Responsive Scrollable Menu

Viral Video: मेले में खेलते-खेलते सोशल मीडिया स्टार बना ये बंदा, कमाल की एक्यूरेसी ने लूटी महफिल

मेले में खेले जाने वाले एक साधारण से गेम ने उस वक्त सबका ध्यान खींच लिया, जब एक युवक ने अपनी शानदार शूटिंग स्किल से लोगों को हैरान कर दिया. गुब्बारे फोड़ने वाले इस खेल में उसने लगातार बिना चूके सटीक निशाने लगाए, जिसे देखकर आसपास मौजूद लोग भी दंग रह गए. उसकी परफेक्ट टाइमिंग और जबरदस्त एक्यूरेसी ने इस वीडियो को सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल कर दिया है.

Continue reading on the app

जैसे गुजरात में BJP, वैसे बंगाल में दशकों तक रहेगा TMC का राज… बोले यूसुफ पठान, बताया जीत का फॉर्मूला

टीएमसी सांसद और पूर्व क्रिकेटर यूसुफ पठान ने गुजरात में भाजपा और पश्चिम बंगाल में टीएमसी के जनसमर्थन की तुलना की. उनके अनुसार, दोनों पार्टियां 'काम और शासन' के दम पर सत्ता में हैं. पठान ने कहा कि विकास के आधार पर गुजरात में भाजपा अगले 40-50 सालों तक सत्ता में बनी रहेगी. उन्होंने लोगों से 'विकास' पर ध्यान केंद्रित कर जिम्मेदारी से वोट करने का आग्रह किया. उनका मानना है कि वोटर उन्हीं पार्टियों का समर्थन करते हैं जो 'परिणाम' देती हैं.

Continue reading on the app

  Sports

सूर्यवंशी IPL 2026 में सबसे ज्यादा 32 सिक्स लगा चुके:आज राजस्थान का पंजाब से मुकाबला; रॉयल्स के नाम किंग्स के खिलाफ 17 जीत

IPL 2026 में आज पंजाब किंग्स और राजस्थान रॉयल्स आमने-सामने होंगे। मुकाबला न्यू चंडीगढ़ के महाराजा यादवेंद्र सिंह स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा। इस सीजन वैभव सूर्यवंशी अब तक सबसे ज्यादा 32 छक्के लगा चुके हैं। पंजाब किंग्स टेबल टॉपर हैं। टीम ने 7 में से 6 मैच जीते हैं, जबकि एक मैच बारिश के कारण रद्द हुआ था। दूसरी ओर राजस्थान रॉयल्स ने 8 में से 5 मुकाबले जीते हैं और 3 में हार झेली है। राजस्थान का पलड़ा भारी दोनों टीमों के बीच अब तक कुल 30 मुकाबले खेले गए हैं। राजस्थान रॉयल्स की टीम मजबूत नजर आती है, जिसने 17 मैचों में जीत दर्ज की है। वहीं पंजाब किंग्स को 12 मुकाबलों में सफलता मिली है, जबकि एक मैच टाई रहा है। दोनों टीमों के बीच न्यू चंडीगढ़ में 2 मैच खेले गए, दोनों पंजाब ने जीते। प्रभसिमरन पंजाब के टॉप स्कोरर पंजाब किंग्स के लिए इस सीजन में प्रभसिमरन सिंह और अर्शदीप सिंह ने शानदार प्रदर्शन किया है। प्रभसिमरन ने 7 मैचों में 192.61 के तूफानी स्ट्राइक रेट से 287 रन बनाए हैं, जिसमें 3 अर्धशतक शामिल हैं। गेंदबाजी में अर्शदीप सिंह ने 7 मैचों में 7 विकेट झटके हैं। वैभव ने पिछले मैच में शतक लगाया राजस्थान रॉयल्स की ओर से वैभव सूर्यवंशी इस सीजन टीम के टॉप स्कोरर हैं। उन्होंने पिछले मैच में हैदराबाद के खिलाफ शतक लगाया था। उन्होंने 8 मैचों में 234.86 के स्ट्राइक रेट से 357 रन बनाए हैं, जिसमें एक शतक और दो अर्धशतक शामिल हैं। बॉलिंग डिपार्टमेंट में जोफ्रा आर्चर कहर बरपा रहे हैं, जिन्होंने 8 मैचों में 13 विकेट लिए हैं। पिच रिपोर्ट महाराजा यादवेंद्र सिंह स्टेडियम की पिच आमतौर पर बल्लेबाजों और तेज गेंदबाजों दोनों को मदद करती है। मोहाली के नए मैदान में 14 IPL मुकाबले खेले गए हैं। यहां का हाईएस्ट IPL टीम स्कोर 254/7 है, जो इस सीजन पंजाब ने लखनऊ के खिलाफ बनाया था। वेदर रिपोर्ट मुल्लांपुर में मंगलवार को बादल छाए रहेंगे। मैच वाले दिन यहां गर्मी रहेगी। तापमान 38 से 25 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा। बारिश की कोई संभावना नहीं है। दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-12 पंजाब किंग्स: प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), प्रियांश आर्य, कूपर कोनोली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), शशांक सिंह, मार्कस स्टोइनिस, मार्को यानसन, जेवियर बार्टलेट, विजयकुमार वैशाख, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल, नेहल वढेरा। राजस्थान रॉयल्स: यशस्वी जायसवाल, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), शिमरोन हेटमायर, डोनोवन फरेरा, रवींद्र जडेजा, जॉफ्रा आर्चर, तुषार देशपांडे, नांद्रे बर्गर, बृजेश शर्मा, रवि बिश्नोई, वैभव सूर्यवंशी। Mon, 27 Apr 2026 23:40:00

  Videos
See all

Pakistan News: आतंकी Hafiz Saeed के करीबी को क्यों नहीं बचा पाया पाकिस्तान? #hindinews #latestnews #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-28T00:15:01+00:00

FB Privacy Alert: acebook Hack होने से कैसे बचाएं? #cybercrime #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-28T00:12:41+00:00

Raghav Chadha Joins BJP : सुबह-सुबह राघव चड्ढा ने खेल पलट दिया! | Latest News | Top News | #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-28T00:30:35+00:00

सूरज का असली तापमान जानकार दंग रह जाएंगे ! Shorts | Hindi News #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-28T00:15:00+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers