यूपी के इस शहर में को मिलेगी स्मार्ट सफर की सौगात, शुरू होगा पब्लिक बाइक शेयरिंग सिस्टम
UP News: योगी सरकार राज्य के शहरों को स्वस्छ और साफ सुधरा बनाने की लगातार कोशिश कर रही है. जिसके लिए योगी सरकार स्मार्ट सिटी परियोजना चला रही है. इस परियोजना के तहत अब योगी सरकार राज्य के एक शहर में 'पब्लिक बाइक शेयरिंग' सिस्टम की शुरुआत करने जा रही है. बता दें कि योगी सरकार वाराणसी में पब्लिक बाइक शेयरिंग सिस्टम की शुरुआत करने जा रही है.
जिसका उद्देश्य शहर में बढ़ते प्रदूषण पर लगाम लगाता और उसे कम करना है. साथ ही शहर में सड़क पर यातायात के दबाव को भी घटाया जा सके. योगी सरकार की इस पहल से काशी आने वाले लाखों श्रद्धालुओं और पर्यटकों को राहत मिलेगी. साथ ही शहर में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए आवागमन सस्ता और सुलभ होगा.
शहर में बनाए जाएंगे 30 से ज्यादा डॉकिंग स्टेशन
इसे लेकर स्मार्ट सिटी के जनसंपर्क अधिकारी शाकंभरी नंदन ने बताया कि बढ़ते कार्बन उत्सर्जन को नियंत्रित करने और यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने के लिए नगर निगम और स्मार्ट सिटी प्रशासन इस पहल की शुरुआत कर रहा है. इस योजना के तहत शहर के विभिन्न हिस्सों में 30 से अधिक डॉकिंग स्टेशंस बनाए जा रहे हैं. जहां 300 से अधिक साइकिल और ई-बाइक्स उपलब्ध होंगी. उन्होंने बताया कि ये सुविधा 01 अगस्त 2026 से शुरू हो जाएगी. इस पूरी व्यवस्था मोबाइल ऐप के जरिए संचालित किया जाएगा.
श्रद्धालुओं और छात्रों को होगा लाभ
जनसंपर्क अधिकारी शाकंभरी नंदन के मुताबिक, वाराणसी में हर दिन भारी संख्या में श्रद्धालु और पर्यटक आते हैं. इसके अलावा यहां के विश्वविद्यालय, शैक्षणिक संस्थानों में हजारों छात्र-छात्राएं पढ़ते हैं. इसके साथ ही अन्य जिलों और प्रदेशों से भी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने के लिए हजारों छात्र वाराणसी में आते हैं. शहर में कार्बन एमिशन लगातार बढ़ रहा है. उसे कंट्रोल करने के लिए और यातायात व्यवस्था को सुगम करने के लिए स्मार्ट सिटी के तहत महत्वपूर्ण कदम उठाए जा रहे हैं.
ऐप के माध्यम से होगा संचालन
उन्होंने बताया कि इस सुविधा का लाभ उठान के लिए यूजर को अपने मोबाइल फोन में ऐल डाउनलोड करना होगा. डॉकिंग स्टेशंस पर पहुंचकर वहां उपलब्ध साइकिल्स या ई-बाइक का सीरियल नंबर डालकर या फिर उनके QR कोड को स्कैन करके नॉमिनल भुगतान करके उसे अनलॉक किया जा सकेगा. उसके बाद आप शहर में कहीं भी ई-बाइक्स से सफर कर सकेंगे. इसके अलावा आप अगले डॉकिंग स्टेशन पर उसे लॉक भी कर सकते हैं. यह चेन सिस्टम की तरह काम करेगा.
