Firing On Trump Big Breaking LIVE: किसने कराया Trump पर हमला? शूटर का बड़ा खुलासा | Washington | US
Firing On Trump Big Breaking LIVE: किसने कराया Trump पर हमला? शूटर का बड़ा खुलासा | Washington | US Firing On Trump News Updates: अमेरिका की राजधानी वॉशिंगटन DC में शनिवार रात एक हाई-प्रोफाइल इवेंट के दौरान उस वक्त हड़कंप मच गया जब व्हाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट्स डिनर में अचानक गोलियों की आवाज सुनाई दी. तेज धमाकों जैसी आवाजों के बीच US सीक्रेट सर्विस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को मंच से हटाकर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया #washingtonfiring #donaldtrump #jdvance #Trump #WHCADinner #BreakingNews #WashingtonDC #TrumpAttack #SecretService #WhiteHouse #SecurityBreach #WashingtonHilton #USPolitics #breakingnews #iranuswar #iranusconflict #iranisraelwar #middleeast ------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------ Disclaimer: Republic Media Network may provide content through third-party websites, operating systems, platforms, and portals (‘Third-Party Platforms’). Republic does not control and has no liability for Third-Party Platforms, including content hosted, advertisements, security, functionality, operation, or availability. ------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------ रिपब्लिक भारत देश का नंबर वन न्यूज चैनल है। देश और दुनिया की जनहित से जुड़ी ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल और मनोरंजन की खबरों का खजाना है । इस खजाने तक पहुंचने के लिए रिपब्लिक भारत से जुड़े रहिए और सब्सक्राइब करिए। ► http://bit.ly/RBharat R. Bharat TV - India's no.1 Hindi news channel keeps you updated with non-stop LIVE and breaking news. Watch the latest reports on political news, sports news, entertainment, and much more. आप Republic Bharat से जुड़ें और अपडेट्स पाएं! ???? Facebook: https://www.facebook.com/RepublicBharatHindi/ ???? Twitter: https://twitter.com/Republic_Bharat ???? Instagram: https://www.instagram.com/republicbharat/ ???? WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029Va7GPTi7dmecQ2LFH01I ???? Telegram: https://t.me/RepublicBharatHindi ???? LinkedIn: https://www.linkedin.com/company/republic-bharat/
पहले चरण में TMC का टूट गया घमंड.. दूसरे चरण में भाजपा की जीत पक्की, बंगाल में PM मोदी का बड़ा दावा, ममता सरकार को घेरा
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के पहले चरण में 152 सीटों पर मतदान हो चुका है। वहीं अब 29 अप्रैल को दूसरे चरण की 142 सीटों के लिए चुनाव प्रचार भी जोरों पर चल रहा है। बंगाल में भाजपा की सरकार बनाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद चुनाव में पूरी ताकत झोंक रहे हैं। इसी बीच, पीएम मोदी ने रविवार, 26 अप्रैल 2026 को बनगांव में एक जनसभा को संबोधित किया है। इस दौरान उन्होंंने तृणमूल कांग्रेस (TMC) सरकार पर जमकर हमला बोला और गंभीर आरोप लगाए।
प्रधानमंत्री मोदी ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि बंगाल ने पहले चरण की वोटिंग में कमाल कर दिया है। पहले चरण में टीएमसी का घमंड टूट गया है। अब दूसरे चरण में भाजपा की भारी जीत पक्की होती जा रही है। उन्होंने कहा कि बंगाल में यह चुनाव अपने आखिरी दौर में है, लेकिन आपने एक बात नोटिस की होगी। 15 साल पहले, टीएमसी मां, माटी, मानुस की बात करके सत्ता में आई थी, अब वे उन शब्दों को बोल भी नहीं सकते। मैं आपको इसके पीछे की वजह बताता हूं। अगर ये टीएमसी वाले वे शब्द बोलेंगे, तो उनके पाप सामने आ जाएंगे।
पीएम मोदी ने कहा, टीएमसी की क्रूरता ने ‘मां’ को रुलाया, ‘माटी’ (मातृभूमि) को सिंडिकेट और घुसपैठियों को सौंप दिया, और बंगाल के ‘मानुस’ (लोगों) को भागने पर मजबूर कर दिया। प्रधानमंत्री ने आरोप लगाया कि टीएमसी सरकार केवल अपने हितों की चिंता करती है और जनता के सुख-दुख से उसका कोई लेना-देना नहीं है। उन्होंने कहा कि बंगाल की विरासत और सामर्थ्य को पूरी दुनिया जानती है, लेकिन टीएमसी उस पर कुंडली मारकर बैठी है।
पीएम मोदी ने ममता सरकार को बताया ‘महा जंगलराज’
पीएम मोदी ने ममता के शासन को ‘महा जंगलराज’ बताया। उन्होंने कहा कि टीएमसी के शासन में छोटे से छोटे नेता और गुंडे भी खुद को सरकार समझते हैं। हुगली नदी के आस-पास का इलाका कभी मिलों और फैक्ट्रियों का हब हुआ करता था, लेकिन आज उन मिलों पर ताले लगने की खबरें आ रही हैं। अंग्रेजों के जमाने की फैक्ट्रियां भी बंद हो रही हैं।
प्रधानमंत्री ने कहा कि अब राज्य में सिर्फ और सिर्फ एक ही दुकान बची है और वह दुकान है सिंडिकेट का कट-मनी और कमीशनखोरी। ऐसी सरकार को जाना होगा। ऐसी सरकार को हटाना होगा। इसीलिए बंगाल का एक ही नारा है और एक ही फैसला है बंगाल में बदलाव जरूरी है।
पीएम मोदी ने कहा कि अब अत्याचार और अन्याय को और बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पिछले 15 वर्षों से टीएमसी गलत काम कर रही है। इससे पहले बंगाल ने 30 साल तक वामपंथी शासन देखा और फिर टीएमसी को तीन बार मौका दिया, लेकिन अब बदलाव का समय आ गया है।
उन्होंने केंद्र सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना, जनधन योजना, लखपति दीदी, आयुष्मान कार्ड और पीएम किसान सम्मान निधि जैसी योजनाओं का लाभ देशभर में मिला है। उन्होंने आरोप लगाया कि टीएमसी ने केवल झूठे वादे किए।
किसानों को लेकर क्या बोले प्रधानमंत्री मोदी?
प्रधानमंत्री मोदी ने अपने भाषण में किसानों और खेती का जिक्र भी किया। उन्होंने कहा कि भाजपा के लिए किसानों की भलाई पहली प्राथमिकता है। हम किसानों और मजदूरों दोनों की चिंताओं को समक्षते हैं। इसलिए पिछले 11 सालों में भाजपा सरकार ने जूट के लिए एमएसपी को दोगुना कर दिया है।
उन्होंने आगे कहा, भाजपा सरकार ने जूट की खरीद तीन गुना बढ़ा दी है। गेहूं और चावल के लिए 100 प्रतिशत जूट पैकेजिंग का इस्तेमाल जरूरी कर दिया है और जूट की मांग बढ़ाने के लिए एकल-उपयोग प्लास्टिक पर बैन लगा दिया है। इससे यह पक्का होता है कि बंगाल में जूट मिलों को ज़्यादा से ज्यादा ऑर्डर मिलें। लेकिन टीएमसी का सिंडिकेट इन मिलों को चलने नहीं देता। यहां के किसानों की भलाई के लिए टीएमसी सरकार को अलविदा कहना होगा।
The massive rally in Bangaon sends a clear and decisive signal that TMC’s defeat is imminent. Across West Bengal, frustration over corruption, poor governance and broken promises is at its peak.@BJP4Bengal
https://t.co/GMnFx7LEHS— Narendra Modi (@narendramodi) April 26, 2026
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others
Republic Bharat
Mp Breaking News
















/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)




