Responsive Scrollable Menu

Summer में दही खाते वक्त न करें ये Common Mistake, सेहत को होगा भारी नुकसान

गर्मियों के मौसम में दही का सेवन करना पाचन, हाइड्रेशन और गट हेल्थ के लिए काफी हेल्दी माना जाता है। क्योंकि दही में प्रचुर मात्रा में कैल्शियम, प्रोटीन और गुड बैक्टीरिया (प्रोबायोटिक्स) पाए जाते हैं, जो डाइजेस्टिव सिस्टम को मजबूत करते हैं और शरीर को भी ठंडक पहुंचाता है। भीषण गर्मी में दही का सेवन करने से बॉडी का तापमान संतुलित रहता है और डिहाइड्रेशन से बचाव होता है। समर सीजन में दही खाना आमतौर पर काफी फायदेमंद माना जाता है, हालांकि यह जब भी अच्छा माना जाता है जब आप इसे सही तरीके और समय पर खाना पसंद करें। गर्मियों में दही खाया तो सेहत अच्छी बनेंगी या बिगड़ेगी, यह आपको बताते हैं।

गर्मियों में दही खाने के फायदे

दही खाने से पेट हल्का और सुपाच्य होता है, इसलिए यह एसिडिटी, कब्ज और अपच जैसी समस्याओं में राहत देता है। जब आप लस्सी, छाछ या रायता के रुप में दही का सेवन करते हैं, तो ज्यादा फायदे मिलते हैं, क्योंकि ये शरीर को हाइड्रेट करता है और इलेक्ट्रोलाइट्स का संतुलन बनाता है। गौरतलब है कि प्रोबायोटिक्स आंतों के गुड बैक्टीरिया को बढ़ाते हैं, जिससे इम्यून सिस्टम भी मजबूत रहता है। 

गट हेल्थ के लिए दही का सेवन करना अच्छा माना जाता है। क्योंकि इसमें प्रोबायोटिक्स आंतों के माइक्रोबायोम को संतुलित रखते हैं, जिससे पाचन प्रक्रिया बेहतर होती है और शरीर पोषक तत्वों को प्रभावी तरीके से अवशोषित करता है। प्रतिदिन दही का सेवन करने से गैस, ब्लोटिंग और इर्रिटेबल बॉवेल जैसी समस्याओं में राहत दिलाता है। इसके साथ ही हेल्थ पाचन तंत्र मानसिक स्वास्थ्य को भी सकारात्मक रूप से प्रभावित करता है, जो कि ऊर्जा और मूड बेहतर रहता है।

गर्मियों में दही खाने का सही तरीका

- रात के समय दही खाने से आप बीमार हो सकते हैं या फिर सर्दी-खांसी, गले में खराश, और कफ की समस्या हो सकती है। सबसे बेहतर है कि आप दिन में दही का सेवन करें।

- इस बात का ध्यान रखें कि बहुत ही ज्यादा खट्टा या बासी दही खाने से बचना चाहिए, क्योंकि यह पेट में गैस, जलन या इंफेक्शन का कारण बन सकता है।

- जिन लोगों के लैक्टोज इंटॉलरेंस, एलर्जी या बार-बार सर्दी-जुकाम की समस्या होती है, उन्हें दही को सीमित मात्रा में ही सेवन करना चाहिए।

- हमेशा दही को ताजा ही खाएं और लंबे समय से बाहर रखा हुआ दही का सेवन बिल्कुल भी न करें, क्योंकि गर्मी में यह जल्दी खराब होता है। 

गौरतलब है कि गर्मी में दही खाना काफी सुरक्षित है लेकिन इसको हमेशा सही मात्रा में ही सेवन करें, तो यह शरीर के लिए काफी फायदेमंद मानी जाएगी और आपको गर्मी से राहत मिलेगी। इसके साथ ही आपका गट हेल्थ भी स्ट्रांग बना रहेगा। 

Continue reading on the app

पलवल में मां-बेटी की पीटकर हत्या, 3 महीने के मासूम को लेकर कातिल पिता फरार

हरियाणा के पलवल जिले के गांव किठवाड़ी में एक शख्स ने अपनी 23 वर्षीय पत्नी और 4 वर्षीय बेटी की पीट-पीट कर हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी 3 माह के नवजात बेटे को लेकर घर से फरार हो गया। घटना के बाद इलाके में सनसनी मच गई है।

Continue reading on the app

  Sports

यह थोड़ा अजीब होने वाला है... डीपीएस आरके पुरम में दिए अपने भाषण में विराट कोहली ने ऐसा क्यों कहा?

भारतीय क्रिकेट के दिग्गज विराट कोहली ने मंगलवार को डीपीएस (दिल्ली पब्लिक स्कूल) आरके पुरम में क्रिकेट अकादमी के उद्घाटन समारोह में प्रेरणादायक संदेश दिया. उन्होंने छात्रों से अपने शिक्षण वातावरण का सम्मान करने और ईमानदारी और प्रतिबद्धता के साथ अपने सपनों को साकार करने का आग्रह किया. कार्यक्रम के दौरान छात्रों को संबोधित करते हुए कोहली ने कहा कि उन्हें स्कूली सभाओं को संबोधित करने की आदत नहीं है, लेकिन श्रोताओं से उनका गहरा जुड़ाव महसूस हुआ, क्योंकि वे भी कभी जीवन के इसी पड़ाव पर थे. अपने जीवन के सफर पर प्रकाश डालते हुए उन्होंने बताया कि कैसे क्रिकेट को अपने करियर के रूप में चुनने के बाद उनकी प्राथमिकताएं जल्दी ही बदल गईं. Tue, 28 Apr 2026 19:43:45 +0530

  Videos
See all

Why is the UK's nuclear deterrent at the end of a Scottish loch? | In Case You Missed It #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-28T14:00:31+00:00

Sreeleela: श्रीलीला की सादगी देख फैन्स हुए दीवाने #shorts #shortsvideo #viralvideo #viralshorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-28T14:01:42+00:00

Iran America War Update: मोजतबा खामेनेई का 'नया अवतार' देख सदमे में डोनाल्ड ट्रंप? Iran vs USA News #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-28T14:00:18+00:00

Bengal Election | Mamata Banerjee: इसलिए बंगाल चुनाव में चलती है फुटबॉल? | BJP | West Bengal #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-28T14:05:39+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers