Responsive Scrollable Menu

12 साल बर्दास्त किया, अब नहीं हो रहा था… शराबी पति से परेशान थी पत्नी, सोते समय काट दिया गला

जैसलमेर के लूणा खुर्द गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक पत्नी ने अपने शराबी और मारपीट करने वाले पति हनुमानराम की हत्या कर दी. घरेलू हिंसा और सालों की प्रताड़ना से तंग आकर महिला ने यह कदम उठाया. पुलिस ने आरोपी पत्नी को हिरासत में ले लिया है और मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है. इस घटना से गांव में सनसनी फैल गई है.

Continue reading on the app

पंजाब-चंडीगढ़ दिनभर,10 बड़ी खबरें:भज्जी की Y सिक्योरिटी छीनी; सांसद बोले- केजरीवाल ने इस्तीफा मांगा; लेडी रैपिडो ड्राइवर को पीटा

नमस्कार, पंजाब की आज की सबसे बड़ी खबर सांसद हरभजन सिंह भज्जी से जुड़ी रही। AAP सरकर ने उनकी Y कैटेगरी सिक्योरिटी हटा ली, इसके ठीक बाद केंद्र ने भज्जी को CRPF की सिक्योरिटी दे दी। दिनभर की 10 चुनिंदा बड़ी खबरों को VIDEO में देखने के लिए ऊपर क्लिक करें। इन 10 बड़ी खबरों को विस्तार से यहां पढ़ भी सकते हैं। तो आइए जानते हैं, पंजाब-चंडीगढ़ में दिनभर में क्या कुछ खास रहा… 1. AAP सरकार ने भज्जी की सिक्योरिटी छीनी, केंद्र ने CPRF लगाई आम आदमी पार्टी (AAP) के 7 सांसदों के पार्टी छोड़ने को लेकर मचा घमासान थम नहीं रहा है। पंजाब की AAP सरकार ने पूर्व क्रिकेटर व पार्टी छोड़ने वाले राज्यसभा सांसद हरभजन सिंह भज्जी की Y कैटेगरी सिक्योरिटी हटा ली है। उनके जालंधर स्थित घर पर तैनात पंजाब पुलिस के जवानों को तुरंत वापस बुला लिया गया है। इसके तुरंत बाद ही केंद्र सरकार ने भज्जी को CRPF की सिक्योरिटी दे दी। उनके घर के बाहर दिल्ली से भेजे 7 जवान तैनात कर दिए गए हैं। इसी बीच AAP छोड़ने वाले दूसरे राज्यसभा सांसद विक्रमजीत साहनी ने दावा किया कि AAP सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल ने उनसे इस्तीफा मांगा था। मेरा मन भी बन गया था लेकिन फिर सलाहकारों ने रोक दिया। साहनी ने कहा कि पंजाब इस वक्त ICU में है। उसे बचाने के लिए स्ट्रॉन्ग सेंट्रल सपोर्ट या केंद्र सरकार के सहयोग की जरूरत है। वहीं AAP न छोड़ने वाले सांसद संत सीचेवाल ने कहा कि राघव चड्‌ढा ने आजाद ग्रुप बनाने की बात कहकर मुझे 16, 17 और 18 अप्रैल को चाय पर बुलाया था लेकिन मैं वहां नहीं गया। मैंने उन्हें किसी तरह का आजाद ग्रुप बनाने या उसमें शामिल होने से मना कर दिया (पढ़ें पूरी खबर) 2. टेंपरेचर 45 डिग्री पार, सुबह 6 बजे से ही बिजली कट पंजाब में एक ओर जहां टेंपरेचर 45 डिग्री पार होने से भीषण गर्मी पड़ रही है, वहीं कई शहरों में पावर कट से लोग काफी परेशान हैं। बिजली विभाग के पावर कट न लगने के दावे भी फेल साबित हो रहे हैं। आज सुबह 6 बजे से जालंधर और पठानकोट में फिर से बिजली गुल रही। वहीं, लुधियाना में 2 घंटे के कट के बाद भी बिजली के कट जारी है। उधर, मौसम विभाग ने भी 27 अप्रैल से 30 अप्रैल तक हीट वेव, वार्म नाइट का अलर्ट जारी किया है। विभाग ने लोगों को सलाह दी है कि वे दोपहर 12 से शाम 4 बजे तक घर से कम निकलें और खाने-पीने व सेहत का खास ध्यान रखें। बता दें कि देर रात बिजली विभाग ने कटों पर रोक लगाने की बात कही थी। 30 अप्रैल तक 11 kV और उससे ऊपर के किसी भी काम (PTW) की अनुमति बिना जोनल ऑफिस की लिखित मंजूरी के नहीं दी जाएगी। आदेश में कहा गया था कि पहले से तय सभी शटडाउन तुरंत रद्द कर दिए गए हैं। सभी फील्ड अधिकारी तुरंत चल रहे काम बंद करें और बिजली सप्लाई जल्द से जल्द बहाल करें। इन निर्देशों का सख्ती से पालन करें और इसे सबसे ज्यादा प्राथमिकता दें (पढ़ें पूरी खबर) 3. लेडी रैपिडो ड्राइवर को पीटा, गालियां देकर थप्पड़ मारे चंडीगढ़ में एक लेडी रैपिडो ड्राइवर के साथ बीच सड़क युवक ने मारपीट कर दी। कार से उतरते ही उसने पहले थप्पड़ जड़ा और फिर युवती को गालियां देने लगा। युवती ने जब इसका विरोध किया तो लोग इकट्ठा हो गए। दरअसल, मटका चौक पर तेज रफ्तार कार ने रैपिडो ड्राइवर निशा की स्कूटी को कट मारा। बाल-बाल बचने के बाद जब निशा ने कार ड्राइवर को टोकते हुए संभलकर चलने की सलाह दी, तो आरोपी आपा खो बैठा। वो गाली-गलौज करने लगा। इसके बाद वो कार से बाहर निकला और युवती को थप्पड़ जड़ दिया। इसके बाद लोगों ने युवक की पकड़कर पिटाई कर दी। जिसके बाद वो भाग निकला। आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। निशा ने वीडियो जारी कर कहा- मैं चंडीगढ़ में रैपिडो चलाती हूं और मैं आज पहली राइड ड्रॉप करके पेट्रोल पंप की तरफ जा रही थी। गाड़ी वाला बहुत गंदी तरीके से गाड़ी चला रहा था। उसने शराब भी पी रखी थी। फिर वह मुझे हिट करने वाला था। आरोपी विशाल ठाकुर के रूप में हुई है, बिजली विभाग में कॉन्ट्रैक्ट कर्मचारी है (पढ़ें पूरी खबर) 4. सोनम को देखते ही स्टेडियम में 'भाभी-भाभी' का शोर पंजाबी एक्ट्रेस सोनम बाजवा और सिंगर जी खान की मोहाली स्टेडियम में IPL के दौरान हुई नोंकझोंक चर्चा में है। इसका एक वीडियो भी सामने आया था। जिसमें सोनम बाजवा सिंगर खान को कह रही कि मैं तुहाडे नाल गल्ल नहीं करनी। अब सिंगर जी खान ने इसको लेकर पूरा किस्सा सुनाया है। जी खान ने कहा कि जब सोनम वहां पहुंची तो स्टेडियम में फैंस भाभी-भाभी का शोर मचाने लगे। मैंने सोनम से कहा कि देखो, सारा ग्राउंड अब आपको भाभी-भाभी कहकर बुला रहा है! सोनम मुझसे थोड़ी नाराज भी थीं। उन्होंने कहा कि आप स्टेज पर कह रहे थे कि आप मुझे नहीं बुलाएंगे, तो मैंने हंसकर जवाब दिया कि आपको बुलाने के लिए ही तो मैंने वह बात कही थी। दोनों के बीच नोंकझोंक के वीडियो में सोनम बाजवा कैमरे के सामने हाथ हिलाते हुए कह रहीं थी कि मुझे आपसे बात नहीं करनी। इस पर जी खान ने सोनम को कहा- तुस्सी बम्बे जा के भूल्ल गए सी, तां करके छेड़या तुहानू (आप मुंबई जाकर भूल गई थीं, इसलिए आपको छेड़ा था)। जिस पर सोनम ने मुस्कुराते हुए जवाब दिया कि मैं तो हमेशा याद करती हूं। (पढ़ें पूरी खबर) 5. फेरा डालने ससुराल पहुंचे CM मान, पत्नी-बेटी साथ आईं पंजाब में आम आदमी पार्टी (AAP) के सात राज्यसभा सांसदों के पार्टी छोड़ने को लेकर मचे घमासान के बीच मुख्यमंत्री भगवंत मान रविवार को पहली बार अपनी ससुराल हरियाणा के पिहोवा पहुंचे। उनके साथ उनकी पत्नी गुरप्रीत कौर और दो साल की बेटी नियामत कौर भी आईं। भगवंत मान शादी के 3 साल 9 महीने बाद फेरा डालने के लिए पहुंचे थे। वह अपनी ससुराल में करीब 2 घंटे रुके। इस दौरान उन्होंने लंच भी किया। इसके बाद मान पत्नी के पैतृक गांव मदनपुर चले गए। कुछ समय पहले मान के चाचा ससुर हरपाल सिंह का निधन हो गया था। मान ने उनके निधन पर शोक व्यक्त करते हुए परिवार से मुलाकात की। यहां वह आधा घंटा रुके, फिर चंडीगढ़ रवाना हो गए। भगवंत मान और डॉ. गुरप्रीत कौर का विवाह 7 जुलाई 2022 को चंडीगढ़ में हुआ था। शादी में दिल्ली के तत्कालीन मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और अन्य करीबी लोग शामिल हुए थे। डॉ. गुरप्रीत कौर मूल रूप से पिहोवा की रहने वाली हैं और पेशे से डॉक्टर हैं। शादी के करीब दो साल बाद, मार्च 2024 में उनके घर बेटी नियामत का जन्म हुआ। (पढ़ें पूरी खबर) 6. बच्चे न होने पर महिला ने सुसाइड किया, फांसी पर लटका मिला शव अबोहर में शादी के 30 साल बीत जाने के बाद भी महिला के कोई संतान नहीं हुई। जिससे परेशान होकर महिला ने फंसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिवार ने बताया कि वह लंबे समय से मानसिक तनाव में थी। उन की कोई संतान नहीं थी, जिसके कारण वह अक्सर परेशान रहती थीं। परिवार ने उनका इलाज भी कराया था, लेकिन स्थिति में सुधार नहीं हुआ। मृतका की पहचान डोली (50) निवासी सुभाष नगर के रुप में हुई। डोली के पति पप्पू राम ने पुलिस को बताया कि उन्हें कल रात करीब 8 बजे घटना की सूचना मिली। उन्होंने कहा कि जब वे घर पहुंचे, तो डोली मृत पाई गईं। इसके बाद, आसपास के लोगों की मदद से रात करीब 11 बजे शव को सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया। थाना सिटी-2 के प्रभारी दविंदर सिंह ने जानकारी दी कि पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर जांच कर रही है। (पढ़ें पूरी खबर) 7. बच्ची को मरते हुए देख हंसता रहा कातिल मोगा में 8 साल की बच्ची की हत्या के बाद अब उसकी छोटी चचेरी बहन ने पूरी वारदात के बारे में बताया। बच्ची ने कहा कि मेले में आरोपी ढोलक दिलाने के बहाने वहां से साइकिल पर बैठाकर लाया था और करीब 1 किलोमीटर दूर एक सुनसान भट्ठे पर ले गया। यहां पर आरोबी ने बड़ी बहन को अपनी गोद में बिठा लिया और उसके साथ गलत हरकतें करने लगा। उन्होंने कहा क गलत होने का एहसास होने पर वह छटपटाई और भागने लगी तो आरोपी ने उसे पकड़ लिया। इस पर बच्ची ने चिल्लाना शुरू कर दिया। ये सब वह देखती रही। बड़ी बहन जब चुप नहीं हुई, तो आरोपी ने गला घोंट दिया। फिर परने से बांधकर पेड़ के पास ले गया और वहां पर टहनी के सहारे उसे टांग दिया। फिर मरने तक वह जोर-जोर से हंस रहा था। बच्ची ने बताया कि जब बहन को बचाने की कोशिश की तो आरोपी ने उसे भी पकड़ने की कोशिश की लेकिन वो उसके हाथ से छूट गई और दौड़कर सड़क पर आ गई। गंगा पैदल ही अपने घर पहुंची और फिर वहां से 3 किलोमीटर दूर भट्ठे पर जाकर अपने माता-पिता और ताया को सूचना दी। (पढ़ें पूरी खबर) 8. पंजाबी सूफी सिंगर नूरां सिसटर्स में विवाद बढ़ा, रितु का पति बोला-10 लाख मुझसे मांग लेती पंजाबी सूफी सिंगर नूरां सिसटर्स के बीमार पिता गुलशन मीर के इलाज को परिवार में छिड़ी बहस बढ़ती जा रही है। गुलशन मीर की सबसे छोटी बेटी रितु नूरां ने पिता के इलाज में मदद के लिए क्यूआर कोड जारी किया था। इसके बाद सिंगर ज्योति नूरां ने इसे डिलीट करने