिफ्ट का पार्सल मुंबई एयरपोर्ट पर फंसने का झांसा दिया और उसे छुड़ाने के लिए टैक्स जमा करने की बात कही। आरोपी की बातों में आकर युवती ने अलग-अलग किस्तों में कुल 1 लाख 47 हजार रुपये उसके बताए खातों में ट्रांसफर कर दिए। रकम भेजने के बाद जब युवती को ठगी का एहसास हुआ पूरे मामले के बारे में पुलिस को बताया। पुलिस ने अज्ञात ठग के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
एडिशनल डीसीपी ने दी मामले की जानकारी
एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया ने बताया कि सोशल मीडिया पर दोस्ती कर तोहफो का लालच देकर लोगों को फंसाकर पैसे ऐंठने के मामले पहले भी सामने आ चुके है। एक फरियादी ने शिकायत दर्ज कराई है कि एक अज्ञात आरोपी ने उनके पहले इंस्टाग्राम पर दोस्ती की। आरोपी ने बताया कि इस दुनिया में उसका कोई नहीं है और बातचीत करते हुए फरियादी को अपनी बहन बना लिया। इसके बाद आरोपी ने कहा कि वह विदेश में रहता है और उसके लिए कुछ तोहफे भेज रहा है।
फरियादी बातचीत करते करते आरोपी की बातों में आ गई। इसके बाद वह 15 दिनों तक बात करता रहा और अलग-अलग जगह पर गिफ्ट रोकने के नाम पर रुपए डलवाता रहा। आरोपी ने अलग-अलग किस्तों में कुल 1 लाख 47 हजार रुपये डलवाए। इसके बाद जब फरियादी को एहसास हुआ वह ठग का शिकार बन चुकी है तब पुलिस को सूचना दी और शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कर लिया है और जिन बैंक खातों व मोबाइल नंबरों का इस्तेमाल हुआ है उनके आधार पर आरोपियों का पता लगाया जा रहा है।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Moneycontrol
Mp Breaking News









