Responsive Scrollable Menu

Govinda: '33-34 की उम्र तक इतना शरीफ रहा...अब अफसोस होता है' पत्नी के आरोपों के बीच गोविंदा का बयान वायरल

Govinda: 90 के दशक में अपनी फिल्मों, डांस और कॉमिक टाइमिंग से दर्शकों के दिलों पर राज करने वाले बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता गोविंदा इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं। पत्नी सुनीता आहुजा के साथ अनबन की खबरों के बीच गोविंदा ने अपने हाल ही में अपनी निजी जिंदगी और शादी को लेकर खुलकर बात की।

ANI के पॉडकास्ट में गोविंदा ने बताया कि वह अपनी जिंदगी के एक लंबे दौर में बेहद अनुशासित और ‘शरीफ’ रहे। सुनीता आहूजा ने कुछ समय पहले गोविंदा पर चीटिंग करने और उनके एक्स्ट्रामैरिटल अफेयर के आरोप लगाए थे। इसी बीच गोविंदा का ये बयान काफी वायरल हो रहा है।

‘33-34 की उम्र तक इतना शरीफ रहा कि शर्म आती है’
ANI के साथ बातचीत के दौरान गोविंदा ने अपनी पत्नी सुनीता आहूजा और अपनी मां से जुड़ा एक किस्सा साझा किया। उन्होंने कहा, "जिस वक्त ये (पत्नी) कभी मुझे कुछ कहने लगती थी ना, तो मेरी मम्मी कहती थी उन्हें," सुनीता, तुम्हारे चक्कर में गोविंदा की हीरोइनों के साथ मुलाकात तक नहीं होती। पैक-अप हो जाए तो फिर घर में आ जाता है।” उन्होंने अपनी शादी और ईमानदारी को लेकर कहा कि शादी होना अलग बात है, लेकिन ईमानदारी से रिश्ते निभाना हर किसी के लिए आसान नहीं होता।

एक्टर ने बताया कि अपने करियर के शुरुआती दिनों में वह बहुत शरीफ थे। उन्होंने कहा, “मैं तो 33-34 साल की उम्र तक ऐसा शरीफ रहा हूं कि मुझे खुद शर्म आती है कि मैं इतना ज्यादा शरीफ क्यों रहा हूं? मिठाई की दुकान में रहकर भूखे निकले तो क्या दुखद है।”

 

21 से 34 साल की उम्र तक समझ ही नहीं आया क्या हो रहा था
गोविंदा ने अपनी बातचीत में यह भी बताया कि 21 से लेकर 34 साल की उम्र के बीच उन्हें कई चीजों की समझ ही नहीं थी। उन्होंने कहा कि उस समय उन्हें लगता था कि कोई उनकी तरफ देख रहा है या कुछ अलग हो रहा है, लेकिन वह इन संकेतों को समझ नहीं पाते थे।

उनकी बातों से साफ था कि अभिनेता अपने करियर के शुरुआती वर्षों को याद करते हुए अपने उस दौर की मासूमियत पर अब हंसते हैं।

गोविंदा और सुनीता की शादी को हुए कई दशक
गोविंदा और सुनीता आहूजा की शादी को कई दशक हो चुके हैं। 1987 में दोनों ने शादी रचाई थी और कुछ समय तक इसे बॉलीवुड में छिपाकर रखा था। बेटी टीना के डन्म के बाद गोविंदा ने अपनी शादी का खुलासा किया था।
 

Continue reading on the app

गीले बदबूदार मोजे को फटाफट कैसे सुखाएं? बारिश में अपनाएं ये आसान तरीके

बारिश के मौसम में गीले मोजे जल्दी सूखना मुश्किल हो जाता है और देर तक नमी रहने से उनमें बदबू भी आने लगती है. अगर आपको मोजे तुरंत पहनने हैं, तो पंखे, सूखे तौलिए और हेयर ड्रायर की मदद से इन्हें तेजी से सुखाया जा सकता है. जानिए गीले और बदबूदार मोजों को फटाफट सुखाने के आसान तरीके और किन गलतियों से बचना चाहिए.

Continue reading on the app

  Sports

आखिरी समय तक पक्का नहीं था नाम, श्रीलंका में लिखी गई वापसी की स्क्रिप्ट, सरफराज खान की टीम इंडिया में कमबैक की इनसाइड स्टोरी

Sarfaraz Khan टीम इंडिया में वापसी कर गए. किसी ने कहा 17 किलो वजन कम करना काम आया. किसी ने उन्हें इंजर्ड साई सुदर्शन का परफेक्ट रिप्लेसमेंट बताया. मगर कोई नहीं जानता कि सरफराज खान की दो साल बाद टेस्ट टीम में वापसी की असल कहानी श्रीलंका के खिलाफ वार्म अप मैच से निकली. Tue, 11 Aug 2026 09:01:03 +0530

  Videos
See all

Rajkot में कार का कहर! 2 वाहनों को मारी जोरदार टक्कर | #shorts #shortvideo #viralvideo #viralshorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-11T04:15:59+00:00

Parliament Monsoon Session : आज भी संसद में हंगामा होगा? चढ़ावा चोरी के मुद्दे पर होगा बवाल? Congress #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-11T04:16:47+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers