बेटे जुनैद की फिल्म के प्रोमोशनल इवेंट में इमोशनल हुए आमिर खान, आंखों से छलके आंसू
बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान के बेटे जुनैद खान और सई पल्लवी की फिल्म एक दिन 1 मई को सिनेमाघर में रिलीज होने वाली है। सबसे खास बात यह है कि इसे आमिर खान के प्रोडक्शन में ही बनाया जा रहा है। रविवार को मुंबई में इस फिल्म का एक इवेंट आयोजित किया गया। जहां आमिर भी शामिल हुए लेकिन इस दौरान वो इमोशनल नजर आए।
मुंबई में रखे गए फिल्म के इवेंट में बॉलीवुड के कई सितारों ने अपनी मौजूदगी दर्ज करवाई। दरअसल, फिल्म के प्रमोशन के लिए एक म्यूजिकल इवेंट रखा गया था। यहीं से आमिर खान का एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
इमोशनल हुए आमिर खान
इवेंट से आमिर खान के कई सारे वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए हैं लेकिन एक सबसे ज्यादा चर्चा का विषय बन गया है। इसमें एक्टर को इमोशनल होते और अपने आंसू पोछते हुए देखा गया। दरअसल एक्टर के लिए फिल्म बहुत खास है क्योंकि वह चाहते थे कि उनका बेटा जुनैद इसी फिल्म से अपना बॉलीवुड डेब्यू करे।
वीडियो हुआ वायरल
इवेंट में शामिल हुए आमिर खान पिंक टी-शर्ट ब्लैक पैंट में नजर आए। इसमें उनके बेटे जुनैद लीड एक्टर हैं और फीमेल रोल में सई पल्लवी नजर आने वाली हैं। यहीं से एक्टर का वीडियो सामने आया है जिसमें वह सीट पर बैठकर हंसते हुए अपने आंसू पोंछ रहे हैं। उनका ये अंदाज देखकर फैंस ने कई सारे कमेंट किए हैं।
— Random_Things (@RandomThings241) April 26, 2026
Video Credit: Random Things
सई पल्लवी की करी तारीफ
इस इवेंट के दौरान आमिर खान को सई पल्लवी की जमकर तारीफ करते हुए देखा गया। उन्होंने कहा हमारे देश में आज की तारीख में बेस्ट एक्ट्रेस सई पल्लवी है। उन्होंने अपने बेटे जुनैद की भी तारीफ की और कहा कि उन्होंने भी अच्छा खासा काम किया है। बता दें कि ये सई का बॉलीवुड डेब्यू है। इसके बाद उन्हें रामायण में सीता के किरदार में देखा जाएगा।
जुनैद का वर्कफ्रंट
यह पहली बार नहीं है जब जुनैद को किसी फिल्म में काम करते हुए देखा जा रहा है। वह इसके पहले महाराज से ओटीटी डेब्यू कर चुके हैं। इस फिल्म को लेकर काफी विवाद हुआ था जिसके बाद इसे डिजिटल रिलीज किया गया था। इसके बाद वो लवयापा में खुशी कपूर के साथ नजर आए थे।
शेयर बाजार मजबूत ग्लोबल संकेतों से हरे निशान में खुला, फार्मा और रियल्टी सेक्टर में खरीदारी
मुंबई, 27 अप्रैल (आईएएनएस)। मजबूत ग्लोबल संकेतों से भारतीय शेयर बाजार सोमवार के कारोबारी सत्र में बढ़त के साथ खुला। सुबह 9:19 पर सेंसेक्स 363 अंक या 0.47 प्रतिशत की तेजी के साथ 77,027 और निफ्टी 106 अंक या 0.45 प्रतिशत की मजबूती के साथ 24,004 पर था।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Mp Breaking News
Samacharnama






