की बात कही थी और गालियां तक निकाल चुकी हैं। अब रविवार को रितु नूरां के पति (जो रितु से अलग हो चुके हैं) ने वीडियो जारी कर परिवार के भीतर चल रहे तनाव और लेनदेन के विवादों पर अपनी चुप्पी तोड़ी है। उन्हों ज्योति नूरां का पक्ष लेते हुए कहा कि जनता बिना सच जाने ज्योति को निशाना बना रही है। ज्योति अपनी जगह बिल्कुल सही है, उसने परिवार के लिए बहुत कुछ किया है। कुछ लोग जानबूझकर उसकी टांग खींचने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि मीर साहब (पिता) की बीमारी और अस्पताल के खर्चों को लेकर सब दिखावा है। परिवार के पास संपत्तियों और कारों की कोई कमी नहीं है, लेकिन उनकी मांगने की आदत कभी नहीं जाती। 10 लाख मुझसे मांग लेते। रितु किसी मंगी के साथ मिलकर विवाद खड़ा कर रही है। (पढ़ें पूरी खबर) 9. 12वीं की फर्जी मार्कशीट से पुलिस में नौकरी पाई, वेरिफिकेशन में हुआ खुलासा पंजाब पुलिस में 12वीं की फर्जी मार्कशीट लगाकर नौकरी आशिल करली। हालांकि जब मार्कशीट को वेरिफिकेशन के लिए भेजा गया, जो वह पड़ा गया। पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड ने अब पुलिस को कार्रवाई करने के लिए पत्र लिखा है। बोर्ड ने आरोपी को अपने रिकॉर्ड में ब्लैकलिस्ट कर दिया और उसका फर्जी सर्टिफिकेट जब्त कर लिया। वेरिफिकेशन के लिए भेजा गया सर्टिफिकेट मार्च 2011 का था। जांच के दौरान इसमें गड़बड़ी सामने आई। सर्टिफिकेट पर आवेदक का नाम राजबीर सिंह दर्ज था, जबकि माता-पिता के नाम भी मेल खा रहे थे, लेकिन रिकॉर्ड में यह प्रमाण पत्र मौजूद नहीं मिला। बोर्ड अधिकारियों के अनुसार, हर महीने 2000 से ज्यादा सर्टिफिकेट वेरिफिकेशन के लिए आते हैं। यह पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी रेलवे, भारतीय सेना और पासपोर्ट कार्यालय से जुड़े कई फर्जी सर्टिफिकेट सामने आ चुके हैं। (पढ़ें पूरी खबर) खबर हटके 10. अब चेहरे से पकड़े जाएंगे क्रिमिनल पंजाब पुलिस में अब अपराधियों को पकड़ने के लिए फेशियल रिकॉग्निशन टेक्नोलॉजी शुरू कर दी गई है, जिससे पुलिस अब अपराधियों को मौके पर ही उनका चेहरा स्कैन कर उनके आपराधिक रिकॉर्ड की पहचान कर सकती है। ऐसे ही पुलिस ने मोहाली में एक युवक को पकड़ा है। वह अपना कोई रिकॉर्ड नहीं बता रहा था। जब स्पाइस ID से उसका चेहरा स्कैन किया गया तो पूरा क्रिमिनल रिकॉर्ड सामने आ गया। पुलिस के मुताबिक युवक नाम गलत बता रहा था। शक होने पर उसका चेहरा स्कैन किया गया तो पता चला कि उसके खिलाफ पहले ही बठिंडा में 2 केस दर्ज है। जिनमें एक नशा तस्करी और दूसरा झगड़े का केस है। वह 2 महीने पहले ही जमानत पर जेल से छूटा। हालांकि पुलिस ने उसे पूछताछ के बाद छोड़ दिया। पुलिस के मुताबिक AI टेक्नोलॉजी के बेस पर यह सॉफ्टवेयर तैयार किया गया है। जिसमें जेलों में बंद सभी आरोपियों की डिटेल डाली गई है। यह सॉफ्टवेयर असली फोटो के साथ-साथ आंखों के बीच की दूरी, नाक की बनावट, चेहरे के अन्य हिस्सों की भी पहचान कर कोड बना लेता है। इसके बाद उसे डेटाबेस में मौजूद रिकॉर्ड के साथ जोड़ दिया जाता है। इसके लिए पुलिस को टीस्कोप जैसे मोबाइल ऐप दिए गए हैं, जिससे वे संदिग्ध की पहचान करते हैं (पढ़ें पूरी खबर) (कल शाम 6 बजे फिर होगी मुलाकात)

