Responsive Scrollable Menu

बिहार: कांग्रेस पार्टी में अंदरूनी गुटबाजी चरम पर, तारिक अनवर ने दिए संकेत

बिहार विधानसभा चुनाव के बाद कांग्रेस पार्टी में अंदरूनी गुटबाजी चरण पर पहुंच गई है. कटिहार के कांग्रेस सांसद तारिक अनवर ने पार्टी में गुटबाजी को लेकर स्पष्ट संकेत दे दिए. उन्होंने इशारों इशारों में कह दिया है कि बिहार कांग्रेस में "ऑल इज नॉट वेल". बिहार कांग्रेस में बढ़ती अंतर्कलह पर सांसद तारिक अनवर के बयान से सियासी हलचल तेज हो गई है.

संगठन में अंदरूनी खींचतान

बिहार प्रदेश कांग्रेस में चल रही अंदरूनी खींचतान और संगठनात्मक असंतोष अब खुलकर सामने आने लगी है. कटिहार के कांग्रेस जिला अध्यक्ष सुनील यादव के इस्तीफा के बाद गुटबाजी और अंतर्कलह की चर्चा तेज हो गई है. मीडिया से बातचीत में सांसद तारिक अनवर ने प्रदेश नेतृत्व की कार्यशैली पर अप्रत्यक्ष रूप से असंतोष जताया. उन्होंने कहा कि प्रदेश संगठन में कई गंभीर मुद्दे हैं, जिनकी जानकारी राष्ट्रीय नेतृत्व को दे दी गई है.

बड़े बदलाव के संकेत

अनुशासन समिति से जुड़े होने के कारण उन्होंने सार्वजनिक रूप से विस्तार से बोलने से परहेज किया, लेकिन संकेत दिया कि आने वाले समय में संगठन में बड़े बदलाव संभव हैं.

कटिहार बना विवाद का केंद्र

कटिहार, जो कभी कांग्रेस का मजबूत गढ़ माना जाता था, हाल के समय में विवादों का केंद्र बना हुआ है. पूर्व विधायक शकील अहमद द्वारा सांसद तारिक अनवर पर गंभीर आरोप लगाए गए.

क्रॉस वोटिंग से बढ़ी परेशानी

मनिहारी से कांग्रेस विधायक मनोहर प्रसाद द्वारा राज्यसभा चुनाव में कथित क्रॉस वोटिंग ने भी पार्टी की स्थिति को कमजोर किया है. कटिहार जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुनील यादव के इस्तीफे के बाद संगठन में गुटबाजी और अंतर्कलह की चर्चाएं और तेज हो गई हैं.

प्रदेश अध्यक्ष की भूमिका पर नाराजगी

इन घटनाओं पर पूछे गए सवाल पर सांसद तारिक अनवर प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम की भूमिका से नाराज नजर आए. तारिक अनवर ने कहा कि उन्होंने सभी मुद्दों को पार्टी नेतृत्व के संज्ञान में ला दिया है और उम्मीद जताई कि जल्द ही इन पर उचित निर्णय लिया जाएगा.

सियासी भूचाल की संभावना

उनके बयान के बाद कयास लगाए जा रहे हैं कि बिहार प्रदेश कांग्रेस में जल्द बड़ा संगठनात्मक बदलाव या सियासी भूचाल देखने को मिल सकता है. एक तरफ बंगाल में कांग्रेस अपने अस्तित्व की लड़ाई लड़ रही है, वहीं अब बिहार में भी पार्टी के भीतर "ऑल इज नॉट वेल" की स्थिति सामने आ रही है.

आरोप-प्रत्यारोप से घिरी कांग्रेस

कटिहार में पहले शकील अहमद द्वारा आरोप, फिर क्रॉस वोटिंग और अब सुनील यादव के इस्तीफे के बाद गुटबाजी ने कांग्रेस की मुश्किलें बढ़ा दी हैं. तारिक अनवर ने कहा कि सभी मुद्दों से राष्ट्रीय नेतृत्व को अवगत करा दिया गया है. अनुशासन समिति से जुड़े होने के कारण वे खुलकर कुछ नहीं कहेंगे, लेकिन जल्द ही बिहार कांग्रेस में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है.

 

Continue reading on the app

दक्षिणी लेबनान में आईडीएफ के हमले, सात गांवों को खाली करने का अलर्ट

यरूशलम, 26 अप्रैल (आईएएनएस)। इजरायल डिफेंस फोर्स (आईडीएफ) ने रविवार को दक्षिणी लेबनान में कई जगहों पर हमला किया और वहां के सात गांवों के लोगों को घर खाली करने की चेतावनी दी।

आईडीएफ ने सोशल मीड‍िया प्लेटफॉर्म एक्‍स पर पोस्ट कर कहा कि उन्होंने ऐसे सैन्य ठिकानों और लॉन्चरों को निशाना बनाया जो आतंकी संगठन हिजबुल्लाह की ओर से हमलों की तैयारी के लिए इस्तेमाल किए जा रहे थे।

इजरायली सेना के प्रवक्ता अविचाई अद्राई ने मेफदोन, शुकिन, याहमार, अरनौन, जोतेर शर्किया, जोतेर गर्बिया और काफ्र तिबनित गांवों के लोगों को तुरंत वहां से निकलने को कहा।

उन्होंने कहा क‍ि हिजबुल्लाह की ओर से युद्धविराम समझौते का उल्लंघन करने के कारण सेना को मजबूरन सख्त कार्रवाई करनी पड़ रही है।

उन्होंने लोगों से अपील की कि वे अपने घर छोड़ दें और बताए गए इलाके से कम से कम 1000 मीटर दूर रहें।

आईडीएफ ने साफ किया कि जिन इमारतों पर हमला किया गया, उनका इस्तेमाल हिजबुल्लाह इजरायल और उसकी सेना के खिलाफ हमलों की योजना बनाने के लिए कर रहा था।

रविवार की रात को हिजबुल्लाह ने दक्षिणी लेबनान में मौजूद आईडीएफ बलों की ओर दो विस्फोटक ड्रोन भेजे, लेकिन दोनों खुले इलाके में गिर गए और किसी को नुकसान नहीं हुआ।

आईडीएफ ने इसे युद्धविराम का उल्लंघन बताया।

आईडीएफ ने कहा, “हम इजरायल के नागरिकों और अपनी सेना की सुरक्षा के लिए हर खतरे के खिलाफ मजबूती से कार्रवाई करते रहेंगे। यह सब सरकार के निर्देशों के अनुसार किया जा रहा है।”

शनिवार को भी आईडीएफ ने बताया कि दक्षिणी लेबनान में उनकी 146वीं डिवीजन को हिजबुल्लाह का एंटी-टैंक मिसाइलों का जखीरा मिला।

इसके अलावा, सेना ने हिजबुल्लाह की रदवान फोर्स यूनिट से जुड़ी इमारतों और एक गोदाम पर भी हमला किया, जहां हथियार और सैन्य सामान रखा गया था।

इजरायल की वायुसेना ने लेबनान की तरफ से आए एक संदिग्ध हवाई लक्ष्य को मार गिराया, जिसके बाद देश के उत्तरी इलाकों में अलर्ट जारी किया गया था।

आईडीएफ ने यह भी बताया कि उन्होंने दिर अल-जहरानी, कफर रेमान और अल-सामिया इलाकों में हिजबुल्लाह के लॉन्चरों को निशाना बनाया, जो दक्षिणी लेबनान में अग्रिम रक्षा रेखा के उत्तर में स्थित हैं।

--आईएएनएस

एवाई/डीकेपी

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

  Sports

क्रिकेट इतिहास का सबसे बड़ा गद्दार कप्तान, सट्टेबाजी के दलदल में बर्बाद हुआ 3 खिलाड़ियों का करियर

PAK vs ENG Lord Test spot fixing: इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच साल 2010 में लॉर्ड्स में एक टेस्ट मैच खेला गया था. ये टेस्ट मुकाबला क्रिकेट इतिहास में एक काले अध्याय के रूप में दर्ज है. इसी टेस्ट में पाकिस्तान के कप्तान सलमान बट ने स्पॉट फिक्सिंग की थी, जिसमें मोहम्मद आमिर और मोहम्मद आसिफ भी शामिल थे. Mon, 27 Apr 2026 05:01:03 +0530

  Videos
See all

Bengal Election: Amit Shah के रोड शो में उमड़ा जनसैलाब | #viralvideo #viralnews #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-27T00:15:01+00:00

Bhaiyaji Kahin with Prateek Trivedi : Voting से पहले Muslim ने Mamata Banerjee के साथ कर दिया खेला! #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-27T00:13:19+00:00

Kejriwal Bengal Visit: PM Modi-Amit Shah पर Arvind Kejriwal ने लगाए गंभीर आरोप | Bengal Chunav| News #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-27T00:12:35+00:00

News Ki Pathshala With Sushant Sinha | सोशल मीडिया में ट्रंप को लेकर दो फाड़ | #shorts #trump #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-27T00:09:57+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers