Responsive Scrollable Menu

पुलिस आरक्षियों का दीक्षांत परेड समारोह, UP Police को मिले 60 हजार सिपाही

यूपी पुलिस को 60 से अधिक नए सिपाही मिल गए हैं. प्रदेश भर के 112 ट्रेनिंग सेंटरों पर पासिंग आउट परेड का आयोजन हुआ. लखनऊ में सीएम योगी ने परेड की सलामी ली. वहीं परेड पूरा होने के बाद नई जिम्मेदारी मिलने बाद महिला कास्टेबल खासा खुश नजर आई. यूपी पुलिस के लिए एक बड़ा दिन. 60 हजार से ज्यादा आज पुलिस बल में नए सिपाही और उसके बाद अगर ये कहें कि महिला पुलिस की एक बड़ी टुकड़ी आज हमने राजधानी लखनऊ के पुलिस रिजर्व ग्राउंड में देखा आज आप लोगों का पासिंग आउट परेड थी. उम्मीदवार ने कहा, बहुत अच्छा लगा वे पासिंग आउट परेड करके आज खुशी मिल रही है कि हमारा 9 महीने का प्रशिक्षण पूरा हुआ. इसके लिए आभार करना चाहूंगा. उन्होंने हमें इतनी बेहतर ट्रेनिंग दी जिसकी वजह से आज हम यहां तक पहुंचे हैं. यूपी गवर्नमेंट का भी इसके लिए धन्यवाद करना चाहूंगी जिसकी वजह से मुझे आज यह नौकरी मिली है. महिलाएं कदम से कदम मिला रही हैं हर क्षेत्र में है.

Continue reading on the app

खाद्य संकट से परेशान अफगानिस्तान दुनिया में पांचवां सबसे प्रभावित देश: रिपोर्ट

काबुल, 26 अप्रैल (आईएएनएस)। अफगानिस्तान को दुनिया के सबसे ज्यादा भूख से प्रभावित देशों में पांचवें स्थान पर रखा गया है। यह जानकारी रविवार को स्थानीय मीडिया के हवाले से आई रिपोर्ट में दी गई है।

संयुक्त राष्ट्र की एजेंसियों, यूरोपीय संघ और अन्य साझेदारों की ओर से जारी ग्लोबल फूड क्राइसिस 2026 रिपोर्ट के अनुसार, अफगानिस्तान में 1.74 करोड़ लोग, यानी देश की लगभग 36 प्र‍त‍िशत आबादी, गंभीर खाद्य संकट का सामना कर रही है। इनमें 47 लाख लोग ऐसे हालात में हैं जो बहुत ज्यादा गंभीर, यानी आपात स्थिति या लगभग अकाल जैसे हालात में जी रहे हैं। इस सूची में अफगानिस्तान से ऊपर जिन देशों में भूख की स्थिति और ज्यादा खराब है, उनमें कांगो, नाइजीरिया, सूडान और यमन शामिल हैं। यह रिपोर्ट अफगान समाचार एजेंसी खामा प्रेस ने दी।

दुनिया भर में 2025 में 47 देशों के लगभग 26.6 करोड़ लोग गंभीर खाद्य असुरक्षा का सामना कर रहे थे। यह संख्या 2016 की तुलना में लगभग दोगुनी है।

रिपोर्ट में कहा गया है कि भूख अब कोई अस्थायी समस्या नहीं रही, बल्कि यह लगातार बढ़ती हुई एक बड़ी वैश्विक समस्या बन चुकी है।

इस स्थिति के मुख्य कारणों में युद्ध, आर्थिक अस्थिरता और जलवायु परिवर्तन से जुड़ी आपदाएं शामिल हैं। ये समस्याएं खासकर गरीब और संकटग्रस्त देशों को ज्यादा प्रभावित कर रही हैं।

लगातार आर्थिक गिरावट, बेरोजगारी, सूखा और अंतरराष्ट्रीय मदद में कमी की वजह से मानवीय संकट और गहरा गया है। इसके चलते लाखों लोग सिर्फ खाने की मदद पर ही निर्भर हो गए हैं।

सहायता एजेंसियों का कहना है कि अगर अफगानिस्तान को लगातार मदद और पहुंच नहीं मिली तो भूख की स्थिति और भी खराब हो सकती है। इससे बच्चों, आजीविका और देश की स्थिरता पर लंबे समय तक बुरा असर पड़ सकता है।

चार मार्च को वर्ल्ड फूड प्रोग्राम (डब्‍ल्‍यूएफपी) ने कहा था कि अफगानिस्तान दुनिया के सबसे गंभीर भूख संकटों में से एक का सामना कर रहा है। उसी रिपोर्ट में डब्‍ल्‍यूएफपी ने बताया कि अफगानिस्तान में कुपोषण तेजी से बढ़ रहा है और हजारों बच्चे गंभीर खतरे में हैं।

डब्‍ल्‍यूएफपी ने कहा कि पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच संघर्ष की वजह से कमजोर समुदायों को स्वास्थ्य सेवाओं और मदद तक पहुंचने में मुश्किल हो रही है। एजेंसी ने चेतावनी दी कि अगर दोनों देशों के बीच लड़ाई जारी रही तो पहले से ही गरीब और भूखे परिवार और ज्यादा गंभीर संकट में फंस सकते हैं।

--आईएएनएस

एवाई/डीकेपी

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

  Sports

क्या 6 मैच हार कर प्लेऑफ की रेस से ऋषभ पंत की लखनऊ हुई बाहर? कैसा है टॉप 4 में पहुंचने का समीकरण

IPL 2026 playoffs scenario : इंडियन प्रीमियर लीग का ये सीजन लखनई सुपर जायंट्स की टीम के लिए अब तक बहुत ही बुरा जा रहा है. टीम ने कुल 8 मुकाबले खेले हैं जिसमें से 6 में उसे हार मिली है. इसमें भी पिछले 5 मैच को लगातार गंवाया है.कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ सुपर ओवर में मिली हार ने टीम के प्लेऑफ की राह मुश्किल कर दी है. Mon, 27 Apr 2026 07:53:38 +0530

  Videos
See all

UP News: 'माहौल खराब करने में लगे अखिलेश', OP Rajbhar का निशाना | Akhilesh Yadav | Election #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-27T03:15:02+00:00

PM Modi In Bengal: Kolkata में PM मोदी का रोड शो, BJP का बड़ा शक्ति प्रदर्शन #pmmodi #bjp #tmc #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-27T03:06:12+00:00

Bengal Election 2026: Kolkata में मिठाई दुकानदारों पर चढ़ा चुनावी रंग, बनाई चुनाव चिन्ह वाली मिठाई #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-27T03:10:12+00:00

Breaking News: 142 सीटों पर 29 April को होगा मतदान | TMC | BJP | Bengal Election 2026 | Aaj Tak #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-27T03:14:01+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers