Sunjay Kapur Death: करिश्मा कपूर के एक्स-हसबेंड संजय कपूर के निधन के बाद से उनकी प्रॉपर्टी को लेकर शुरू हुआ विवाद खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है. मामला सुप्रीम कोर्ट में है और अब इसपर नया अपडेट भी आ गया है. हालिया सुनवाई में सुप्रीम कोर्ट ने संजय कपूर की मां रानी कपूर को सलाह दी है कि वे अपनी उम्र को देखते हुए इस मामले में मध्यस्थता की ओर गौर करें.
अमेरिका-ईरान तनाव और महंगे कच्चे तेल का सीधा असर भारत के एविएशन सेक्टर पर पड़ रहा है. विदेशी ब्रोकरेज फर्म यूबीएस ने इसी वजह से इंडिगो के शेयरों का टारगेट प्राइस घटा दिया है. महंगे ईंधन से एयरलाइंस का खर्च बढ़ रहा है, जिससे आने वाले दिनों में फ्लाइट टिकट और भी महंगे हो सकते हैं.
बांग्लादेश और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज से पहले कीवी टीम को बड़ा झटका लगा है. टीम के कप्तान टॉम लैथम चोटिल हो गए हैं जिसकी वजह से अब टीम की कप्तानी निक कैली करेंगे. Mon, 27 Apr 2026 15:57:50 +0530