Continue reading on the app

  Sports

IPL 2026 में Vaibhav Suryavanshi का तूफानी शतक, फिर Injury ने बढ़ाई सनराइजर्स की टेंशन

शनिवार को खेले गए मुकाबले में दर्शकों को जहां रोमांचक खेल देखने को मिला, वहीं एक समय पर चिंता का माहौल भी बन गया था। राजस्थान रॉयल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेले गए मुकाबले के दौरान युवा खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी को चोट लगने की खबर से टीम और प्रशंसकों में हलचल देखी गई।

मौजूद जानकारी के अनुसार, सनराइजर्स हैदराबाद की पारी के शुरुआती ओवरों में वैभव सूर्यवंशी गेंद के पीछे दौड़ते हुए अचानक असहज नजर आए और अपने पैर के पिछले हिस्से को पकड़ते हुए मैदान पर ही रुक गए। इसके बाद उन्होंने तुरंत टीम स्टाफ को संकेत दिया और सहायता के साथ मैदान से बाहर चले गए। शुरुआती तौर पर इसे मांसपेशियों में खिंचाव या थकान से जुड़ी समस्या माना जा रहा है।

गौरतलब है कि मैच के बाद टीम के बल्लेबाजी कोच विक्रम राठौर ने स्थिति को लेकर राहत भरी जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि खिलाड़ी को हल्की परेशानी महसूस हुई थी, लेकिन उपचार के बाद अब वह ठीक लग रहे हैं और अगले एक-दो दिन में स्थिति और स्पष्ट हो जाएगी।

बता दें कि यह घटना उस शानदार प्रदर्शन के तुरंत बाद हुई, जिसमें 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी ने बल्लेबाजी में कमाल दिखाया । उन्होंने मात्र 37 गेंदों में 103 रन की तेज पारी खेली, जिसमें कई छक्के और चौके शामिल रहे हैं। उन्होंने बेहद कम गेंदों में शतक पूरा कर नया कीर्तिमान भी बनाया और कम उम्र में बड़ी उपलब्धि हासिल की।

मौजूद जानकारी के अनुसार, इस पारी के साथ ही वैभव सूर्यवंशी ने टी-20 प्रारूप में 1000 रन पूरे करने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ियों में अपना नाम दर्ज कराया। उनकी इस उपलब्धि को भारतीय क्रिकेट में एक बड़े उभरते सितारे के रूप में देखा जा रहा है।

हालांकि, उनके इस शानदार प्रदर्शन के बावजूद टीम को मैच में हार का सामना करना पड़ा। राजस्थान रॉयल्स द्वारा बनाए गए बड़े लक्ष्य को सनराइजर्स हैदराबाद ने सफलतापूर्वक हासिल कर लिया और मुकाबला अपने नाम किया।  टीम प्रबंधन अब वैभव सूर्यवंशी की फिटनेस पर नजर बनाए हुए है और आगे के मैचों में उनकी उपलब्धता को लेकर फैसला लिया जाएगा।
Sun, 26 Apr 2026 19:47:20 +0530

  Videos
See all

US-Israel-Iran War: ‘अमेरिका का सैन्य लक्ष्य फेल हो गया’ #abbasaraqchi #iranwar #aajtak #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-26T14:33:47+00:00

West Bengal Election 2026 | TMC Vs BJP | बंगाल में 'बंपर' वोटिंग...किसकी 'लहर'...हर फैक्टर ! News #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-26T14:36:12+00:00

Donald Trump Attacked: ट्रंप पर हमला करने वाले का बहुत बड़ा कबूलनामा? Top News |White House #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-26T14:34:39+00:00

Breaking News | Pakistan में भारत के दुश्मन आतंकी Sheikh Yusuf Afridi की हत्या | Pakistan News #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-26T14:42:00+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers