Responsive Scrollable Menu

UP में सपा नेता जीतू ने 3 भाजपाई दोस्तों को उतारा मौत के घाट, बर्थडे पार्टी में केक को लेकर हुआ झगड़ा तो सिर में उतारी गोलियाँ: बुलंदशहर पुलिस ने शुरू की जाँच

उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में एक मामूली विवाद ने हिंसक रुप ले लिया और समाजवादी पार्टी से जुड़े जीतू ने अपने 3 भाजपाई दोस्तों को गारी मार दी।

Continue reading on the app

JAC 12th Result 2026: झारखंड बोर्ड इंटर रिजल्ट कभी भी हो सकता है जारी, सिर्फ 4 स्टेप्स में डाउनलोड करें मार्कशीट

झारखंड बोर्ड के लाखों छात्रों और उनके अभिभावकों का इंतजार अब कभी भी खत्म हो सकता है। झारखंड अधिविद्य परिषद (JAC) जल्द ही 12वीं (इंटरमीडिएट) परीक्षा 2026 का रिजल्ट जारी करने वाला है। 10वीं का परिणाम पहले ही घोषित किया जा चुका है, ऐसे में अब 12वीं के नतीजे किसी भी समय जारी हो सकते हैं।

रोल नंबर और रोल कोड रखें तैयार
रिजल्ट चेक करने के लिए छात्रों को अपना Roll Number और Roll Code दर्ज करना होगा। अगर आपको ये डिटेल्स याद नहीं हैं, तो अभी से अपना एडमिट कार्ड पास में रख लें, ताकि रिजल्ट जारी होते ही बिना देरी के चेक कर सकें।

सिर्फ 4 स्टेप्स में डाउनलोड करें मार्कशीट
रिजल्ट जारी होने के बाद आप आसानी से ऑनलाइन मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं:
आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं
“JAC 12th Result 2026” लिंक पर क्लिक करें
रोल नंबर और रोल कोड दर्ज करें
रिजल्ट स्क्रीन पर दिखेगा—डाउनलोड या प्रिंट कर लें

बिना इंटरनेट भी ऐसे देखें रिजल्ट
अगर आपके पास स्मार्टफोन या इंटरनेट नहीं है, तो भी आप SMS के जरिए रिजल्ट पा सकते हैं:
मैसेज टाइप करें:
Result JAC 12th <space> Roll Number <space> Roll Code
इसे 562630 पर भेजें
कुछ ही देर में रिजल्ट आपके मोबाइल पर आ जाएगा

टॉपर्स को मिलेगा सम्मान
रिजल्ट के साथ ही बोर्ड टॉपर्स की लिस्ट भी जारी करेगा। राज्य में टॉप करने वाले छात्रों को सरकार की ओर से सम्मानित किया जाएगा, जिससे उनका मनोबल और बढ़ेगा।

जरूरी सलाह
रिजल्ट जारी होने के बाद वेबसाइट पर ट्रैफिक ज्यादा हो सकता है, इसलिए धैर्य रखें। साथ ही केवल आधिकारिक वेबसाइट से ही अपना रिजल्ट चेक करें। अगर आपने इस साल JAC 12वीं परीक्षा दी है, तो अब बस कुछ ही पलों में आपका रिजल्ट आपके सामने होगा तैयार रहें!

Continue reading on the app

  Sports

IPL 2026 में Vaibhav Suryavanshi का तूफानी शतक, फिर Injury ने बढ़ाई सनराइजर्स की टेंशन

शनिवार को खेले गए मुकाबले में दर्शकों को जहां रोमांचक खेल देखने को मिला, वहीं एक समय पर चिंता का माहौल भी बन गया था। राजस्थान रॉयल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेले गए मुकाबले के दौरान युवा खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी को चोट लगने की खबर से टीम और प्रशंसकों में हलचल देखी गई।

मौजूद जानकारी के अनुसार, सनराइजर्स हैदराबाद की पारी के शुरुआती ओवरों में वैभव सूर्यवंशी गेंद के पीछे दौड़ते हुए अचानक असहज नजर आए और अपने पैर के पिछले हिस्से को पकड़ते हुए मैदान पर ही रुक गए। इसके बाद उन्होंने तुरंत टीम स्टाफ को संकेत दिया और सहायता के साथ मैदान से बाहर चले गए। शुरुआती तौर पर इसे मांसपेशियों में खिंचाव या थकान से जुड़ी समस्या माना जा रहा है।

गौरतलब है कि मैच के बाद टीम के बल्लेबाजी कोच विक्रम राठौर ने स्थिति को लेकर राहत भरी जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि खिलाड़ी को हल्की परेशानी महसूस हुई थी, लेकिन उपचार के बाद अब वह ठीक लग रहे हैं और अगले एक-दो दिन में स्थिति और स्पष्ट हो जाएगी।

बता दें कि यह घटना उस शानदार प्रदर्शन के तुरंत बाद हुई, जिसमें 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी ने बल्लेबाजी में कमाल दिखाया । उन्होंने मात्र 37 गेंदों में 103 रन की तेज पारी खेली, जिसमें कई छक्के और चौके शामिल रहे हैं। उन्होंने बेहद कम गेंदों में शतक पूरा कर नया कीर्तिमान भी बनाया और कम उम्र में बड़ी उपलब्धि हासिल की।

मौजूद जानकारी के अनुसार, इस पारी के साथ ही वैभव सूर्यवंशी ने टी-20 प्रारूप में 1000 रन पूरे करने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ियों में अपना नाम दर्ज कराया। उनकी इस उपलब्धि को भारतीय क्रिकेट में एक बड़े उभरते सितारे के रूप में देखा जा रहा है।

हालांकि, उनके इस शानदार प्रदर्शन के बावजूद टीम को मैच में हार का सामना करना पड़ा। राजस्थान रॉयल्स द्वारा बनाए गए बड़े लक्ष्य को सनराइजर्स हैदराबाद ने सफलतापूर्वक हासिल कर लिया और मुकाबला अपने नाम किया।  टीम प्रबंधन अब वैभव सूर्यवंशी की फिटनेस पर नजर बनाए हुए है और आगे के मैचों में उनकी उपलब्धता को लेकर फैसला लिया जाएगा।
Sun, 26 Apr 2026 19:47:20 +0530

  Videos
See all

Israel Lebanon War: साउथ लेबनान पर भीषण अटैक! Israel Lebanon War | Attack | Middle East Crisis #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-26T14:07:45+00:00

Halla Bol Full Show: Donald Trump के बगल से फिर निकली 'मौत' | Washington | Anjana Om Kashyap #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-26T14:02:37+00:00

Raghav Chadha News | BJP में शामिल सांसदों की सदस्यता रद्द करने की मांग पर Sanjay Singh ने लिखा पत्र #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-26T14:05:40+00:00

Amit Shah Viral Speech | West Bengal | 'ममता बनर्जी मुझसे बहुत चिढ़ती है..' #shorts #ytshorts #viral #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-26T14:05:12+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers