Breaking News: CM सम्राट चौधरी के घर पर Bulldozer एक्शन! | Tarapur | Samrat Choudhary | Munger
Breaking News: CM सम्राट चौधरी के घर पर Bulldozer एक्शन! | Tarapur | Samrat Choudhary | Munger news18 live | aaj ka taaja khabar | आज की ताजा खबर | up live news | news18 up live news | up news live | aaj ke taaja khabar | hindi hews | latest news | news in hindi | hindi samachar | hindi khabar | n18oc_uttar_pradesh SUBSCRIBE to get the Latest News & Updates - http://bit.ly/News18UP News18 Mobile App - https://onelink.to/desc-youtube Follow Us on Social Media: Website: https://bit.ly/3auydBL Twitter: https://twitter.com/News18UP https://twitter.com/News18_UK Facebook: https://www.facebook.com/News18UP/ https://www.facebook.com/News18UK/ About Channel: News18 UP Uttarakhand is one of India's leading Hindi news channel and can be watched live on YouTube. News18 UP Uttarakhand news channel is a part of Network 18. Topics such as politics, education, health, environment, economy, business, sports, and entertainment are covered by this channel. The channel gives nationwide coverage. News18 UP Uttarakhand ,भारत का एक मात्र भरोसेमंद और लोकप्रिय न्यूज़ चैनल है। यह चैनल नेटवर्क १८ का हिस्सा है। यह चैनल उत्तरप्रदेश एवं उत्तराखंड के सभी क्षेत्रीय खबरों के साथ साथ सरकार, राजनीति, पर्यावरण , खेल-कूद से जुड़ी राष्ट्रीय एवं अंतराष्ट्रीय खबरें प्रसारित करता है|
West Bengal Election:' पहले चरण के मतदान रिकॉर्ड को दूसरे में तोड़ देना है', हुगली की रैली में PM मोदी ने वोटर्स से की खास अपील
PM Modi Rally: PM मोदी ने हुगली के आरामबाग में विजय संकल्प सभा को संबोधित किया. उन्होंने मतदाताओं से अपील की कि 29 मई को पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में पहले फेज के टर्नआउट को पछाड़कर रिकॉर्ड बनाना है. आप जान लें कि पहले फेज में करीब 92 प्रतिशत मतदान किया गया था. पीएम मोदी ने अब इस रिकॉर्ड को भी तोड़ देने की अपील की है.
पश्चिम बंगाल विधानसभा में हुगली में मौजूद एक जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि 15 वर्षों तक टीएमसी ने बंगाल की जनता को डराया है. अब ये लोग एक बात को भूल चुके हैं कि जब अत्याचार अपनी चरम सीमा तक पहुंचता है तो जनता मां दुर्गा का रूप धारण करके अन्याय को मिटाने का काम करती है. आज बंगाल के हर बूथ पर उमड़ती भीड़ कह रही है, 'डर को त्यागो, विश्वास रखो'."
TMC सरकार को उखाड़ फेंकना है
आरामबाग में PM मोदी ने कहा, कुछ वक्त पहले वे सिंगूर आए थे, उस वक्त उन्होंने टीएमसी की निर्मम सरकार के प्रति जनता का गुस्सा देखा था. आज वे फिर ऐसा देख रहे हैं. यह गुस्सा अपने चरम पर पहुंच चुका है. इस गुस्से में बंगाल का लक्ष्य है कि TMC सरकार को उखाड़ फेंकना है.
#WATCH | Hooghly | West Bengal Assembly Elections 2026 | Addressing a public rally, Prime Minister Narendra Modi says, "For 15 years, TMC intimidated the people of Bengal. But these people forgot one thing. When oppression reaches its limit, the public takes the form of Mother… pic.twitter.com/7Rnnpt9BBx
— ANI (@ANI) April 26, 2026
जनता मां दुर्गा का रूप लेती है
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि 15 साल तक टीएमसी ने पश्चिम बंगाल के लोगों को जमकर लूटा है. ये लोग एक चीज भूल गए, जब अत्याचार की हद हो जाती है, तो जनता मां दुर्गा का रूप लेती है. अन्याय का विसर्जन कर देती है. आज बंगाल के हर बूथ पर जनसैलाब उमड़ रहा है. भय OUT और भरोसा IN.
सचिवालय से नहीं चलती TMC की सरकार
पीएम मोदी बोले कि टीएमसी की निर्मम सरकार, नबन्ना सचिवालय से नहीं चल पाती है. इस सरकार को या तो गुंडे और मस्तान चलाया करते हैं या फिर हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद सरकार हरकत को मजबूर होती है.
टीएमसी सरकार की विश्वसनीयता शून्य
पीएम मोदी ने कहा कि टीएमसी सरकार ने यहां अपने कुकर्मों से बंगाल की जनता का भरोसा पूरी तरह से खो दिया है. ऐसे में लोग आए दिन कोर्ट-कचहरी जाने को पूरी तरह से मजबूर हैं. शिक्षक भर्ती घोटाला, टीएमसी के मंत्रियों ने भर्ती लूट ली. हजारों युवाओं को पूरी तरह से बर्बाद कर दिया. संवेदनशील सरकार होती तो ईमानदारी से जांच होती. मगर कोर्ट को इस केस में जांच के आदेश देने पड़े. टीएमसी सरकार की विश्वसनीयता पूरी तरह से शून्य है.'
ये भी पढ़ें: यूपी के इस शहर को मिलेगी स्मार्ट सफर की सौगात, शुरू होगा पब्लिक बाइक शेयरिंग सिस्टम
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others
News18
News Nation













.jpg)






