Jio यूजर्स सावधान! लंबे समय से रिचार्ज नहीं किया तो हमेशा के लिए बंद होगा नंबर, सिर्फ ₹11 खर्च कर 90 दिन चलाएं फोन
रिलायंस जियो लंबे समय से इनएक्टिव SIM कार्ड को डीएक्टिवेट कर रहा है। अगर आप सिर्फ इनकमिंग या OTP के लिए नंबर इस्तेमाल करते हैं और रिचार्ज नहीं करते तो आपका नंबर बंद हो सकता है।
राज्यसभा में भाजपा के 7 सांसद बढ़े, संख्या 113 हुई:AAP 3 पर सिमटी; सभापति ने AAP के 7 सांसदों के विलय को मंजूरी दी
राज्यसभा के सभापति सीपी राधाकृष्णन ने सोमवार को आम आदमी पार्टी (AAP) के सात बागी सांसदों के भाजपा में विलय को मंजूरी दे दी है। इस फैसले के बाद राज्यसभा में AAP की संख्या घटकर 3 रह गई है, जबकि BJP की ताकत बढ़कर 113 हो गई है। जिन सात सांसदों ने BJP में विलय किया है, उनमें राघव चड्ढा, अशोक मित्तल, हरभजन सिंह, संदीप पाठक, विक्रमजीत साहनी, स्वाति मालीवाल और राजिंदर गुप्ता शामिल हैं। राज्यसभा की आधिकारिक वेबसाइट पर अब इन सभी सांसदों को BJP के सदस्यों के रूप में दिखाया गया है। सूत्रों के अनुसार, इन सांसदों ने शुक्रवार को राज्यसभा सभापति को आवेदन देकर खुद को BJP सांसद के रूप में मान्यता देने की मांग की थी, जिसे अब स्वीकार कर लिया गया है। वहीं, AAP ने इस घटनाक्रम का विरोध किया था। पार्टी ने रविवार को सभापति के समक्ष याचिका दायर कर इन सात सांसदों की सदस्यता समाप्त करने की मांग की थी। AAP सांसद संजय सिंह ने भी सभापति को पत्र लिखकर इन सांसदों को अयोग्य घोषित करने की अपील की थी। AAP के 10 राज्यसभा सांसदों में से राघव चड्ढा, अशोक मित्तल और संदीप पाठक ने शुक्रवार को BJP जॉइन कर ली थी। राघव चड्ढा ने कहा था कि हरभजन सिंह, विक्रमजीत सिंह साहनी, स्वाति मालीवाल, राजेंद्र गुप्ता भी हमारे साथ हैं। उन्होंने आरोप लगाया था कि अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली पार्टी अपने मूल सिद्धांतों और मूल्यों से भटक गई है।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Hindustan


















