Responsive Scrollable Menu

Vastu Tips: Vastu Shastra का अचूक उपाय, 7 घोड़ों की ये तस्वीर घर लाएगी Success और Money

वास्तु शास्त्र में बताया गया है कि घर में रखी हर वस्तु और दीवार पर लगी हर तस्वीर हमारे जीवन पर पॉजिटिव या निगेटिव प्रभाव डालती है। इनमें से सबसे प्रभावशाली प्रतीक 7 दौड़ते हुए घोड़ों की तस्वीर है। हालांकि अक्सर लोग इसको सिर्फ सजावट की वस्तु समझते हैं। लेकिन वास्तु शास्त्र के मुताबिक 7 दौड़ते हुए घोड़ों की तस्वीर शक्ति, साहस, सफलता और प्रगति का प्रतीक माना जाता है। ऐसे में अगर आप अपने करियर या बिजनेस में दिन दोगुनी रात चौगुनी तरक्की चाहते हैं, तो आपको अपने घर पर  7 दौड़ते घोड़ों की तस्वीर लगानी चाहिए। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको बताने जा रहे हैं कि इस तस्वीर को लगाने की सही दिशा और नियम क्या है।

जानिए 7 की संख्या और घोड़ों का महत्व

अंक ज्योतिष और हिंदू धर्म में 7 की संख्या को बेहद शुभ माना जाता है। जैसे इंद्रधनुष के सात रंग, सप्तर्षि और सात फेरे आदि। घोड़ों को सौर ऊर्जा का प्रतीक है, जोकि सूर्य के रथ से भी जुड़ा है। दौड़ते हुए घोड़ों की तस्वीर लगाने से जीवन में कभी न रुकने वाली सफलता को दिखाते हैं।

इसे भी पढ़ें: Ratna Jyotish: ये 3 रत्न हैं बेहद असरदार, किस्मत चमकाकर दिलाएंगे जबरदस्त सफलता


किस दिशा में लगानी चाहिए तस्वीर

अगर आप अपने करियर में सम्मान और उन्नति चाहते हैं, तो घर की पूर्व दिशा की दीवार में यह तस्वीर लगानी चाहिए। इससे  सरकारी कामों में सफलता के साथ मान-सम्मान मिलता है।

अगर आप कारोबार में नाम बनाना औऱ कमाना चाहते हैं, तो यह तस्वीर दक्षिण दिशा की दीवार में लगाएं। इससे कार्यक्षेत्र में आपकी धाक जमती है।

अगर आप आय के नए स्त्रोत और आर्थिक समृद्धि चाहते हैं, तो घोड़ों की यह तस्वीर उत्तर दिशा में लगानी चाहिए।

इन 5 नियमों का रखें ध्यान

हमेशा घर के अंदर की ओर घोड़ों का मुख होना चाहिए। अगर घोड़ों का मुख मुख्य द्वार की ओर होगा, तो धन और अवसर बाहर की तरफ चले जाएंगे।

तस्वीर में घोड़े डरावने या आक्रामक नहीं दिखने चाहिए। घोड़ों के मुख पर ऊर्जा और प्रसन्नता का भाव होना चाहिए।

तस्वीर में घोड़ों की छवि पूरी होनी चाहिए। आधी-अधूरी या पैर कटे हुए तस्वीर लगाने से वास्तु दोष पैदा होता है।

घर पर हमेशा बिना लगाम के स्वतंत्र दौड़ते हुए घोड़ों की तस्वीर लगानी चाहिए। क्योंकि लगाम बंधे हुए घोड़े रुकावट का प्रतीक माने जाते हैं।

तस्वीर में पीछे की तरफ उगता हुआ सूर्य या फिर खुला हुआ मैदान हो, तो ऐसी तस्वीर लगाने से अधिक शुभ फल देती है।

कभी भी घोड़ों को पानी या कीचड़ में दौड़ते हुए नहीं दिखाना चाहिए।

Continue reading on the app

Ek Din Movie: बेटे की परफॉर्मेंस देख रो पड़े Aamir Khan, बॉलीवुड डेब्यू करने वाली साई पल्लवी के लिए कही बड़ी बात

Ek Din Movie: मुंबई में रविवार को जुनैद खान और साई पल्लवी की अपकमिंग फिल्म एक दिन का खास इवेंट आयोजित किया गया। ये आमिर खान प्रोडक्शन्स की फिल्म है जो 1 मई को रिलीज होने वाली है। इसके इवेंट में लीड स्टार कास्ट के अलावा आमिर खान अपनी गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट के साथ शामिल हुए।

इस इवेंट में बेटे जुनैद और साई पल्लवी की परफॉर्मेंस दिखाई गईं, जिन्हें देखकर आमिर खुद को रोक नहीं पाए और उनकी आंखें नम हो गईं। यह भावुक पल वहां मौजूद सभी लोगों का ध्यान खींच ले गया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वारल हो रहा है।

आमिर ने साई पल्लवी और जुनैद की तारीफ की
बाद में मंच पर आते हुए आमिर खान ने माहौल को हल्का करने की कोशिश की और फिल्म का एक गाना भी गुनगुनाया। इस दौरान उन्होंने साई पल्लवी की जमकर तारीफ करते हुए कहा कि वह “आज के समय में हमारे देश की सबसे बेहतरीन अभिनेत्री हैं।” वहीं, अपने बेटे जुनैद खान के काम को लेकर उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा, “जुनैद ने भी अच्छा-खासा काम किया है।”

रोमांटिक फिल्म है 'एक दिन'
फिल्म ‘एक दिन’ एक रोमांटिक ड्रामा है, जिसका निर्देशन सुनील पांडे ने किया है। इसे आमिर खान, मंसूर खान और अपर्णा पुरोहित ने मिलकर प्रोड्यूस किया है। हाल ही में रिलीज हुए इसके ट्रेलर में एक सादगी भरी लव स्टोरी की झलक देखने को मिलती है, जिसमें उम्मीद और भावनाओं का खूबसूरत मिश्रण है।

फिल्म की कहानी
फिल्म में जुनैद खान एक शर्मीले लड़के की भूमिका में हैं, जो अपने ऑफिस में काम करने वाली खुशमिजाज लड़की (साई पल्लवी) से प्यार करने लगता है, लेकिन अपनी भावनाएं जाहिर करने में झिझकता है। कहानी में मोड़ तब आता है जब जापान में एक हादसे के बाद साई पल्लवी के किरदार को ट्रांजिएंट ग्लोबल अम्नेशिया हो जाता है और उसे केवल जुनैद ही याद रहता है, जिसने उसकी जान बचाई थी।

यह फिल्म जुनैद खान की दूसरी बड़ी फिल्म है, जबकि साई पल्लवी इस फिल्म के जरिए बॉलीवुड में कदम रख रही हैं। ‘एक दिन’ 1 मई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

Continue reading on the app

  Sports

FIFA वर्ल्ड कप में लागू होगा ये नए नियम, खिलाड़ियों के 'मुंह' पर लगेगी लगाम

चैंपियंस लीग मैच के दौरान विनीसियस जूनियर के खिलाफ की गई कथित नस्लीय टिप्पणी को गंभीरता से लेते हुए अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल संघ बोर्ड (आईएफएबी) ने एक नए नियम को मंजूरी दी है। Wed, 29 Apr 2026 14:00:26 +0530

  Videos
See all

West Bengal Election 2026 : Kolkata में Drone के जरिए Police का सख्त पहरा #mamatabanerjee #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-29T09:34:00+00:00

West Bengal Election 2026 : बंगाल चुनाव के दौरान Police का फुल एक्शन मोड #mamatabanerjee #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-29T09:40:00+00:00

Suvendhu Adhikari को देख लगे जय बांग्ला के नारे | फ़ोन पर EC से लगाई शिकायत | WB Election Voting 2026 #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-29T09:34:46+00:00

Breaking News: ममता बनर्जी पर सुवेंदु अधिकारी का अटैक | BJP | Mamata Banerjee vs Suvendu Adhikari #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-29T09:43:32+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers