पश्चिम बंगाल चुनाव: राहुल की रैली में जिन दो बातों पर भीड़ की प्रतिक्रिया रही अलग-अलग
राहुल गांधी अपनी रैली में जब ममता बनर्जी पर हमला करते थे तो भीड़ की प्रतिक्रिया कुछ और होती थी और नरेंद्र को निशाने पर लेते थे तो भीड़ की प्रतिक्रिया बिल्कुल अलग होती थी.
IAS Transfer: राज्य में हुआ 30 आईएएस अफसरों का तबादला, सरकार ने सौंपा नया पदभार, आदेश जारी
तेलंगाना की ब्यूरोक्रेसी में बड़ा बदलाव हुआ है। राज्य सरकार ने एक साथ 30 आईएएस अधिकारियों का तबादला (IAS Transfer) किया है। संगारेड्डी, हैदराबाद, निर्मल समेत कई जिलों के कलेक्टर और जिला पदाधिकारी बदले गए हैं। इसके अलावा कई विभागों में नए सचिव, आयुक्त और निदेशक नियुक्त किए गए हैं। शनिवार की रात को सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा तबादले और नियुक्ति से संबंधित आदेश जारी किया है।
संजय कुमार, विशेष मुख्य सचिव, पीआर एंड आरडी, RWS और RSAD विभाग को स्थानांतरित करके विशेष अधिकारी तेलंगाना भवन नई दिल्ली के पद पर नियुक्त किया गया है। सरकार के विशेष मुख्य सचिव LET एंड F विभाग पद पर कार्यरत एम दाना किशोर को विशेष मुख्य सचिव, पीआर एंड आरडी, RWS और RSAD विभाग पद पर नियुक्त किया गया है। इसके अलावा वह राज्यपाल के विशेष मुख्य सचिव पद के FAC में भी बने रहेंगे।
इन जिलों में नियुक्त किए गए नए कलेक्टर
- निर्मल के कलेक्टर और जिला मजिस्ट्रेट पद पर भावेश मिश्रा को नियुक्त किया गया है।
- हैदराबाद के कलेक्टर और जिला मजिस्ट्रेट पद की जिम्मेदारी प्रियंका अला को सौंपी गई है।
- नारायनपेट के कलेक्टर पद पर कार्यरत प्रतीक जैन को स्थानांतरित करके संगारेड्डी कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट पद पर नियुक्त किया गया है।
- खम्मम का नया कलेक्टर दिवारका टीएस को बनाया गया है।
- नारायण पेट के कलेक्टर और जिला मजिस्ट्रेट पद पर चेक्का प्रियंका को नियुक्त किया गया है।
- नगरकरनूल कलेक्टर पद की जिम्मेदारी हेमंत केशव पाटील को दी गई है।
- आदिलाबाद का नया कलेक्टर मंडा मकरांडू को बनाया गया है।
- मुलुगू के कलेक्टर पद पर भोरखड़े हेमंत सहदेवराव को पदस्थ किया गया है।
इन आईएएस अफसरों को भी मिली नई जिम्मेदारी
हरिचंदन दसारी कलेक्टर और जिला मजिस्ट्रेट हैदराबाद को LET एंड F विभाग में सरकारी सचिव के पद पर नियुक्त किया गया है। कृष्ण आदित्य एस. निदेशक इंटरमीडिएट शिक्षा और सचिव इंटरमीडिएट शिक्षा बोर्ड को उद्योग एवं वाणिज्य विभाग की विशेष सचिव के पद पर नियुक्त किया गया है।
जेंडगे के हनुमंत कोंडिबा निदेशक नगर नागरिक आपूर्ति को स्थानांतरित करके सीईओ आरोग्य श्री हेल्थ केयर ट्रस्ट के पद पर नियुक्त किया गया है। पी.प्रवीण्या कलेक्टर और जिला मजिस्ट्रेट संगारेड्डी को विशेष सचिव (आर एंड बी) विभाग पद पर नियुक्त किया गया है। संतोष बीएम निदेशक जनजातीय कल्याण को विशेष सचिव जनजातीय कल्याण विभाग के पद की जिम्मेदारी दी गई है।
किरणमई कॉप्पीसेट्टी सब कलेक्टर बांसवाड़ा कामरेड्डी जिला को स्थानांतरित करके एडिशनल कलेक्टर (लोकल) बॉडीज रंगारेड्डी पद पर नियुक्त किया गया है। एडिशनल कलेक्टर (लोकल बॉडी) आसिफाबाद के पद पर युवराज मरमत को नियुक्त किया गया है। अभिलाष अभिनव, निर्मल कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट को निदेशक, इंटरमीडिएट एजुकेशन और सचिव, बोर्ड ऑफ़ इंटरमीडिएट एजुकेशन के पद पर नियुक्त किया गया। जीवी श्याम प्रसाद लाल को निदेशक सिविल सप्लाई के पद पर नियुक्त किया गया है।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
BBC News
Mp Breaking News