ये भी पढ़ें: यूपी को मिलने वाली है एक और एक्सप्रेसवे की सौगात, पीएम मोदी 29 अप्रैल को करेंगे लोकार्पण
जीपीएस की सुविधा
बता दें कि इस परियोजना के तहत पब्लिक बाइक शेयरिंग की सुविधा साइकिल के अलावा ई-बाइक्स के साथ भी होगी. बिना पैडल के ई-बाइक एक बार में चार्ज करने के बाद 40 किलोमीटर का सफर तय कर सकेगी. इसके साथ ही इसमें जीपीएस की सुविधा भी रहेगी. इससे हर पल की स्थिति की जानकारी मिल सकेगी. इस सुविधा का लाभ एंड्रॉयड और एप्पल स्टोर पर उपलब्ध ऐप को डाउनलोड कर उठा सकेंगे. इसके साथ ही पब्लिक बाइक की जानकारी इंटीग्रेटेड कंट्रोल एंड कमांड सेंटर पर उपलब्ध रहेगी. वहीं शहर में सिगरा, कचहरी, बनारस क्लब, पन्नालाल पार्क वीडीए, इंग्लिशिया लाइन, रविंद्रपुरी, गुरुधाम, बीएचयू और कैंटोनमेंट एरिया में दो स्थानों पर डॉकिंग स्टेशन बनाए जाएंगे.
ये भी पढ़ें: 'यूपी में खत्म हुआ माफियाराज', सिपाही पासिंग आउट परेड में बोले CM योगी आदित्यनाथ
एनएसए अजीत डोभाल ने यूएई के राष्ट्रपति से मुलाकात की; द्विपक्षीय संबंधों और क्षेत्रीय स्थिति पर हुई चर्चा
अबू धाबी, 26 अप्रैल (आईएएनएस)। भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजीत डोभाल ने रविवार को संयुक्त अरब अमीरात के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान से मुलाकात की। दोनों नेताओं ने व्यापक रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करने के उपायों, इलाके के हालात और आपसी लाभ के दूसरे मुद्दों पर चर्चा की।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में यूएई में भारतीय दूतावास ने कहा, एनएसए अजीत डोभाल ने यूएई का आधिकारिक दौरा किया। उन्होंने राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान से मुलाकात की। पीएम नरेंद्र मोदी का अभिवादन दिया। व्यापक रणनीतिक साझेदारी को गहरा करने के उपायों, क्षेत्रीय स्थिति और आपसी हित के दूसरे मुद्दों पर चर्चा की गई।
इस महीने की शुरुआत में विदेश मंत्री एस जयशंकर के दो दिन के दौरे के बाद यह भारत की ओर से यूएई का दूसरा उच्च स्तरीय दौरा है।
इस महीने की शुरुआत में, विदेश मंत्री डॉ. जयशंकर ने अबू धाबी में यूएई के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान से मुलाकात की और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अभिवादन दिया।
मीटिंग के दौरान, डॉ. जयशंकर ने पश्चिम एशिया में संघर्ष के दौरान यूएई में भारतीय समुदाय की भलाई सुनिश्चित करने के लिए शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान का शुक्रिया अदा किया।
दुबई के क्राउन प्रिंस, शेख हमदान बिन मोहम्मद बिन राशिद अल मकतूम भी मीटिंग के दौरान मौजूद थे।
विदेश मंत्री जयशंकर ने एक्स पर पोस्ट किया, आज अबू धाबी में यूएई के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान से मिलकर बहुत सम्मानित महसूस कर रहा हूं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तरफ से हार्दिक शुभकामनाएं और पश्चिम एशिया संघर्ष के दौरान भारतीय समुदाय की भलाई सुनिश्चित करने के लिए हमारा शुक्रिया। भारत-यूएई व्यापक रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने के लिए उनके गाइडेंस के लिए उनका धन्यवाद।
एक अन्य पोस्ट में उन्होंने लिखा, कॉल के दौरान शेख हमदान बिन मोहम्मद बिन राशिद अल मकतूम से मिलकर अच्छा लगा। दुबई में भारतीय समुदाय की भलाई पक्का करने के लिए हमारी सरकार की सरकार की।
विदेश मंत्री एस जयशंकर ने 11 अप्रैल को यूएई के डिप्टी प्राइम मिनिस्टर और विदेश मंत्री शेख अब्दुल्ला बिन जायद अल नाहयान के साथ वेस्ट एशिया में बदलते हालात और इसके बड़े असर पर बातचीत की।
विदेश मंत्री ने भरोसा जताया कि दोनों देशों के बीच व्यापक रणनीतिक साझेदारी और आगे बढ़ेगी।
--आईएएनएस
केके/एएस
डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation




















