Responsive Scrollable Menu

उत्तराखंड में मुख्यमंत्री सौर स्वरोजगार योजना से आई क्रांति, CM धामी की इस स्कीम से युवाओं को मिला रोजगार

Uttarakhand News:  उत्तराखंड की धामी सरकार की ओर से चलाई जा रही 'मुख्यमंत्री सौर स्वरोजगार योजना' (MSSY) राज्य के युवाओं के लिए स्वरोजगार की एक महत्वपूर्ण पहल बन गई है. इस योजना से राज्य में सैकड़ों युवाओं को स्वरोजगार मिला है. साथ ही ग्रीन एनर्जी के क्षेत्र में भी इस योनजा से क्रांति आई है. सीएम पुष्कर सिंह धामी की इस योजना का मकसद राज्य के मूल निवासियों को स्वरोजगार और उद्यमिता से जोड़ना है. जो अपने मकसद में कामयाब हो रही है. जिससे न सिर्फ युवाओं को स्वरोजगार मिल रहा है बल्कि ये योजना हरित ऊर्जा को भी बढ़ावा दे रही है. इस योजना के तहत जून 2026 तक 210 मेगावाट क्षमता के प्लांट स्थापित किए जा चुके हैं. साथ ही 3500 से अधिक लोगों को रोजगार भी मिला है.

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विभाग को मुख्यमंत्री सौर स्वरोजगार योजना के तहत 250 मेगावाट सौर ऊर्जा क्षमता विकसित करने का लक्ष्य प्रदान किया है. योजना के अंतर्गत स्थानीय निवासियों द्वारा 20, 25, 50, 100 और 200 किलोवाट क्षमता के सौर ऊर्जा संयंत्र स्थापित किए जा रहे हैं. इसके लिए आवेदकों को एमएसएमई नीति-2023 के तहत सभी लाभ दिए जा रहे हैं. उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार जून 2026 तक राज्य में कुल 1132 सौर ऊर्जा संयंत्र स्थापित किए जा चुके हैं, जिनकी सम्मिलित क्षमता 2,10,420 किलोवाट यानी करीब 210 मेगावाट है. शेष परियोजनाओं पर स्थापना का कार्य चल रहा है. 

टिहरी जिले ने बनाई बढ़त

जिलेवार आंकड़ों में टिहरी सबसे आगे है. यहां 369 सौर ऊर्जा संयंत्र स्थापित किए जा चुके हैं, जिनकी सम्मिलित क्षमता 69,050 किलोवाट है. उत्तरकाशी में 227 संयंत्रों से 43,660 किलोवाट और चंपावत में 144 संयंत्रों से 28,200 किलोवाट क्षमता स्थापित हुई है. इसी तरह हरिद्वार में 86 संयंत्रों की क्षमता 16,900 किलोवाट, पौड़ी में 88 संयंत्रों की 15,440 किलोवाट, चमोली में 72 संयंत्रों की 11,725 किलोवाट और अल्मोड़ा में 32 संयंत्रों की 5,600 किलोवाट क्षमता दर्ज की गई है. देहरादून, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर, नैनीताल, पिथौरागढ़ और ऊधमसिंह नगर में भी योजना के तहत सौर परियोजनाएं स्थापित की गई हैं.

3500 लोगों को रोजगार

मुख्यमंत्री सौर स्वरोजगार योजना केवल सौर ऊर्जा उत्पादन तक सीमित नहीं है, बल्कि इसे ग्रामीण और पर्वतीय क्षेत्रों में स्वरोजगार और उद्यमिता के अवसर बढ़ाने के माध्यम के रूप में भी देखा जा रहा है. योजना के तहत स्थापित परियोजनाओं से करीब 3500 लोगों को प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रोजगार मिल रहा है. इससे स्थानीय स्तर पर आर्थिक गतिविधियों भी तेज हो रही हैं. जिससे पलायन में भी कमी आने की उम्मीद है.

मुख्यमंत्री सौर स्वरोजगार योजना उत्तराखंड के युवाओं और राज्य के निवासियों को स्वरोजगार से जोड़ने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है. हमारा प्रयास है कि सौर ऊर्जा जैसे क्षेत्रों में स्थानीय स्तर पर उद्यमिता और रोजगार के अवसर बढ़ें. इससे हरित ऊर्जा को बढ़ावा देने के साथ-साथ पर्वतीय क्षेत्रों में आर्थिक गतिविधियों को मजबूती और पलायन को रोकने में भी मदद मिल रही है. 
पुष्कर सिंह धामी, मुख्यमंत्री उत्तराखंड

Continue reading on the app

इंग्लैंड भीषण गर्मी से परेशान: कई हिस्सों में सूखे की आशंका, एम्बर हीट-हेल्थ अलर्ट जारी

लंदन, 10 अगस्त (आईएएनएस)। इंग्लैंड के ज्यादातर हिस्सों में एम्बर हीट-हेल्थ अलर्ट जारी किया गया है। यूके हेल्थ सिक्योरिटी एजेंसी (यूकेएचएसए) के अनुसार 11 अगस्त मंगलवार सुबह 9 बजे से 14 अगस्त शुक्रवार रात 9 बजे तक यॉर्कशायर एंड द हंबर, वेस्ट मिडलैंड्स, ईस्ट मिडलैंड्स, ईस्ट ऑफ इंग्लैंड, साउथ ईस्ट, लंदन, साउथ वेस्ट और नॉर्थ वेस्ट क्षेत्रों में एम्बर हीट-हेल्थ अलर्ट लागू रहेगा।

वहीं, नॉर्थ ईस्ट इंग्लैंड में इसी अवधि के दौरान येलो अलर्ट रहेगा। यूकेएचएसए की कार्यवाहक पब्लिक हेल्थ कंसल्टेंट पॉली एशमोर ने लोगों से गर्मी के दौरान सावधानी बरतने की अपील की है। उन्होंने कहा कि पर्याप्त मात्रा में पानी पीना, दिन के सबसे गर्म समय में धूप से बचना और घर के अंदर का तापमान ठंडा रखने जैसे आसान उपाय लोगों को सुरक्षित रखने में मदद कर सकते हैं।

उन्होंने कहा कि बुजुर्गों और पहले से स्वास्थ्य समस्याओं वाले लोगों के लिए गर्म मौसम गंभीर स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतें पैदा कर सकते हैं।

यूकेएचएसए ने स्वास्थ्य और सामाजिक देखभाल सेवाओं से भी गर्मी की स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहने को कहा है। साथ ही लोगों से अपील की गई है कि वे अपने बुजुर्ग और अन्य संवेदनशील परिजनों, दोस्तों का हालचाल लेते रहें और सुनिश्चित करें कि वे मौसम संबंधी चेतावनियों और जरूरी सावधानियों से अवगत हैं।

यूके में भीषण गर्मी जारी रहने की वजह से ज्यादातर इलाकों में सूखे की आशंका जताई गई है। मौसम विज्ञान विभाग ने कहा है कि सोमवार का दिन ठंडा रहा लेकिन हफ्ते के आखिर में तापमान 30 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की आशंका है, और गुरुवार को गर्मी पीक (उच्चतम स्तर) पर रहेगी।

नेशनल ड्राउट ग्रुप ने सोमवार को एक बैठक की। इसमें मंत्री, सरकारी अफसर और वॉटर कंपनियों ने गहन चर्चा की। उन्हें आशंका है कि इंग्लैंड के कई इलाके सूखे का शिकार हो सकते हैं। ग्रुप के अनुसार, आधा इंग्लैंड और पूरा वेल्स सूखे की मार झेल रहा है। नदियों-तालाब का पानी कम हो रहा है और किसानों को भी फसल बर्बाद होने की चिंता सता रही है।

डाउनिंग स्ट्रीट ने हीटवेव और जंगल की आग पर बयान जारी किया। पीएम कार्यालय के आधिकारिक प्रवक्ता के अनुसार सरकार जानती है कि जंगल की आग और हीट वेव से देश को कितनी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इसका असर पूरे समुदाय, किसानों और कारोबार पर पड़ रहा है। हमने नेशनल ड्राउट ग्रुप के साथ मिलकर जल संचयन और प्राकृतिक आपदा से कैसे बचा जाए इस पर विचार किया। नए जलाशय बनाने के साथ ही वॉटर इंफ्रास्ट्रक्चर में निवेश बढ़ाने को लेकर गंभीर मंत्रणा की।

--आईएएनएस

केआर/

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

  Sports

हार्दिक पंड्या को किसी हाल में नहीं छोड़ेगी MI! नई रिपोर्ट ने सबको चौंकाया, KKR-CSK के साथ क्या खिचड़ी पक रही

hardik pandya trade latest news: मुंबई इंडियंस के साथ हार्दिक पंड्या का सफर जारी रहेगा या वह किसी नई टीम की जर्सी में नजर आएंगे, इस पर अभी तस्वीर साफ नहीं है. नई रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि मुंबई इंडियंस हार्दिक को ट्रेड करेगी या नहीं, इस पर ही अभी कोई फैसला नहीं लिया गया है. Mon, 10 Aug 2026 20:37:19 +0530

  Videos
See all

Sahil Joshi: पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर किया बल प्रयोग | #jharkhandprotest #studentprotest #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-10T15:17:00+00:00

Rahul Gandhi on Jharkhand Protest: राहुल गांधी ने झारखंड प्रदर्शन पर क्या कहा ? । Ranchi । Exclusive #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-10T15:16:02+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers