Responsive Scrollable Menu

Reem Shaikh: ‘मैं पांच वक्त की नमाजी हूं’ इंटरफेथ मैरिज पर रीम शेख का जवाब, सब कुछ कर दिया क्लियर

रीम शेख ने हाल ही में एक पॉडकास्ट में इंटरफेथ रिलेशनशिप पर खुलकर बात की. एक्ट्रेस ने कहा कि उनका धर्म और आस्था उनकी जिंदगी का अहम हिस्सा है, इसलिए वो किसी दूसरे धर्म के व्यक्ति से न तो प्यार कर पाएंगी और न ही शादी करना चाहेंगी. उनका यह बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

Continue reading on the app

कनाडा-बुजुर्ग पंजाबी को पीटा, फिर घुटनों के बल माफी मांगी:हाथ उठाकर बोला- गलती हो गई, पहले धक्के मारकर कहा था- इंडिया जाओ

कनाडा में बुजुर्ग पंजाबी को धक्का मारने और देश से निकलने की बात कहने वाले युवक ने अब घुटनों के बल बैठकर माफी मांगी है। 25 अप्रैल को बुजुर्ग को पीटा गया था, जिसका पता जैसे ही इंडियन कम्युनिटी के युवकों को चला तो वो उसे ढूंढते हुए उसके घर जा पहुंचे। 26 अप्रैल शाम को युवक को ढूंढने के बाद उसे माफी मांगने के लिए कहा गया। कनाडाई युवक ने कहा कि वह घटना के लिए माफी मांगता है। उसे दुख है कि उसने एक बुजुर्ग के साथ इस तरह का व्यवहार किया है। जैसे ही भारतीय मूल के युवा आरोपी के घर पहुंचे तो उसने हाथ उठाकर माफ करने के लिए कहा। दरअसल, बुडस्टाक एरिया में 25 अप्रैल को मास्क कनाडाई युवक ने बुजुर्ग पर नस्लीय टिप्पणियां की थी। इस घटना को देख वहां मौजूद दूसरे लोगों ने तुरंत पुलिस को कॉल कर दिया। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को जमीन पर गिराकर अरेस्ट कर लिया है। घुटने टेककर कहा- मुझे माफ कर दो आरोपी युवक ने पहले हाथ उठाकर सरेंडर कर दिया। इसके बाद भारतीय युवकों के सामने घुटने टेककर कहा कि मुझे माफ कर दो। इसका युवकों ने वीडियो भी बना लिया। घर में शोर सुन जब आरोपी युवक की मां पहुंची तो उसने पूछा कि यहां क्या हो रहा है। इसके बाद जैसे ही युवक ने मां को देखा तो उठ गया। इस बीच एक इंडियन युवक ने उसे स्टुपिड कहा तो दोबारा दोनों की बहस शुरू हो गई। युवक गुस्से में भारतीय युवकों की तरफ बढ़ा और कहा कि भाग जाओ यहां से। आरोपी युवक की मां ने भी युवकों को कहा कि उसकी प्रापर्टी से बाहर हो जाएं। जानिए कैसे माफी मांगने को मजबूर किया.. दोबारा झगड़ा होते-होते बचा इस बीच युवक की मां भी वहां पर पहुंच गई। उसने बेटे को उठाया और भारतीय युवकों को कहा कि यहां से चले जाओ। आरोपी युवक और उसकी मां जैसे ही घर के गैराज का शटर डाउन कर रहे थे तो एक भारतीय युवक ने आरोपी को सटुपिड कह दिया जिसके चलते आरोप अंदर से गुस्से में बाहर आया तो कहने लगा कि यहां से भाग जाओ। इस पर दोनों पक्षों में कुछ देर के लिए तनातनी हो गई। आरोपी युवक ने मौका संभालते हुए कहा कि हमारी प्रापर्टी से बाहर हो जाओ और शटर डाउन कर अंदर चली गई। पंजाबी बुजुर्ग की पुलिस ने नहीं बताई पहचान वुडस्टाक पुलिस के प्रवक्ता ने कहा कि आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जांच शुरू कर दी गई है। आरोपी और पंजाबी बुजुर्ग की पुलिस ने पहचान उजागर नहीं की है। पुलिस का कहना है कि जब तक जांच पूरी नहीं हो जाती, कनाडा के कानून अनुसार पहचान नहीं बताई जा सकती। बुजुर्ग के परिवार की तरफ से भी कोई बयान नहीं आया। हालांकि लोगों ने पुलिस के तुरंत एक्शन पर शुक्रिया अदा किया है। कनाडा में पंजाबियों के खिलाफ बढ़ रही हेट स्पीच पंजाबियों के प्रति हेट क्राइम के मामले बढ़ रहे हैं। इसी के चलते 25 अप्रैल को वुडस्टाक एरिया में एक लोकल युवक ने पंजाबी बुजुर्ग को धक्के मार दिए थे। उसने बुजुर्ग को कनाडा से पंजाब जाने को कहा। उसने ये भी कहा कि तुम मेरे देश में क्या कर रहे हो। जिस वक्त युवक ने बुजुर्ग के साथ बदतमीजी की, वह घर के बाहर घूम रहे थे। इसका वीडियो भी सामने आया है। जिसमें आरोपी युवक ने मास्क लगा रखा है। वह बुजुर्ग पर नस्लीय टिप्पणियां करता हुआ दिख रहा है। इस घटना को देख वहां मौजूद दूसरे लोगों ने तुरंत पुलिस को कॉल कर दिया। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को जमीन पर गिराकर अरेस्ट कर लिया गया था। पुलिस ने माइनर बताकर उसी दिन छोड़ा था बुजुर्ग को धक्के मारने की घटना के बाद कनाडा की वुडस्टाक पुलिस ने मौके पर पहुंच और युवक को जमीन पर गिराकर अरेस्ट कर लिया था। उससे पूछताछ की गई और बाद में छोड़ दिया गया। पुलिस का कहना है कि अभी युवक माइनर है। इसके चलते उसे हिरासत में नहीं रखा जा सकता। युवक ने माना है कि उससे गलती हो गई और फ्यूचर में वह हेट स्पीच नहीं करेगा। कनाडा में रह रहे 9 लाख के करीब पंजाबी बता दें कि कनाडा की कुल आबादी का लगभग 2.1% हिस्सा सिखों का है। ये करीब 9 लाख बनता है। कनाडाई पंजाबियों में लगभग 81.4 फीसदी सिख, 6.9 फीसदी हिंदू और 6.8 फीसदी मुस्लिम हैं। कनाडा में अंग्रेजी और फ्रेंच के बाद पंजाबी तीसरी सबसे ज्यादा बोली जाने वाली भाषा बन चुकी है। अगर बात ब्रैम्पटन की करें तो यहां पर लगभग 1 लाख 44 हजार के लगभग पंजाबी लोग हैं। यह शहर की कुल आबादी का लगभग 22 फीसदी हिस्सा है। कनाडा की जनगणना 2021 के अनुसार इस वक्त यहां 60 से 70 के करीब पंजाबी परिवार रह रहे हैं। 5 साल में कनाडा में हेट स्पीच बढ़ी कनाडा में पंजाबियों का क्या है योगदान… -------------------- यह भी पढ़ें- कनाडा में अमृतसर के युवक की गाड़ियां फूंकी:दीवार पर लिखे 'गो बैक' के नारे; CCTV में खुद झुलसता दिखा आरोपी कनाडा के ओंटारियो प्रांत से एक चिंताजनक घटना सामने आई है, जिसने प्रवासी भारतीय समुदाय में डर का माहौल पैदा कर दिया है। जानकारी के अनुसार, अमृतसर से संबंध रखने वाले एक युवक के घर और उसकी गाड़ियों को अज्ञात हमलावरों द्वारा निशाना बनाया गया। घटना उस समय हुई जब युवक अपने घर के अंदर मौजूद था। पढ़ें पूरी खबर…

Continue reading on the app

  Sports

दिल्ली कैपिटल्स को बड़ा झटका, इतने मैचों से बाहर हो गए लुंगी एनगिडी, वापसी पर आया अपडेट

lungi ngidi inury update in hindi: दिल्ली कैपिटल्स के स्टार पेसर लुंगी एनगिडी की मैदान पर वापसी को लेकर बड़ा अपडेट आया है. पंजाब किंग्स के खिलाफ गंभीर रूप से चोटिल हुए एनगिडी दिल्ली के अगले दो आईपीएल मैच नहीं खेल पाएंगे. यानी वह रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मैच में चयन के लिए उपलब्ध नहीं होंगे. Mon, 27 Apr 2026 19:13:54 +0530

  Videos
See all

Principal Viral Video: 'यू शट अप, यू शट अप’ प्रिंसिपल का बवाल #shorts #viralnews #viralvideo #upnews #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-27T13:41:14+00:00

LIVE: US Iran Conflict: Abbas Araghchi का 'Putin' प्लान, Pakistan बेनकाब! Trump | Pakistan |Khamenei #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-27T13:42:19+00:00

Bengal Election: सब्जी खरीदती दिखीं ममता, लोगों में उत्साह | #viralnews #viralvideo #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-27T13:42:31+00:00

IPS Ajay Pal Sharma Viral Video: बंगाल में यूपी के अजय पाल शर्मा ने TMC प्रत्याशी को चेताया | Viral #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-27T13:42:23+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers