'I LOVE INDIA... मैं यहां के लोगों से प्यार करता हूं...', IPL खेल रहे विदेशी खिलाड़ी का वायरल बयान जीत लेगा आपका दिल
IPL में दुनियाभर के स्टार क्रिकेटर्स हिस्सा लेते हैं. दुनिया की सबसे अमीर लीग खेलने के लिए भारत आते हैं और लगभग 2 महीनों तक यहां रहते हैं. पहले भी कई विदेशी खिलाड़ी भारत पर प्यार लुटा चुके हैं और अब एक और विदेशी खिलाड़ी ने भारत पर दिल खोलकर प्यार लुटाया है. सालों से आईपीएल खेल रहे इस खिलाड़ी ने भारत की तारीफ की है और ये भी कहा है कि उन्हें भारतीय लोग काफी ज्यादा पसंद हैं. साथ ही साथ बीसीसीआई की भी सराहना की है.
दिल खोलकर लुटाया भारत पर प्यार
2017 से आईपीएल खेल रहे राशिद खान ही वह खिलाड़ी हैं, जिन्होंने भारत की जमकर तारीफ की है. उन्होंने भारत की सराहना की और भारतीय लोगों के बारे में भी बात की. राशिद खान का ये बयान सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है. हालांकि, इस बारे में कोई जानकारी नहीं है कि राशिद ने ये बयान किस प्लेटफॉर्म पर और किस मौके पर दिया है.
राशिद खान ने कहा, "सबसे पहले तो, भारत मेरे लिए दूसरे घर जैसा है. भारतीय क्रिकेट बोर्ड और भारतीय खिलाड़ियों ने अफगानिस्तान टीम की बहुत मदद की है और हमने भारत में प्रैक्टिस भी किया है. भारत मेरे लिए बहुत खास है. भारत के लोग मुझे बहुत प्यार करते हैं और मैं भी भारत के लोगों को बहुत प्यार करता हूं. मुझे भारत से बहुत प्यार है."
IPL को बताया नंबर-1 लीग
इंडियन प्रीमियर लीग की शुरुआत 2008 में हुई थी और फिर इसी की तर्ज पर दुनियाभर के तमाम क्रिकेट बोर्ड्स ने अपनी-अपनी लीगों की शुरुआत की. राशिद खान ने आईपीएल को नंबर-1 क्रिकेट लीग करार दिया.
उन्होंने कहा, "दूसरा, जब आईपीएल की बात आती है, तो यह कहना जरूरी है कि यह दुनिया की नंबर एक लीग है. दुनिया में कहीं भी आईपीएल जैसी कोई दूसरी फ्रेंचाइजी लीग नहीं है. आईपीएल की तुलना किसी से नहीं की जा सकती. आईपीएल में मौजूद प्रतिभा का स्तर दुनिया में कहीं और नहीं मिलता. आईपीएल एक बेहद प्रतिस्पर्धी टूर्नामेंट है. यह किसी विश्व कप से कम नहीं है."
???? MASSIVE STATEMENT BY RASIDH KHAN ON INDIA & IPL !????????
— lndian Sports Netwrk (@IS_Netwrk29) April 27, 2026
Rasidh Khan Said ????️,
"First of all, India is like my second home. The Indian cricket board and Indian players have helped the Afghanistan team a lot, and we have also done our practice in India. India is very special to… pic.twitter.com/PbozoVZM6o
राशिद खान के आईपीएल रिकॉर्ड्स
2017 से आईपीएल में खेल रहे राशिद खान ने अब तक कुल 144 मुकाबले खेले हैं, जिसमें उन्होंने 24.22 के औसत से 166 विकेट चटकाए हैं. इस दौरान उन्होंने 7.17 की इकोनॉमी से रन दिए. वहीं, IPL 2026 में राशिद खान ने 8 मुकाबले खेले हैं, जिसमें 31.88 के औसत से 8 विकेट लिए हैं. इस दौरान उन्होंने 8.79 की इकोनॉमी से रन लुटाए हैं.
ये भी पढ़ें: जोफ्रा-आर्चर सब पड़े फीके, 25 साल के भारतीय गेंदबाज ने किया पर्पल कैप पर कब्जा
'पब्लिक कितनी गाली देगी अब...', बेटे की फिल्म का गाना देख फूट-फूटकर रोए आमिर खान, वायरल हुआ Video
Aamir Khan Crying Video: बॉलीवुड के सुपरस्टार आमिर खान (Aamir Khan) जो मिस्टर परफेक्शनिस्ट के नाम से भी जाने जाते हैं. इन दिनों एक्टर अपनी फिल्मों को लेकर काफी बिजी चल रहे हैं. आमिर फिल्म इंडस्ट्री में उन गिने-चुने एक्टर्स में शामिल हैं, जिनके बारे में हर छोटी बड़ी खबर जानने के लिए फैंस एक्साइटेड रहते हैं. जब भी एक्टर अपनी फिल्म का अनाउंसमेंट करते हैं तो उसका बज उसी दिन से बन जाता है. हालांकि, इसी बीच आमिर खान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया जिसमें एक्टर रोते हुए दिखे. इस वीडियो को देखने के बाद सोशल मीडिया पर यूजर्स ने तरह-तरह के रिएक्शन दिए हैं.
बेटे की फिल्म का गाना देख फूट-फूटकर रोए आमिर खान?
आमिर खान पिछले साल स्पोर्ट्स कॉमेडी-ड्रामा 'सितारे जमीन पर' फिल्म में नजर आए थे. इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर करीब 168 करोड़ रुपये की कमाई की जो सुपरहिट साबित हुई. इसी के साथ अब वह अपने बेटे जुनैद खान (Junaid Khan) की एक दिन (Ek Din) फिल्म को प्रोड्यूज कर रहे हैं. साथ ही इसका प्रोमेशन भी करते नजर आ रहे हैं.
इसी कड़ी में आमिर खान ने मुंबई में रविवार को एक दिन (Ek Din) फिल्म का म्यूजिकल इवेंट रखा था. वहीं, पर जब उनके बेटे की नई फिल्म का गाना चला तो उसे देखकर आमिर खान अपनी आंखों से आंसू नहीं रोक पाए और अपनी टी-शर्ट से आंसू पोछते नजर आए. बता दें कि इस इवेंट में आमिर खान के साथ उनकी गर्लफ्रेंड गौरी भी मौजूद थीं. अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.
#AamirKhan cried after watching his son Junaid Khan’s acting in #EkDin ????????#SaiPallavi #JunaidKhan pic.twitter.com/g5aRAiXDXG
— Random Cine Mood (@RandomCineMood) April 26, 2026
आमिर की वीडियो देख यूजर्स ने दिए ये रिएक्शन
आमिर की रोने वाली वीडियो देखकर कई यूजर्स ने तरह-तरह के रिएक्शन दिए हैं. सोशल मीडिया यूजर मोहम्मद रफीक मुल्ला ने लिखा, 'ये सोचकर रो रहा है कि पब्लिक कितनी गालियां देगी अब.' वहीं. दूसरे ने लिखा, 'हम तो ट्रेलर देखकर ही रो पड़े थे...ये मैंने क्या कर डाला.' वहीं, एक और अन्य ने कमेंट किया, 'ये देखकर आमिर को भी वाकई शर्म आ रही होगी कि परफेक्शन हासिल करने के चक्कर में कैसा एक्टर पैदा किया है.' बता दें कि आमिर की वीडियो को इस तरह के कई कमेंट्स किए गए हैं.
आमिर खान ने साई पल्लवी को कहा देश की बेस्ट एक्ट्रेस
इस इवेंट में एक दिन फिल्म में लीड रोल निभा रहीं साई पल्ली भी मौजूद थी. इवेंट में बात करते हुए आमिर खान ने साई को देश की सबसे बेस्ट एक्ट्रेस कहा. आमिर ने कहा- 'अगर मैं आज अपने दिल पर हाथ रखकर कहूं तो मेरे लिए साई कंट्री की बेस्ट एक्ट्रेस हैं.' इसके बाद उन्होंने बेटे को लेकर कहा कि जुनैद ने भी अच्छा खास काम किया है.
ये भी पढ़ें: 'सलमान खान अनप्रोफेशनल हैं...', चित्रांगदा सिंह ने बताया 'मातृभूमि' के सेट पर कैसा था भाईजान का बिहेवियर?
साई ने भी की आमिर की तारीफ
इसी इवेंट में साई पल्लवी ने आमिर खान की तारीफ करते हुए कहा कि उन्हें नहीं पता कि उन्होंने ऐसा क्या काम किया है लेकिन इस बात की बहुत खुशी है कि वह इतने टैलेंटेड लोगों के बीच खड़ी हैं. आमिर सर सबके सामने इमोशनल होने की हिम्मत रखते हैं लेकिन कभी-कभी लगता है कि अगर लाइट्स थोड़ी कम होती तो वह भी अपने इमोशन दिखा पातीं.
साई पल्ली एक दिन से कर रहीं बॉलीवुड में डेब्यू
बता दें कि साई पल्लवी इस साल दो फिल्म से बॉलीवुड फिल्मों से डेब्यू कर रही है. उनकी पहली फिल्म एक दिन है और दूसरी रामायण है. इस फिल्म में साई सीता का किरदार निभाती दिखेंगी. वहीं, रणबीर कपूर राम का रोल निभा रहे हैं. बता दें कि ये फिल्म इसी साल दीवाली के मौके पर रिलीज होगी. साई मुख्य रूप से तमिल और तेलुगु फिल्मों में काम करती हैं, उन्होंने प्रेमम, काली, अथिरन, फिदा, मिडिल क्लास अब्बायि, लव स्टोरी और श्याम सिंघा रॉय जैसी सुपरहिट फिल्मों में काम किया.
गौरतलब है कि एक दिन (Ek Din) फिल्म मंसूर खान और आमिर खान के प्रोडक्शन में बनी है और इसका डायरेक्शन सुनील पांडे ने किया है. फिल्म 1 मई को हिंदी के अलावा तेलुगु और तमिल भाषा में दुनियाभर में रिलीज होगी.
ये भी पढ़ें: Osho के आश्रम में टॉयलेट साफ किया, छोटे कमरे में काटे दिन, जानिए विनोद खन्ना ने उन दिनों क्या-क्या सहा
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation






















