Responsive Scrollable Menu

क्या ईरान युद्ध में आएगा बड़ा ट्विस्ट, न्यूक्लियर डील से पीछे हटेंगे ट्रंप? होर्मुज खोलने के लिए अमेरिका की क्या है नई स्ट्रेटजी

सबसे बड़ी चुनौती यह है कि ईरान ने कथित तौर पर होर्मुज में सामान्य आवाजाही बहाल करने के बदले कई कड़ी शर्तें रखी हैं। तेहरान की मांगों में युद्ध को स्थायी रूप से खत्म करना, अमेरिकी नौसैनिक नाकेबंदी हटाना और क्षेत्र से अमेरिकी सैन्य बलों की वापसी शामिल बताई जा रही है। इसके साथ ही तेहरान अमेरिका से ईरान पर लगाए गए प्रतिबंध हटाने और विदेशों फ्रीज की गई ईरानी संपत्तियों को जारी करने की मांग कर रहा है।

Continue reading on the app

गुरुग्राम में नौकरानी से मारपीट में कारोबारी की पत्नी गिरफ्तार:₹100 करोड़ के फ्लैट में मुंह दबाया, बाल खींचे; पड़ोसी ने VIDEO बनाया

गुरुग्राम के बड़े कारोबारी की पत्नी पर मेड से मारपीट के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। मामला गोल्फ कोर्स रोड स्थित अल्ट्रा लग्जरी सोसाइटी द कैमेलियाज के एक फ्लैट का है। मारपीट का एक वीडियो भी सामने आया, जिसमें कारोबारी की पत्नी किचन में मेड से मारपीट करती हुई दिख रही है। उसने मेड का मुंह दबा दिया और उसके बाल भी खींचे। दूसरे फ्लैट से किसी व्यक्ति ने इस वीडियो को रिकॉर्ड किया। बाद में यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इसके बाद पुलिस ने स्वत: संज्ञान लेते हुए सुशांत लोक थाने में मामला दर्ज किया। जिस फ्लैट में मेड के साथ मारपीट हुई, उसकी कीमत करीब 100 करोड़ रुपए बताई जा रही है। हालांकि, पुलिस ने महिला का नाम नहीं बताया। मेड ने नहीं दी शिकायत, नेपाल लौटी सिपाही रोहित की शिकायत पर सुशांत लोक थाने में केस दर्ज किया गया है। रोहित ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर वायरल वीडियो देखने के बाद पुलिस को शिकायत दी थी। करीब 90 सेकेंड का यह वीडियो एक पड़ोसी ने किचन की खिड़की से बनाया था। इसमें महिला मेड को बार-बार थप्पड़ मारते और उसके बाल खींचते नजर आ रही है। मेड नेपाल की रहने वाली है और पिछले करीब दो साल से आरोपी महिला के घर पर काम कर रही थी। उसके एक रिश्तेदार ने बताया कि उसने गुरुग्राम पुलिस में कोई शिकायत नहीं दी है। विवाद के बाद वह अपने घर लौट गई। पुलिस के मुताबिक, मेड ने लिखित बयान देकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से वीडियो हटाने का अनुरोध भी किया। DCP बोले- पुलिस ने खुद संज्ञान लिया DCP (ईस्ट) संदीप कुमार ने कहा, “वायरल वीडियो का स्वत: संज्ञान लेते हुए रविवार रात सुशांत लोक थाने में महिला नियोक्ता के खिलाफ BNS की धारा 115 के तहत FIR दर्ज की गई है। हम तथ्यों का सत्यापन कर रहे हैं और कानून के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।” पुलिस के मुताबिक, घटना की सटीक तारीख अभी स्पष्ट नहीं है। हालांकि, शुरुआती जांच में इसके जुलाई के आखिरी सप्ताह में होने की आशंका है। 16 एकड़ में फैली है सोसाइटी द कैमिलियाज सोसाइटी गुरुग्राम के सेक्टर-42 में गोल्फ कोर्स रोड पर स्थित DLF की अल्ट्रा-लक्जरी रेजिडेंशियल सोसाइटी है। करीब 16 एकड़ में फैली इस सोसाइटी में 4, 5 और 6 BHK के लग्जरी अपार्टमेंट हैं, जिनका आकार करीब 7,196 से 16,500 वर्गफुट तक है। यहां फ्लैटों की कीमत करीब ₹73 करोड़ से ₹168 करोड़ तक बताई गई है। सोसाइटी में स्विमिंग पूल, जिम, स्पा, क्लब और अन्य हाई-एंड सुविधाएं हैं। प्राइम लोकेशन, बड़े आकार के फ्लैट और बेहद ऊंची कीमतों के कारण द कैमिलियाज को गुरुग्राम की सबसे महंगी और प्रतिष्ठित रिहायशी सोसाइटियों में गिना जाता है।

Continue reading on the app

  Sports

IPL क्रिकेटर अभिषेक पोरेल रेप केस में गिरफ्तार, मेडिकल स्टूडेंट ने पुलिस को बताई आपबीती

Abishek Porel IPL Cricketer Arrest News: शिकायतकर्ता मेडिकल छात्रा ने अभिषेक पोरेल पर शादी का वादा करके शारीरिक संबंध बनाने और मारपीट समेत जानलेवा धमकी का भी आरोप लगाया है. पोरेल ने इन आरोपों से साफ इनकार किया था, लेकिन कलकत्ता हाईकोर्ट के आदेश पर पुलिस को ये गिरफ्तारी करनी पड़ी. Tue, 11 Aug 2026 14:54:23 +0530

  Videos
See all

Ranchi Protest Live : लाठीचार्ज के बाद छात्रों का बहुत बड़ा ऐलान | Breaking News | Hemant Soren #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-11T09:38:42+00:00

World Lion Day: पीएम मोदी का बड़ा ऐलान, भारत में तेजी से बढ़ रही एशियाई शेरों की आबादी! Gir National #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-11T09:45:21+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers