बैंकिंग सेक्टर में बदलाव, 1 मई से लागू होंगे कई नए नियम, डेबिट-क्रेडिट कार्ड भी शामिल, देखें खबर
कुछ दिनों में मई का महीना शुरू होने वाला है। इसी के साथ बैंकिंग सेक्टर (Banking New Rules) में कई बदलाव भी देखने को मिलेंगे। एसबीआई और एचडीएफसी बैंक ने नए नियमों की घोषणा कर दी है, जो 1 मई 2026 से लागू होने वाले हैं। कई सेवाओं पर शुल्क घटाया जाएगा। वहीं कुछ पर अब अधिक चार्ज लगेगा। इसलिए खाता धारकों को इसकी जानकारी पहले से होनी चाहिए। ताकि भविष्य में किसी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़े।
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने क्रेडिट कार्ड से जुड़े नियमों में बदलाव किया है। 1 मई से ग्राहकों को अधिक खर्च करने पर एनुअल फीस रिवर्स माफी की सुविधा मिलेगी। बीपीसीएल क्रेडिट कार्ड के ग्राहकों 1 लाख रुपये तक का वार्षिक खर्च करने पर 499 रुपये की एनुअल फीस माफ की जाएगी। वर्तमान में यह लिमिट 50,000रुपये है।
एसबीआई BPCL क्रेडिट कार्ड के लिए ये नियम भी बदले
एसबीआई ने लेट पेमेंट चार्जेस में भी बदलाव किया गया है। 1 मई से नई स्लैब लागू होगा। यदि किसी ग्राहक का बकाया भुगतान 100 रुपये से अधिक और 500 रूपये तक रहता है, तो उसे पर 100 रुपये लेट पेमेंट चार्ज का भुगतान करना होगा। 500 रुपये से अधिक और 1000 रुपये तक ड्यू अमाउंट होने पर 500 रुपये तक का चार्ज लग सकता है।
HDFC बैंक ने बदले ये दो नियम
- इंस्टा अलर्ट एसएमएस सर्विस शुल्क में 1 मई से बदलाव होगा। एसएमएस के जरिए ट्रांजैक्शन अलर्ट पर प्रत्येक मैसेज के लिए 15 पैसे+जीएसटी फीस का भुगतान करना होगा। इससे पहले यह चार्ज 20 पैसे+जीएसटी था। हालांकि ईमेल अलर्ट की सुविधा भी फ्री में मिलेगी।
- 1 मई से एचडीएफसी बैंक के सभी डेबिट कार्ड पर अधिक 40 रुपये चार्ज का भुगतान रिप्लेसमेंट या रिइश्यूएंस के लिए करना होगा। वर्तमान में डेबिट कार्ड को रिप्लेस करने के लिए 200 रुपये प्लस टैक्स का भुगतान करना पड़ता है। लेकिन 30 अप्रैल के बाद 240 रुपये प्लस एप्लीकेबल टैक्स का भुगतान करना होगा।
कोटक महिंद्रा बैंक ने किया करंट अकाउंट शुल्क में संशोधन
कोटक महिंद्रा बैंक ने विभिन्न प्रकार के करंट अकाउंट के शुल्क में बदलाव का ऐलान किया है। 1 मई से रिटेल करंट अकाउंट, जनरल करंट अकाउंट, मर्चेंट वन करंट अकाउंट, स्टार्टअप करंट अकाउंट, बिजनेस कॉरस्पॉडेंट करंट अकाउंट, ओवरड्राफ्ट करंट अकाउंट, ऑनलाइन करंट अकाउंट, कंपोजिट करंट अकाउंट के लिए नए शुल्क लागू होंगे। इसके अलावा बैंक ने CAINT, CACBK और CABNK खातों के शुल्क में भी बदलाव का ऐलान किया है।
यहाँ देखें कोटक महिंद्रा बैंक करंट अकाउंट नए शुल्क
आईपीएल 2026: आरसीबी के लिए आई बुरी खबर, डीसी के खिलाफ भी नहीं खेलेंगे फिल साल्ट
नई दिल्ली, 26 अप्रैल (आईएएनएस)। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के लिए सोमवार को दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) के खिलाफ होने वाले मुकाबले से पहले बुरी खबर आई है। आरसीबी के विकेटकीपर-बल्लेबाज फिल साल्ट अभी भी पूरी तरह से फिट नहीं हैं, और वह डीसी के खिलाफ नहीं खेलेंगे।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Mp Breaking News
Samacharnama





















